12 C
New York
Monday, April 21, 2025

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर हुए विशेष आयोजन

जोधपुर। शहर में बुधवार को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर विशेष आयोजन हुए। शहर के सभी गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाए गए व धार्मिक आयोजन हुए।
सिन्धी समाज की ओर से शहीद हेमू कालानी चौराहा सरदारपुरा स्थित सिंधी गुरु संगत दरबार में गुरु गोविन्द सिंह जयंती श्रद्धा सुमन से मनाई गई। दरबार के भरत आवतानी ने बताया कि प्रकाश पर्व के चलते यहां तीन दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसका समापन आज भोग साहब व कीर्तन अरदास के साथ हुआ। इसमें भजन गायकों ने शबद-कीर्तन की प्रस्तुति हजूर संगत को निहाल किया। समूह संगत की ओर से गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद कीर्तन का आनंद लिया। इसके उपरांत लंगर सेवा बरती गई। कार्यक्रम में दरबार के पदाधिकारी मुरली गंगवानी, लक्ष्मण खेतानी, राम तोलानी, महेश खेतानी, लखपत धनकानी, प्रभु ठारवानी, गोपी जनवानी, रमेश रामनानी, दीपक मोहनानी, राजेश गंगवानी, मदन आईदासानी सेवादार रमेश जानियानी, लक्ष्मण शर्मा रामचंद्र गुरनानी, सोनू छुगानी, चतुरमल शेरवानी, विजय मंगानी, संजय रामनानी, कमलेश लिमानी, भरत पहलवानी, प्रकाश बुलचंदानी, जेठानंद लालवानी सहित समस्त महिला मंडल ने सेवा दी। वहीं गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब सिंधी कॉलोनी मेंगुरुपर्व पर विशेष आयोजन हुए। सचिव कुलदीप सिंह सलूजा ने बताया कि गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में गुरु गोबिन्द सिंह के 357वें महान प्रकाश गुरुपर्व पर विशेष कार्यक्रम हुए। गुरुद्वारे में दीवान सजाने के साथ ही अरदास, कीर्तन व सत्संग किया गया। प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में आकर्षक रोशनी की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now