जोधपुर। अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचंद श्रीवास्तव द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नगेंद्र माथुर ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया है।जोधपुर में उनके मनोनयन पर प्रदेश सचिव दीपेश भटनागर सहित प्रदेश संगठन सचिव योगेश सक्सेना, प्रदेश संगठन मंत्री दीपक माथुर, संभागीय अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव एवं संभागीय संयुक्त सचिव अविनाश भटनागर ने उनका स्वागत किया। सभी ने उनके प्रदेश में किए गए सरहानीय कार्य की प्रशंसा करते हुए आगे भी इसी तरह पूरे प्रदेश में अपना मार्गदर्शन देते रहने का आग्रह किया।