13.8 C
New York
Saturday, April 19, 2025

भूंगरा गैस सिलेंडर दुर्घटना

मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को सहायता राशि का वितरण,

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की थी इसकी घोषणा

जोधपुर, 10 दिसंबर/मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए भूंगरा सिलेण्डर हादसे से प्रभावितों को शनिवार को महात्मा गांधी अस्पताल में आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जोधपुर एमजीएच में दुर्घटना में प्रभावित परिवारजनों से मुलाकात के दौरान सहायता राशि की घोषणा की थी। इसी के अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए शनिवार को मृतकों के आश्रितों एवं घायलों के परिवारजनों को सहायता राशि के चेक का वितरण किया गया।
इस दौरान 50 घायलों के नजदीकी परिवारजनों को एक-एक लाख रुपए सहायता राशि का चेक का वितरण किया गया। इसी प्रकार 5 मृतकों के निकटतम संबंधियों को 2-2 लाख रुपए सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।
चेक प्रदान करने के अवसर पर शेरगढ़ विधायक मीना कंवर, शेरगढ़ की उपखंड अधिकारी पुष्पा कंवर सिसोदिया, शेरगढ़ प्रधान श्रवण राम जोधा तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now