28 C
New York
Saturday, April 19, 2025

श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 23 को22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे, एक साथ निकलेगी बारातें

जोधपुर। सेवा भारती समिति जोधपुर की ओर से श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन बुद्ध पूर्णिमा पर 23 मई को आदर्श विद्या मंदिर केशव परिसर कमला नेहरू नगर में होगा। इस विवाह सम्मेलन में 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
सेवा भारती समिति जोधपुर महानगर के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि हिन्दू संस्कृति के 16 संस्कारों में विवाह (पाणिग्रहण) संस्कार एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है लेकिन वर्तमान में विवाह समारोह में आर्थिक प्रदर्शन एवं दहेज प्रथा की समस्याओं के कारण विवाह संस्कार जटिल हो गया है जिसके चलते सामान्य व्यक्ति वैवाहिक आयोजन में कठिनाई अनुभव करने लगा है। इसलिए सेवा भारती सर्व सामान्य वर्ग को आडम्बरपूर्ण आर्थिक आयोजन एवं लेन-देन (दहेज) से मुक्ति दिलाकर समस्त समाज को स्वाभिमान के साथ अपने पुत्र-पुत्रियों के विवाह का आयोजन, एक साथ एक मंच पर करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सेवा भारती द्वारा सामाजिक समरसता हेतु सर्वजातीय सामूहिक विवाह में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा भारती अध्यक्ष पन्नालाल भंसाली व विशेष अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक  हरदयाल वर्मा रहेंगे।
समिति के महामंत्री राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि सभी बारातें जूना खेड़ापति हनुमानजी मंदिर से रवाना होकर आखलिया चौराहा होते हुए विवाह स्थल केशव परिसर में पहुंचेगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सर्व समाज के पदाधिकारियों की ओर से बारातियों का स्वागत किया जाएगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए मातृशक्ति की समितियां बनाई गई है जिसमें कुटिया प्रमुख, रंगोली प्रमुख, मंगल गीत प्रमुख सहित अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई है। समिति की अध्यक्ष् लीला मुंदड़ा ने बताया कि सुबह 10 बजे विवाह स्थल पर सभी बारातों का एक साथ स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे पाणिग्रहण संस्कार शुरू होगा। पाणिग्रहण संस्कार के बाद वर-वधू का आशीर्वाद समारोह होगा। समिति के मंत्री मोहनलाल करवा व सहमंत्री जितेंद्र गौड़ ने बताया कि सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में सामाजिक समरसता, सादगी, समर्पण का दृश्य देखने को मिलेगा। सेवा भारती की ओर से प्रत्येक वर-वधू को उपहार दिए जाएंगे।
संतों का रहेगा सान्निध्य
विवाह समारोह में अलग-अलग संतों का सान्निध्य रहेगा। अजनेश्वर आश्रम के संत शांतेश्वर महाराज, बड़ा रामद्वारा सूरसागर के महंत संत रामप्रसाद महाराज, चांदपोल जूना रामद्वारा के अमृताराम महाराज, संबोधि धाम के चन्द्रप्रभ सागर, ललितप्रभ सागर महाराज, युगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर के संत सैनाचार्य अचलानंदगिरी महाराज, गुरुकृपा आश्रम गुरो का तालाब के संत राजाराम, कृपाराम महाराज, चांदपोल बड़ा रामद्वारा के संत हरिराम शास्त्री, गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा के ज्ञानी जयपालसिंह, पाल बालाजी मंदिर के महंत रामेश्वरदास राकांवत, ईश्वर प्रेम आश्रम की साध्वी नित्यमुक्ता, कथा प्रवक्ता भाई रवि सहित अन्य संतों व उनके प्रतिनिधियों का आशीर्वाद मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now