26.1 C
New York
Saturday, April 19, 2025

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कीपुण्यतिथि पर शहरभर में हुए कई कार्यक्रम

जोधपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कई सेवा कार्य किए।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शहरभर में कई कार्यक्रम हुए। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष सलीम खान और दक्षिण जिलाध्यक्ष नरेश जोशी ने बताया कि एमजीएच रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पूर्व राज्य मंत्री रमेश बोराणा, नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती परिहार, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा सहित कई जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंनेे कहा कि भारत के प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की छवि आज भी स्थानीय है। उन्होंने आधुनिक भारत में कंप्यूटर क्रांति का आगाज किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी 18 साल तक के मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग देकर विश्व में एक क्रांति लेकर आए तथा आज के युग में इलेक्ट्रॉनिक क्रांति के युग का आगाज किया। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यहां दो मिनट का मौन रखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।  इसके साथ ही नई सडक़ चौराहा के पास स्थित राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं भारत सेवा संस्थान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान प्रभारी नरपत सिंह कच्छवाहा ने बताया कि सुबह पदाधिकारी, ट्रस्टी व कर्मचारियों सहित प्रतियोगी परीक्षा अध्ययन केन्द्र के विद्यार्थियों ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
इसी तरह देहात युवा कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष पुखराज दिवराया के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रक्तशाला श्री श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दिवराया ने बताया कि शिविर में कई कांग्रेसी युवाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी रक्तदान से श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सोच एक क्रांतिकारी सोच थी, जिसने युवा भारत की नींव रखी। आज हम जिस डिजिटल क्रांति के दौर में हैं उसकी बुनियाद देश में राजीव गांधी ने रखी थी। इस शिविर का उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों की सहायता करना है, जो गरीबी या किसी अन्य मजबूरी की वजह से खून की कमी होने पर जान नहीं बचा पाते है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now