23.9 C
New York
Saturday, April 19, 2025

गैस त्रासदी पीड़ित परिवारों के सहयोग के लिए आगे आए भामाशाह

  • उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की पहल पर करीब ₹53 लाख की जुटाई सहायता राशि

जोधपुर, 16 दिसम्बर।

शेरगढ़ की के भूंगरा गांव में हुए गैस त्रासदी घटना में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग देने के लिए उप
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के प्रयासों के बाद भामाशाह आगे आए हैं और पीड़ित परिवारों को करीब 53 लाख रुपए की सहयोग राशि की घोषणा की गई है। जोधपुर दौरे पर आए राजेंद्र राठौड़ ने देर रात महात्मा गांधी अस्पताल में घायलों और उनके परिजनों से वार्ता की और चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में जानकारी ली। शुक्रवार सुबह समाजसेवी मेघराज सिंह की ओर से प्रत्येक मृतक आश्रित को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है साथ ही राजेंद्र राजेंद्र राठौड़ ने अपनी ओर से पीड़ित परिवारों को ₹11 लाख की आर्थिक सहायता और महेंद्र सिंह भाटी ओसियां में 11 लाख रुपए की घोषणा पीड़ित परिवारों के लिए की। वहीं गौरीशंकर निर्मला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट चूरू की ओर से मृतक परिवारों के आश्रित बच्चों को टेन प्लस टू तक की पढ़ाई पूरी होने तक प्रत्येक आश्रित को प्रतिमाह ₹1000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की गई है। राजेंद्र राठौड़ ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी होने के बावजूद भी राज्य सरकार की ओर से कोई भी बड़ा राहत पैकेज घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मात्र दो ₹2 लाख की सहायता राशि की घोषणा करना मृतक परिवारों के साथ मजाक है। उन्होंने इससे में पीड़ित परिवारों को के लिए ₹20 करोड़ का विशेष आर्थिक पैकेज देने, मृतक आश्रित को सरकारी नौकरी देने और गैस सिलेंडर कंपनियों से प्रत्येक परिवार को एक- एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश इस घटना के बाद शोक की लहर में है लेकिन राज्य सरकार अपने 4 साल पूरा होने का जश्न बना रखी है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है कि वह भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं लेकिन उन्हें थोड़ा समय निकालकर शेरगढ़ के भूंगरा गांव में जाना चाहिए , ताकि दिलों को जोड़ा जा सके। राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए। राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा में बजरी माफिया दिनदहाड़े फायरिंग कर रहे हैं, एटीएम लूट की घटनाएं हो रही है, फलौदी में व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई। प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले 4 साल में केवल अपनी कुर्सी बचाने का काम किया है। उन्होंने अपने आलाकमान के सामने भी बगावत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से ज्यादा मुख्यमंत्री की कुर्सी को महत्व दिया, जिसके पीछे उनकी मंशा अपने साथियों को चांदी कूटने का अवसर देने की है।राठौड़ ने कहा कि विधायकों के इस्तीफे के मामला फिलहाल हाईकोर्ट में विचाराधीन है लेकिन मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। इस अवसर पर जेडीए पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर महेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, भाजपा नेता अतुल भंसाली सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now