जोधपुर। नगर निगम द्वारा व्यापारियों को यूडी टैक्स के नाम पर दिए गए नोटिसों का विरोध शुरू हो गया है। व्यापारियों ने इन नोटिसों का विरोध जताया है।
नई सडक़ के व्यापारियों को नगर निगम नेे यूडी टैक्स भरने के नोटिस जारी किए है। इसके साथ ही कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। नई सडक़ व्यापारी संघ के नवीन सोनी ने बताया कि जिन व्यापारियों के यूडी टैक्स भरे हुए है उनको भी नगर निगम द्वारा निरस्त कर दुबारा टैक्स भरने के नोटिस जारी कर दिए गए है। इसके अतिरिक्त यूडी टैक्स की राशि भी ज्यादा है। इसको लेकर व्यापारियों ने विरोध जताया है।