26.1 C
New York
Sunday, April 20, 2025

विधि जैन ने दी भरतनाट्यम की प्रस्तुति

जोधपुर। शिवम नाट्यालय का 49वां अरंगेत्रम जगशांति ऑडिटोरियम बासनी में संपन्न हुआ जिसमें विधि जैन ने अपनी गुरु के साथ घुंघरू पूजा कर प्रथम प्रस्तुति पुष्पांजली ताल आदितालम में दी।
उसके बाद अलारिपु चतुरस्य एकम ताल व जातिस्वरम राग हेमावती में प्रस्तुत किया। वहीं शब्दम में द्रोपदी चीर हरण पर कृष्ण लीला का भावपूर्ण अभिनय पेश किया। राग बहाग में तिल्लाना प्रस्तुत कर खूब तालियां बटौरी। अंत में मंगलम प्रस्तुत कर शिष्या ने अपने गुरु व दर्शकों का धन्यवाद कर आशीर्वाद लिया। गुरु डॉ.मंजूषा सक्सेना ने शिष्या को भारतीय संस्कृति व भरतनाट्यम गुरु शिष्य परंपरा को निभाने की शपथ ग्रहण करवाकर उन्हें अरंगेत्रम की डिग्री प्रदान की। समारोह में मुख्य अतिथि ट्रैफिक एसीपी रविन्द्र बोथरा, एडिशनल एसपी नारायणसिंह राजपुरोहित, मीना बरडिया, लियाकत अली व डॉ. अभिषेक जैन उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now