11.6 C
New York
Wednesday, March 5, 2025

उड़ान सपनों की समर कैम्प का समापन

जोधपुर। एम्पावरिंग डॉटर्स ग्रुप सोसायटी द्वारा जरूरतमंद व सरकारी स्कूल की बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे समर कैंप उड़ान सपनों की का समापन समारोह महिला पीजी कॉलेज के सभागार में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त मुख्यालय शरद चौधरी रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष मेहता, डॉ. करण सिंह राजपुरोहित, राजेश करवा, डॉ. नम्रता मेहता, रूहीना करवा, जया भंडारी, नविता तलवार, डॉ. राखी मेहता, कामिनी सोनगरा, जसवंत सिंह राजपुरोहित और शहर के कई सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति रही। इन सभी ने मां सरस्वती समक्ष द्वीप प्रज्जवलन करके समर कैम्प समापन समारोह का आगाज किया गया। संस्था की अध्यक्ष यशोदा राजपुरोहित ने बताया कि लक्ष्मी देवी मूंदड़ा पब्लिक स्कूल में 15 दिन चले इस कैम्प में 200 से अधिक बालिकाओं ने 9 अलग अलग गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमें उन्हें मार्शल आर्ट्स, कथक, राजस्थानी डांस, गायन, बॉलीवुड डांस एवं योग की स्टेज पर प्रस्तुति दी और आर्ट एंड क्राफ्ट, कैलीग्राफ़ी, ड्राइंग व पेंटिंग गतिविधियों में बालिकाओं द्वारा बनाई गई वस्तुओं की सुंदर प्रदर्शनी लगायी गयी। निलेश भाटी ने बताया कि संस्था के सदस्यों एवं कैंप के प्रशिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। सचिव मोहित गुप्ता ने बताया कि मनीषा प्रजापत, आरोही शर्मा, सुरेश गहलोत, राजेंद्र गहलोत, मंगल सिंह, मनीष भाटी, प्रतिभा भंडारी, पूजा जांगिड़, ध्रुवी व्यास, हर्षिता छंगानी, तिलोक कच्छवाह, अभिषेक गौड़, खुशबू पुरोहित, नेहल कल्ला, साक्षी पुरोहित, सूरज पंवार, राजीव जोशी द्वारा मंच पर 200 बालिकाओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न एवं गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now