13.8 C
New York
Saturday, April 19, 2025

डी आर एम गीतिका पांडेय ने किया यू पी आर एम ए के कैलेंडर का विमोचन

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (यू पी आर एम एस), जोधपुर मंडल के वर्ष 2023 के कैलेंडर का विमोचन मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण व यू पी आर एम एस के जोनल कार्यकारी महासचिव अजय शर्मा ने मंडल स्तरीय स्थाई वार्ता तंत्र बैठक में किया। डी आर एम गीतिका पांडेय ने बधाई देते हुए कहा की यू पी आर एम एस हमेशा हर कार्य में अग्रणी रहती है और कर्मचारियों के हित के साथ साथ अन्य समोजपयोगी कार्यों में भी आगे रहती है।

यू पी आर एम एस के मंडल सचिव पारस चौधरी व मंडल सचिव एन जे सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 के कैलेंडर को राजस्थानी थीम के साथ बनाया गया है जिसमे मंडल व वर्कशॉप के राजपत्रित अवकाश तथा प्रतिबंधित अवकाश की सूचना है। यह कैलेंडर जोधपुर मंडल के डेगाना, मेड़ता रोड, बाड़मेर, समदड़ी, वर्कशॉप, लोको सहित पूरे मंडल के प्रत्येक ऑफिस स्थल पर लगाए जायेंगे और सभी कर्मचारियों के लिए सूचनाप्रद साबित होंगे। विमोचन के अवसर पर जोनल पदाधिकारी जोगाराम चौधरी सहित मंडल के पदाधिकारी
गौरव गोदारा, राजेश शर्मा, धूड़ाराम गुजर, अनिल व्यास, धर्मेंद्र शर्मा, सुलतान सिंह मीना, शक्ति सिंह चौहान,जगदीश शर्मा,अजय पराशर, राघवेंद्र शर्मा, मुकेश सिंह, हेमराज मीणा, हरसहाय मीणा सहित अनेक उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now