20.7 C
New York
Saturday, May 17, 2025

सौ से ज्यादा पौधों व पेड़ों को किया नष्ट

जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को जहां शहरभर में समर्थन मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ ओर कुछ असामाजिक तत्व इन पेड़ों की कटाई कर हरियाली का हरण कर रहे हैं। आपराधिक तत्व के लोगों ने कुछ ऐसी ही हरकत चौपासनी रोड से अशोक उद्यान तक की है। इन क्षेत्रों में डिवाइडर पर लगे कई पेड़ों को अज्ञात बदमाशों ने काट दिया।
जानकारी के अनुसार शहर के एक पर्यावरण प्रेमी प्रवेश लोहिया ने अपने दोस्त भवानी सिंह के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत करीब सौ से ज्याद पौधे व पेड़ लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया लेकिन चौपासनी रोड से अशोक उद्यान तक अभियान के तहत लगाए गए इन पेड़ों को असामाजिक तत्वों ने कटिंग कर उन्हें नष्ट कर दिया। पर्यावरण प्रेमी प्रवेश लोहिया ने इस मामले को लेकर देवनगर थाने में शिकायत भी दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now