14.8 C
New York
Wednesday, May 21, 2025

नारी सर्वगुण सम्पन्न की खान: माखीजानिरंकारी महिला संत समागम का आयोजन

जोधपुर। संत निरंकारी सत्संग भवन दिलीप नगर लालसागर में जोन स्तर का निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन कोटा की प्रचारक बहन ममता माखीजा की अध्यक्षता में किया गया।
जोधपुर जोन के जोनल इंचार्ज हरिमोहन निरंकारी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान नारी को आध्यात्मिकता को अपनाकर संसार में अपना उचित स्थान बनाने की प्रेरणा दी गई एवं सभी को सांसारिक जीवन के साथ आध्यात्मिकता को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न कविता, भजन, नृत्य-नाटिकाओं द्वारा नारी के विभिन्न रूप को दर्शाया गया। प्रचारक बहन ममता माखीजा ने बताया कि धरती पर नारी सर्वगुण सम्पन्न की खान है। नारी अपने जीवन में अनेको तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए भी परिवार में सन्तुलन बनाए रखती है। नारी के विभिन्न रूप है और इनमें से एक रूप मां है। मां ही बालक की प्रथम पाठशाला होती है। यही मां अपनी संतानों को संस्कार देती है। ये संस्कार ही उस संतान को अच्छा प्रधानमंत्री, अच्छी राष्ट्रपति, अच्छा शिक्षक बनाती है। परमात्मा ने महिलाओं को कई विलक्षण गुणों से सजाया है लेकिन यदि ये कर्म रूप में स्वयं को ढाल ले तो संसार सुखदायी हो सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now