20.2 C
New York
Friday, May 16, 2025

शिक्षक सदन कार्यालय का उद्घाटन

जोधपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के कार्यालय का उद्घाटन सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज ने किया गया।
प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा ने बताया कि सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। छात्र-छात्राओं को नशा प्रवृत्ति से दूर रखने में अपना योगदान देना चाहिए। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक मंगलाराम ने कहा कि शिक्षकों को पंच प्रण लेते हुए नागरिक कर्तव्य पालन, स्वदेशी, समरसता, कुटुंब प्रबोधन तथा पर्यावरण का संरक्षण करते हुए विद्यालय तथा छात्र छात्राओं के साथ समाज की उन्नति में अपना संपूर्ण योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम व प्रदेश सह संगठन मंत्री नरेश सोलंकी ने भी संबोधित किया। प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा ने बताया कि संगठन के सक्रिय सदस्यों की अहम भागीदारी से ही शिक्षक संघ के कार्यालय का सपना पूरा हो पाया है। संगठन की सदस्यता दो लाख के पार हुई है, जो पूरे भारतवर्ष का सबसे बड़ा सदस्यता वाला संगठन है। प्रदेश उपाध्यक्ष रूपाराम खोजा ने आभार जताया। प्रदेश कार्यकारिणी से सभाध्यक्ष संपतसिंह, सुभाष बिश्नोई, अरुणा शर्मा, जयमाला पानेरी, सुशीला कच्छवाह, अमरजीत सिंह राठौड़, दिनेश शर्मा, बसंत जिंदल, ओमप्रकाश बिश्नोई, राणीदान, रूपाराम रलिया, अरुण कुमार, रामनारायण बिश्नोई, भरतसिंह चौधरी, आईदान चौधरी, किशनाराम वणल आदि मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now