13.8 C
New York
Monday, April 21, 2025

श्रीराम मंदिर परिसर में बनेगा मां अहिल्या का मंदिर

जोधपुर। श्रीराम मंदिर अयोध्या परिसर में मां अहिल्या का मंदिर भी बनाया जाएगा। यह जानकारी जोधपुर प्रवास पर आए श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पतराय ने मां अहिल्या पर विचार विमर्श के दौरान साहित्यकार श्रवण कुमार उपाध्याय के साथ चर्चा के दौरान दी।
श्रीराम जन्मभुमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महामन्त्री चम्पत राय से जोधपुर प्रवास पर भारतीय ज्ञान परम्परा विचारक श्रवण कुमार उपाध्याय ने भेंट की। अयोध्या के राम मंदिर परकोटे के बाहर दक्षिण दिशा में बनने वाले देवी अहिल्या मन्दिर के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। शिष्टाचार भेंट के दौरान अहिल्या पर विचार विमर्श हुआ। चम्पत राय ने बताया कि अहिल्या का सुन्दर मंदिर बनेगा तथा रोजाना पूजा आरती होगी। इस दौरान श्रवण कुमार उपाध्याय ने ऋषियों की तरह ऋषि पत्नियों की भी जयन्ती मनाने की बात कही। अहिल्या सहित सप्त मन्दिर का कार्य मार्च तक पूरा हो जायेगा। मुलाकात के दौरान श्रवण कुमार उपाध्याय ने अपनी सम्पादित पुस्तक अकहल्या विमर्श भेंट की। उनको गुर्जरगौड़ समाज की ओर से एम्स अस्पताल में आने वाले मरीजों की सेवार्थ बनाये जाने वाले वाले देवी अहिल्या आरोग्य भवन की भी जानकारी दी। आरोग्य भवन में अहिल्या का विग्रह स्थापित होगा। शिष्टाचार भेंट के समय राजेंद्र श्रोत्रिय ने भी विचार रखे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now