5.6 C
New York
Monday, April 7, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान पहुंचे जैसलमेर,
अपने परिवार के साथ जैसलमेर पहुंचे सीएम भगवत,
जैसलमेर पहुंचने पर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने किया स्वागत,

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान पहुंचे जैसलमेर,
अपने परिवार के साथ जैसलमेर पहुंचे सीएम भगवत,
जैसलमेर पहुंचने पर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने किया स्वागत,
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे हैं सीएम भगवंत मान,
2 दिन जैसलमेर के पर्यटक स्थलों का करेंगे भ्रमण,
सम के रेतीले धोरो का किया भ्रमण

पंजाब के मुख्यमंत्री इन दिनों राजस्थान के दौरे पर है। इसी कड़ी में शुक्रवार मुख्यमंत्री भगवंत मान जोधपुर से रवाना होकर सड़क मार्ग से स्वर्णनगरी जैसलमेर पहुँचे। जैसलमेर पहुँचने पर सबसे पहले विश्वविख्यात सम के धोरों को निहारने पहुँचे। जैसलमेर की कला और संस्कृति से रूबरू हुए। वही जैसलमेर सम कस्बे के रिसोर्ट में जिला कलेक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक भवरसिंह नाथावत ने अगवानी कर मुख्यमंत्री भगवंत मान का स्वागत किया। कुछ देर सम में समय बिताने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान सम मार्ग पर स्थित एक बड़ी निजी होटल में रवाना हो गए थे। जहा पर रात्रि विश्राम किया। आज भगवंत मान दूसरे दिन पर्यटक स्थलों का दौरा करेंगे, जैसलमेर के व्यजनों का लुफ्त उठाएंगे और जैसलमेर की खातिदारी देखेंगे। उससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान का जैसलमेर आने से पहले जोधपुर मार्ग पर भोजका मार्ग पर स्थित डेट फॉर्म हाउस जाने का कार्यक्रम था लेकिन कार्यक्रम में बदलाव होने के कारण ऐनवक्त पर वह सीधे सम गांव पहुंचे। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान पहली बार जैसलमेर आए है। मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी निजी यात्रा पर जैसलमेर आये है आज दूसरे दिवसीय दौरे पर जैसलमेर के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। जैसलमेर की कला, संस्कृति से रूबरू होंगे। इसके बाद शनिवार, 31 दिसबंर को दोपहर हवाई मार्ग से चंडीगढ़ लौटेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के जैसलमेर पहुंचने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखे गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now