28 C
New York
Saturday, April 19, 2025

भ्रष्टाचार को जड़ से मिटा गीत का विमोचन किया देवेंद्र जोशी ने।

लोक संगीत माड शोध संस्थान की ओर से तैयार किया गया गणेश चतुर्थी से पूर्व गणपति बप्पा मोरया भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाया गीत का विमोचन सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने किया। संस्थान के अध्यक्ष गुरु गोविंद कल्ला ने बताया कि इस गीत के माध्यम से गणपति बप्पा से देश की समस्याओं को दूर करने की विनती की गई , साथ ही संकल्प लेकर सद्कर्म पर चलने का संदेश दिया।संस्थान के सचिव सुमनेश व्यास ने बताया कि गीत के गायक कलाकार अजय पुरोहित ,सोनू कंवर ,हर्षिता पुरोहित, मुकेश पुरोहित पी एवं अनिरुद्ध शर्मा थे ।गीत री रिकॉर्डिंग मानद व्यास ओ पी वी डिजिटल ने की। कार्य सहायक जितेन्द्र कुमार थे।गीत को सुनने के पश्चात विधायक देवेंद्र जोशी ने कहा कि गीत के बोल निश्चित ही समस्याओं को संकल्प से दूर करने के लिए सार्थक सिद्ध हुए हैं,जिसे जन जन को जीवन में उतरने की आवश्यकता है साथ ही संस्थान के अध्यक्ष गुरु गोविंद कल्ला जो गीतकार , संगीतकार व गायक की भूमिका निभाने के लिए आभार व्यक्त किया की संस्कृति की रक्षा के लिए इस तरीके के गीत बनाए जाए।जागरूक युवा फोर्स के अध्यक्ष सुरेश जोशी ने कहा कि पिछले 32 वर्षों से हनुमान चौक जालप मौहल्ला में गणपति बिठाए जाते हैं और समस्या के समाधान की बात उसमें होती है इसलिए लिए प्रति वर्ष चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाता है। इस अवसर पर मोहन मेघवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे जिन्होंने गीत को सुनने के साथ ही इसकी प्रशंसा की कार्यक्रम का संचालन संस्थान के कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश कल्ला ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now