admin – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Wed, 01 Jul 2026 14:26:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg admin – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 डॉक्टर्स डे पर जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज ने चिकित्सकों का किया सम्मान, केंद्रीय जेल में लगाया नेत्र जांच शिविर https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%97%e0%a5%8d/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%97%e0%a5%8d/#respond Wed, 01 Jul 2026 14:26:57 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13785 जोधपुर | 1 जुलाई 2026 | रिपोर्ट: योगेश बोहरा

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज द्वारा फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा के नेतृत्व में सेवा एवं सम्मान के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल के चिकित्सकों डॉ. अरविंद चौहान, डॉ. रानू शर्मा, डॉ. सिमरन सिंह सहित कई डॉक्टरों का माला एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रुप की अध्यक्ष तारा सोलंकी एवं सचिव पूनम राठी ने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं और संकट के समय उनकी सेवाएं अमूल्य होती हैं।

फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि संस्था द्वारा केंद्रीय जेल, जोधपुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में करीब 150 बंदियों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें निशुल्क चश्मों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह शेखावत, जेलर डॉ. उपेन्द्र सिंह, कालूराम एवं डिप्टी जेलर सुखबीर सिंह ने निरूपा पटवा एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मंजू अग्रवाल, शालू गोलिया, अंकिता परिहार सहित संस्था की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं। संस्था की ओर से बताया गया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज वर्षभर विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों का निरंतर आयोजन करता रहता है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%97%e0%a5%8d/feed/ 0
इस्कॉन जोधपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्री जगन्नाथ स्नान यात्रा महोत्सव, 108 कलशों से हुआ दिव्य अभिषेक https://thebluecitynews.in/%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7/#respond Wed, 01 Jul 2026 11:39:10 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13781 जोधपुर | रिपोर्ट: योगेश बोहरा

अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) जोधपुर द्वारा बालसमंद स्थित कार्यक्रम स्थल पर श्री श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी के दिव्य स्नान यात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

महोत्सव के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का 108 पवित्र कलशों से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दिव्य अभिषेक एवं स्नान कराया गया। हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और भक्तों के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

इस्कॉन जोधपुर के मंदिर अध्यक्ष सुंदरलाल प्रभु जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री जगन्नाथ स्नान यात्रा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस पावन उत्सव के दर्शन एवं सेवा से भक्तों को आध्यात्मिक उन्नति के साथ भगवान श्री जगन्नाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के दौरान भव्य हरिनाम संकीर्तन एवं भक्तिमय नृत्य का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की महाआरती संपन्न हुई तथा सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कराया। उपस्थित भक्तों ने भगवान श्री जगन्नाथ से सुख, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7/feed/ 0
Doctors’ Day 2026: एमडीएम अस्पताल, जोधपुर में अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण, लगाए गए 11 पौधे https://thebluecitynews.in/doctors-day-2026-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0/ https://thebluecitynews.in/doctors-day-2026-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0/#respond Wed, 01 Jul 2026 11:34:31 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13778 जोधपुर | 30 जून 2026
रिपोर्ट: योगेश बोहरा

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) के अवसर पर जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल की गैस्ट्रो बिल्डिंग के सामने एवं पीजी हॉस्टल परिसर में अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित के नेतृत्व में लगभग 15 फीट ऊंचाई के 11 पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे पर्यावरण प्रेमी एवं भामाशाह प्रमोद धानदिया द्वारा चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में भेंट किए गए।

समाजसेवी भवानी शंकर नायक एवं देवराज चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों के सेवा भाव के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना था।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने कहा कि चिकित्सक केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाते हैं। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. हरीश अग्रवाल ने कहा, “वृक्ष हैं तो जीवन है।” वहीं न्यूरो फिजिशियन डॉ. नवीन सीरवी ने प्रत्येक व्यक्ति से पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश जाट ने भी मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. करणी प्रताप सिंह (उप अधीक्षक), डॉ. निशा, अरशद कुरैशी (कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक), प्रमोद धानदिया, भवानी शंकर नायक, देवराज चौहान, दीपक सोनी, करणसिंह राठौड़, मुकुल परिहार, घमण्डाराम चौधरी, ओम सारण, चूनाराम चौधरी, अजीत चौधरी, सुनील तालणिया, सुमेरसिंह, वसीम सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

“एक पेड़ – अनेक जीवन” के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और चिकित्सा सेवा के प्रति समाज की साझा जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

DoctorsDay2026 #Jodhpur #MDMHospital #TreePlantation #Environment #DrVikasRajpurohit #Healthcare #RajasthanNews #JodhpurNews #DoctorsDay #GoGreen #PlantationDrive #MedicalNews #SaveTrees #YogeshBohra

]]>
https://thebluecitynews.in/doctors-day-2026-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0/feed/ 0
गर्मी की छुट्टियों की मस्ती खत्म, कुड़ी स्थित पार्श्व इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों का उत्साहपूर्ण स्वागत https://thebluecitynews.in/%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d/#respond Mon, 29 Jun 2026 20:13:33 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13775 जोधपुर | संवाददाता योगेश बोहरा

गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ कुड़ी स्थित पार्श्व इंटरनेशनल स्कूल एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल और किलकारियों से गुलजार हो उठा। पहले ही दिन विद्यालय में विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दी।

विद्यालय प्रबंधन ने नए विद्यार्थियों का विशेष स्वागत करते हुए उन्हें स्कूल के वातावरण से परिचित कराया। शिक्षकों ने बच्चों का मुस्कुराकर अभिवादन किया और उन्हें कक्षाओं, खेल गतिविधियों तथा विद्यालय की विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे उनका पहला दिन यादगार बन सके।

पार्श्व इंटरनेशनल स्कूल में पहले दिन प्रार्थना सभा के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और विद्यालय के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें नए सत्र की समय-सारिणी, पाठ्यक्रम और सह-शैक्षणिक गतिविधियों से भी अवगत कराया गया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल, कला, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की गई।

पहले दिन स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं और स्वागत कार्यक्रम की सराहना की। बच्चों के उत्साह और विद्यालय के सकारात्मक माहौल ने नए शैक्षणिक सत्र की शानदार शुरुआत का संदेश दिया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d/feed/ 0
अक्षय राज जी के तालाब पर चला विशाल स्वच्छता अभियान, श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश https://thebluecitynews.in/13772-2/ https://thebluecitynews.in/13772-2/#respond Mon, 29 Jun 2026 20:05:55 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13772 जोधपुर | संवाददाता

जल है तो जीवन है” और “स्वच्छ जोधपुर-हरित जोधपुर” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से सोमवार को कायलाना रोड स्थित ऐतिहासिक अक्षय राज जी के तालाब पर विशाल स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। अभियान में नगर निगम जोधपुर, विभिन्न सामाजिक संगठनों, पर्यावरण प्रेमियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई की।

कार्यक्रम का नेतृत्व नगर निगम आयुक्त राहुल जैन एवं स्वास्थ्य अधिकारी अंकित पुरोहित ने किया। इस अवसर पर नगर निगम जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर पंडित जीवराज श्रीमाली की प्रेरणा में श्रमवीरों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी पदम सिंह कच्छवाह, भाजपा चौपासनी मंडल स्वच्छ भारत मिशन सह-संयोजक गजेन्द्र सिंह चौहान, जोन-2 प्रभारी ओम मेवाड़ा तथा पूर्व पार्षद अशोक सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अभियान के दौरान तालाब परिसर से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, कचरा और अन्य अपशिष्ट सामग्री हटाई गई। स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर जल स्रोत को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण का संदेश भी दिया। इस पहल का उद्देश्य ऐतिहासिक जल स्रोतों को संरक्षित करना और उन्हें स्वच्छ बनाए रखना है।

अभियान में ग्रीन जोधपुर संस्था के प्रतिनिधियों सहित कई सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों ने सहयोग दिया। इसके अलावा गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सदस्यों और अनेक पर्यावरण प्रेमियों ने भी श्रमदान कर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने सभी स्वयंसेवकों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के प्राचीन तालाबों और जल स्रोतों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने, जल स्रोतों के आसपास वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

वहीं, नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर पंडित जीवराज श्रीमाली ने कहा कि समाज और प्रशासन के सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के प्रति जागरूक जोधपुर का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी श्रमवीरों, सामाजिक संस्थाओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

यह स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जनभागीदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे शहर के ऐतिहासिक जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

]]>
https://thebluecitynews.in/13772-2/feed/ 0
JNVU में फीस वृद्धि पर छात्र संगठनों का विरोध तेज, NSUI ने किया हवन तो ABVP ने दिया धरना https://thebluecitynews.in/jnvu-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a5%83%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82/ https://thebluecitynews.in/jnvu-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a5%83%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82/#respond Mon, 29 Jun 2026 19:56:55 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13766 जोधपुर | संवाददाता

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) में फीस वृद्धि के विरोध को लेकर छात्र संगठनों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। फीस बढ़ोतरी के फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को पहले राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) और बाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। दोनों संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से फीस वृद्धि का निर्णय तत्काल वापस लेने की मांग की।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में हवन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि बढ़ी हुई फीस का सबसे अधिक प्रभाव आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों पर पड़ेगा। संगठन ने प्रशासन से छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए फीस वृद्धि का निर्णय वापस लेने की मांग की।

इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया तथा मुख्य प्रवेश द्वार पर धरना देकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि यदि फीस वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।

इसी बीच विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में आंतरिक मतभेदों की चर्चाएं भी सामने आईं। पहले एनएसयूआई के भीतर विभिन्न गुटों की सक्रियता चर्चा का विषय बनी थी, वहीं एबीवीपी के प्रदर्शन के दौरान भी कुछ कार्यकर्ताओं की नाराज़गी और अलग रुख को लेकर चर्चाएं होती रहीं।

विश्वविद्यालय परिसर में दिनभर विरोध प्रदर्शनों का माहौल बना रहा। दोनों छात्र संगठनों ने अलग-अलग माध्यमों से अपनी मांगें प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे और उन्होंने फीस वृद्धि के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग दोहराई।

फीस वृद्धि का मुद्दा अब विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति का प्रमुख विषय बन गया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर छात्र संगठनों की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। छात्रों की निगाहें अब विश्वविद्यालय प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि फीस वृद्धि के संबंध में आगे क्या निर्णय लिया जाता है।

]]>
https://thebluecitynews.in/jnvu-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a5%83%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82/feed/ 0
National Level Online Olympiad – Math AI 2026: छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर https://thebluecitynews.in/national-level-online-olympiad-math-ai-2026-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7/ https://thebluecitynews.in/national-level-online-olympiad-math-ai-2026-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7/#respond Mon, 29 Jun 2026 19:43:43 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13763 Education Desk: देशभर के स्कूली विद्यार्थियों के लिए National Level Online Olympiad – Math AI 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना, तार्किक क्षमता का विकास करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। आयोजकों के अनुसार यह ओलंपियाड केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सीखने, प्रतिस्पर्धा करने और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का एक बेहतरीन मंच भी है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें ₹50,000 तक के नकद पुरस्कार, IITians के साथ विशेष “Coffee with IITians” सेशन, सभी प्रतिभागियों के लिए ई-सर्टिफिकेट, प्रश्न बैंक तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए वाउचर और DIY किट्स जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ गणितीय सोच, समस्या समाधान की क्षमता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को भी मजबूत बनाती हैं। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होने के कारण देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी इसमें आसानी से भाग ले सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • रजिस्ट्रेशन प्रारंभ: 25 जून 2026
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन परीक्षा: 23 अगस्त 2026

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सीमित सीटें उपलब्ध हैं। ऐसे में इच्छुक विद्यार्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.edumeasy.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए +91 86195 31443 पर संपर्क किया जा सकता है।

MathAI2026 #OnlineOlympiad #EducationNews #MathOlympiad #Students #Olympiad2026 #IITians #SchoolNews #CompetitiveExam #Education

]]>
https://thebluecitynews.in/national-level-online-olympiad-math-ai-2026-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7/feed/ 0
जोधपुर: न्यूरोलॉजी चिकित्सा शिविर में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्श, जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज का सहयोग https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4/#respond Sun, 28 Jun 2026 06:56:31 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13760 Published: 28 जून 2026
Category: Health | Jodhpur | Rajasthan

जोधपुर

जोधपुर स्थित बालाजी फोर्टिस हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी (तंत्रिका तंत्र) संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष ओपीडी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन लिवारा केयर द्वारा किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

शिविर में अहमदाबाद से आए न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. सुवित कटूरिया ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उनकी स्थिति के अनुसार उपचार एवं आगे की देखभाल संबंधी सलाह दी। आयोजकों के अनुसार, शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया।

कार्यक्रम में जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की ओर से फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा की सहभागिता रही। उनके सहयोग से शिविर के संचालन में सहयोग मिला।

ग्रुप की सदस्य रानी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में लिवारा केयर के अधिकारी विनय लवानिया एवं पारस चौधरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाज के विभिन्न वर्गों के लिए स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता एवं चिकित्सा सेवाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ग्रुप की अध्यक्ष तारा सोलंकी के अनुसार, ऐसे चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4/feed/ 0
मेघा फैशन स्टार ऑफ राजस्थान: पहले ऑनलाइन ऑडिशन में 160 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, अगला चरण 16 जुलाई को https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%98-%e0%a4%ab%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%91%e0%a4%ab-%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a4%a5%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2-%e0%a4%91%e0%a4%a8%e0%a4%b2/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%98-%e0%a4%ab%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%91%e0%a4%ab-%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a4%a5%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2-%e0%a4%91%e0%a4%a8%e0%a4%b2/#respond Sun, 28 Jun 2026 06:53:06 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13757 Published: 25 जून 2026

जोधपुर

नई दिल्ली स्थित मेघा कास्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित “मेघा फैशन स्टार ऑफ राजस्थान” प्रतियोगिता का पहला ऑनलाइन ऑडिशन गुरुवार, 25 जून 2026 को आयोजित किया गया। आयोजकों के अनुसार, ऑडिशन में जोधपुर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में मिस्टर (पुरुष), मिस (अविवाहित महिला) और मिसेज़ (विवाहित महिला) श्रेणियों में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान रैंप वॉक, पोज़िंग, कैमरा फेसिंग, एक्टिंग और स्क्रीन प्रेज़ेंस जैसे मानकों को आधार बनाया गया।

निर्णायक मंडल में पूर्व मिस इंडिया अर्थ एवं ग्रूमिंग कोच डॉ. सोनल परिहार, मिसेज़ राजस्थान इंडिया 2022 की विजेता दुर्गा तंवर, मिस्टर जोधपुर 2008 विशाल बोहरा तथा जीत कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग विभाग से ट्विकल शर्मा शामिल रहे। चयनित प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

आयोजन की व्यवस्थाओं में एजेंसी की मैनेजमेंट टीम के सदस्य राहुल, पंकज, खुशी, माही, वंदना, ईशा, किशन, देव, सानिया, जन्नत, स्वरूप और लक्ष्य राव ने सहयोग किया।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का अगला ऑनलाइन ऑडिशन 16 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर और अजमेर सहित राजस्थान के विभिन्न शहरों में लाइव ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे।

मेघा कास्टिंग एजेंसी का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य मॉडलिंग और फैशन क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में चयनित प्रतिभागियों को ट्रॉफी, क्राउन, प्रमाण पत्र तथा अन्य पेशेवर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।


]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%98-%e0%a4%ab%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%91%e0%a4%ab-%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a4%a5%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2-%e0%a4%91%e0%a4%a8%e0%a4%b2/feed/ 0
समाजसेवी मांगीलाल सारस्वत की स्मृति में 55 यूनिट रक्तदान https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5/#respond Thu, 25 Jun 2026 18:49:22 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13753 जोधपुर। समाजसेवी स्वर्गीय मांगीलाल सारस्वत की प्रथम पुण्य स्मृति पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तशाला परिसर में किया गया। शिविर में 55 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिनमें 48 युवक एवं 7 युवतियां शामिल रहीं।

शिविर संयोजक अश्वनी व्यास एवं कुलदीप सारस्वत ने बताया कि रोटरी ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ (प्रभु), विधायक अतुल भंसाली, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद पुरोहित, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, एडीसीपी रविन्द्र बोथरा, डॉ. नगेन्द्र शर्मा, हस्तीमल सारस्वत, डॉ. विकास राजपुरोहित, डॉ. मोहन मकवाना, समाजसेवी आदर्श शर्मा, सुनील तलवार, अजय मेहता एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया।

इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि “रक्तदान एक छोटी सी पहल है, लेकिन किसी के जीवन की बड़ी उम्मीद बन जाती है।” निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से स्व. मांगीलाल सारस्वत की स्मृति में उनके पोते ने अपने पिता के साथ रक्तदान कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

शिविर में चिकित्सा, पुलिस, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों में सहभागिता की अपील की।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5/feed/ 0