Breking News – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Fri, 03 Apr 2026 16:59:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Breking News – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 जोधपुर में 7 अप्रैल को सभी फिल्टर हाउस से जलापूर्ति बंद रहेगी। PHED ने मेंटेनेंस के चलते शेड्यूल में बदलाव किया। https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-7-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ab/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-7-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ab/#respond Fri, 03 Apr 2026 16:59:32 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13282 जोधपुर, 3 अप्रैल।ग्रीष्म ऋतू के लिए जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 07 अप्रैल को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बन्द रहेगी । अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 7 अप्रैल को होने वाली जलापूर्ति 8 अप्रैल को तथा 8 अप्रैल को होने वाली जलापूर्ति 9 अप्रैल को की जावेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता श्री राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर, एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 7 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 8 अप्रैल को की जाने वाली जलापूर्ति 9 अप्रैल को एवं 9 अप्रैल को की जाने वाली जलापूर्ति 10 अप्रैल को होगी।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-7-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ab/feed/ 0
आईएएस राहुल जैन ने संभाला जोधपुर नगर निगम आयुक्त का कार्यभार, सफाई और सीवरेज पर रहेगा फोकस https://thebluecitynews.in/%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%8f%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%8f%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be/#respond Fri, 03 Apr 2026 16:52:06 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13279 जोधपुर , 03 अप्रैल। उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त के पद से जोधपुर नगर निगम आयुक्त के पद पर स्थानांतरण होने के बाद शुक्रवार को आईएएस राहुल जैन ने नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ औपचारिक चर्चा की। आईएएस राहुल जैन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर की सफाई, सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर करना होगा। कुछ दिनों बाद स्वच्छता सर्वेक्षण होने वाला है, हमारा प्रयास होगा कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में जोधपुर बेहतर प्रदर्शन करें। पिछले स्वच्छता संरक्षण के दौरान जहां कहीं भी कमी रही है, उन कमियों को पूरा करते हुए इस बार बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास होंगे, साथ ही जनगणना के कार्य समयबद्ध रूप से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप संपर्क पोर्टल में आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने एवं आमजन से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन करने के प्रयास किए जाएंगे।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%8f%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be/feed/ 0
जोधपुर नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी का हुआ विदाई समारोह, बीकानेर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a4%bf/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a4%bf/#respond Fri, 03 Apr 2026 16:41:55 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13276 जोधपुर, 03 अप्रैल।
जोधपुर नगर निगम आयुक्त आईएएस सिद्धार्थ पालानीचामी के स्थानांतरण पर शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका ट्रांसफर अब बीकानेर नगर निगम आयुक्त के पद पर हुआ है।

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। समारोह में भावुक माहौल देखने को मिला, जहां सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना की।

सिद्धार्थ पालानीचामी ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम में कार्य करते हुए उन्हें न केवल प्रशासनिक अनुभव मिला, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने का अवसर भी मिला। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने आगे कहा कि टीमवर्क के साथ कार्य करते हुए जोधपुर नगर निगम भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करेगा और आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करेगा।

इस दौरान स्थानीय निकाय विभाग की कार्यवाहक उपनिदेशक पुष्पा सिसोदिया, उपायुक्त ताराचंद, एसडीएम मोहनलाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संपत मेघवाल, उपायुक्त ललित सिंह, डॉ. अर्चना व्यास, स्वरूप सिंह, विजिलेंस उपायुक्त जलज घसिया, वित्तीय सलाहकार सोहनलाल, कार्यालय अधीक्षक सलामतुल्लाह खान एवं सुबोध शंकर व्यास सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर निगम के विभिन्न कर्मचारी संगठनों, सफाई कर्मचारी संगठनों एवं ठेकेदार संगठनों ने भी उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन एक्सईएन राहुल गुप्ता द्वारा किया गया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a4%bf/feed/ 0
जोधपुर में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति रहेगी नियमित, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%97/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%97/#respond Wed, 11 Mar 2026 17:57:31 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13178 जोधपुर, 11 मार्च। मध्यपूर्व एशिया में जारी युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए भारत सरकार द्वारा गैस आपूर्ति को लेकर कुछ नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों के तहत जोधपुर जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पहले की तरह नियमित रूप से जारी रहेगी। जिला रसद विभाग ने स्पष्ट किया है कि आमजन को किसी प्रकार की घबराहट या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

जिला रसद अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता पूरी तरह सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर मिलते रहेंगे।

गैस बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल अनिवार्य

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि नए दिशा-निर्देशों के अनुसार घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिन का अंतराल रखना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य गैस वितरण प्रणाली को संतुलित बनाए रखना और सभी उपभोक्ताओं तक समय पर गैस पहुंचाना है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें। इससे गैस वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहेगी और किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

आवश्यक सेवाओं को गैस आपूर्ति जारी

जिला रसद विभाग के अनुसार व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को फिलहाल नियंत्रित किया गया है। हालांकि अस्पतालों, छात्रावासों, शिक्षण संस्थानों और मिड-डे मील जैसी आवश्यक सेवाओं को पहले की तरह गैस की आपूर्ति जारी रहेगी।

प्रशासन का कहना है कि इन संस्थानों को गैस की नियमित आपूर्ति बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि आमजन से जुड़ी आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों।

जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में वर्तमान समय में तीनों प्रमुख ऑयल कंपनियों—
Hindustan Petroleum Corporation Limited,
Bharat Petroleum Corporation Limited और
Indian Oil Corporation
के पास घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि जिले में गैस की आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं है और सभी गैस एजेंसियों को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में लोगों को किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

समस्या होने पर यहां करें संपर्क

यदि किसी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या आती है तो वे जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबर 0291-2650349 और 0291-2650350 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य सरकार की सेवा Rajasthan Sampark के टोल फ्री नंबर 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई

जिला रसद अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी गैस एजेंसी संचालक या अन्य व्यक्ति द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, कालाबाजारी या व्यावसायिक उपयोग किया जाता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में Essential Commodities Act 1955 के तहत संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अंत में जिला रसद विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे गैस आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें और जरूरत के अनुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जोधपुर जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से नियमित और सुरक्षित रहेगी।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%97/feed/ 0
महाराजा हनवंत सैनिक स्कूल में खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82/#respond Tue, 17 Feb 2026 17:42:25 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13161 जोधपुर, 17 फरवरी। चौपासनी स्थित महाराजा हनवंत सैनिक स्कूल में मंगलवार को खेल दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कंवर शंभू सिंह देवड़ा ने किया।

विद्यालय के प्रिंसिपल-कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अवनीश कुमार त्यागी ने बताया कि खेल दिवस का आयोजन ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें फ्रॉग जंप, हुला हूप जंप, विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं, कप एंड स्ट्राइकिंग, बैलून बैलेंसिंग, पिक एंड ड्रॉप बॉल, 50 मीटर दौड़, जलेबी रेस, लेमन रेस तथा 100 मीटर दौड़ शामिल रहीं। प्रतिभागियों की रंग-बिरंगी वेशभूषा अत्यंत आकर्षक रही और दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उप-प्राचार्या श्रीमती नीना देवड़ा, प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन रुमा पीटर, समिति सदस्य तथा विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82/feed/ 0
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26: जागरूकता बढ़ाने के लिए चार ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-2025-26-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%82/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-2025-26-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%82/#respond Tue, 17 Feb 2026 16:17:59 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13136 जोधपुर | 16 फरवरी
शहर में स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम ने स्वच्छता अभियान को नई गति देने के लिए चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत आयोजित होने वाले आगामी सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए की गई है।

नियुक्त ब्रांड एम्बेसडर

नगर निगम द्वारा जिन व्यक्तियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं—

  • जीव राज श्रीमाली — समाजसेवी
  • राहुल सिंह राठौड़ — आरजे
  • इला शर्मा — शिक्षाविद
  • ललित सेन — सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

अभियान का उद्देश्य

नगर निगम आयुक्त के अनुसार, सर्वेक्षण से पहले शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाना, घर-घर कचरा संग्रहण को प्रोत्साहन देना तथा कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूकता बढ़ाना मुख्य लक्ष्य है। इसके साथ ही नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना भी प्राथमिकता में शामिल है।

एम्बेसडर की भूमिका

नियुक्त प्रतिनिधि विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को प्रेरित करेंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • आईईसी गतिविधियाँ (सूचना-शिक्षा-संचार)
  • स्वच्छता संवाद अभियान
  • वेस्ट-टू-वेल्थ पहल
  • प्लास्टिक कचरा कमी अभियान
  • सामूहिक स्वच्छता शपथ कार्यक्रम

नगर निगम का मानना है कि समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े इन प्रतिनिधियों की भागीदारी से शहर में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक वातावरण बनेगा और आमजन में जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-2025-26-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%82/feed/ 0
झूलेलाल मंदिर में साईं मनीषलाल का जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9d%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%a8/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9d%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%a8/#respond Tue, 05 Aug 2025 12:10:00 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13127 जोधपुर। News : हर्षित बादलानी

चोपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित तीन पुलिया के पास झूलेलाल मंदिर में इन दिनों चालिया महोत्सव का आयोजन चल रहा है। इसी क्रम में समाज के श्रद्धा केंद्र और झूलेलाल भगवान के 26वें वंशज साईं मनीषलाल का जन्मदिवस श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक उल्लास के साथ मनाया गया।

इस विशेष अवसर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष राम तोलानी, पार्षद नरेंद्र फितानी, सहित अशोक मूलचंदानी, पंकज नवानी, मनोज फितानी, कमलेश लिमानी जैसे समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई। पूनम मोतयानी, काजल भूलचंदानी, दीप असी, कोमल सतवानी, ज्योति आसवानी, माया मंगलानी, पूनम वसयानी सहित अन्य महिलाओं ने भजनों और आरती के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया।

समाज के सभी सदस्यों ने साईं मनीषलाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9d%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%a8/feed/ 0
सावन में सिंधु महादेव मंदिर में शिव अभिषेक की रही विशेष धूम https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%81-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%81-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6/#respond Mon, 04 Aug 2025 23:07:00 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13123 सावन में सिंधु महादेव मंदिर में शिव अभिषेक की रही विशेष धूम

जोधपुर। News : हर्षित बादलनी

सावन माह में शिव भक्ति का उत्साह चरम पर रहा। सरदारपुरा स्थित हेमू कालानी चौराहा पर स्थित सिंधु महादेव मंदिर में पूरे सावन भर विशेष परम शिव अभिषेक का आयोजन किया गया।

मंदिर व्यवस्थापक भरत आवतानी ने बताया कि सिंधी गुरु संगत दरबार द्वारा आयोजित इन धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सावन के अंतिम सोमवार को विशेष रूप से तीन बार अभिषेक किए गए, जिसमें भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में नगर निगम महापौर दक्षिण, सुश्री वनिता सेठ ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रभु भोलेनाथ के दर्शन किए और अभिषेक में भाग लिया। उनके द्वारा दिखाई गई असीम आस्था के चलते पूरे सावन भर मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

पुष्करणा ब्राह्मण समाज के विद्वान पंडितों व मंदिर पुजारी राम गुरनानी के सानिध्य में यह अभिषेक विधिवत संपन्न किए गए।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%81-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6/feed/ 0
55 वर्षों से हवा में लटके हैं दो खंभे: जोधपुर के तनोट राय माता मंदिर में विज्ञान भी हैरान https://thebluecitynews.in/55-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82/ https://thebluecitynews.in/55-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82/#respond Mon, 04 Aug 2025 10:58:30 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13115 जोधपुर (राजस्थान)।
राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर सिर्फ किलों और हवेलियों के लिए ही नहीं, बल्कि चमत्कारी मंदिरों और गहरी आस्था के लिए भी जानी जाती है। ऐसा ही एक अद्भुत धार्मिक स्थल है तनोट राय माता मंदिर, जो जोधपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर बोरानाडा-डोली रोड पर स्थित है। यह मंदिर आज भक्तों की आस्था के साथ-साथ विज्ञान के लिए भी एक अनसुलझा रहस्य बना हुआ है।

हवा में लटके दो खंभे: 55 सालों से कायम चमत्कार

मंदिर के मुख्य प्रांगण में कुल आठ खंभे हैं, जिनमें से दो खंभे पिछले 55 वर्षों से बिना ज़मीन को छुए हवा में स्थिर हैं। बिना किसी टेक्निकल सपोर्ट के यह खंभे किस तरह टिके हुए हैं, इस सवाल का जवाब आज तक इंजीनियर और वैज्ञानिक नहीं दे पाए हैं।

स्थानीय मान्यता के अनुसार, यह चमत्कार तब शुरू हुआ जब एक श्रद्धालु को माता की उपस्थिति पर संदेह हुआ। अगले दिन जब वह मंदिर पहुँचा, तो उसने देखा कि दो खंभे ज़मीन से ऊपर उठ चुके थे — मानो माता ने अपनी उपस्थिति स्वयं सिद्ध कर दी हो।

विज्ञान भी नहीं खोज पाया जवाब

इन खंभों की संरचना की कई बार तकनीकी जांच की गई, लेकिन अब तक कोई वैज्ञानिक कारण सामने नहीं आया है। यही कारण है कि यह मंदिर एक भक्ति और रहस्य का केंद्र बन चुका है, जहाँ हर कोई माता की चमत्कारी शक्ति को महसूस करता है।

मंदिर की स्थापना और इतिहास

तनोट राय माता मंदिर की स्थापना 1971 में की गई थी। इसे पीडब्ल्यूडी के ए-क्लास ठेकेदार शिवराम नत्थू टाक ने बनवाया था। कहा जाता है कि उन्हें माता ने स्वप्न में दर्शन दिए थे और इसके बाद वे जैसलमेर स्थित प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर से ज्योति लाकर इस मंदिर की नींव रखी।

2017 में अग्निकांड, नई प्रतिमा की स्थापना

वर्ष 2017 में मंदिर में आग लगने की घटना हुई, जिसमें पुरानी प्रतिमा खंडित हो गई। इसके पश्चात नई मूर्ति बनवाकर विधिपूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा की गई। आज यह मंदिर फिर से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

मन्नतों और विश्वास का स्थान

हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां माता के दर्शन के लिए आते हैं। जो लोग जैसलमेर नहीं जा पाते, वे इस मंदिर में आकर अपनी मन्नतें मांगते हैं। खास बात यह है कि कई भक्त मंदिर के हवा में लटके खंभों के नीचे से कपड़ा निकालकर अपने घरों के पूजा स्थान में रखते हैं, ताकि उनके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

तनोट राय माता मंदिर न सिर्फ एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह आस्था और चमत्कार का प्रतीक भी है, जो आज भी हजारों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस मंदिर की कहानी यह सिद्ध करती है कि जब विज्ञान थम जाता है, तब भक्ति और विश्वास अपने चमत्कार दिखाते हैं।

]]>
https://thebluecitynews.in/55-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82/feed/ 0
जोधपुर में आकार ले रहा है गुजरात की तर्ज पर एक भव्य अक्षरधाम मंदिर — जोधपुरी पत्थर की बेमिसाल शिल्पकला में रचा जा रहा अनोखा धार्मिक परिसर https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%97/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%97/#respond Mon, 04 Aug 2025 10:26:56 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13109 जोधपुर, राजस्थान।
गांधीनगर (कालीबेरी) क्षेत्र में बीएपीएस अक्षरधाम पुरुषोत्तम स्वामी नारायण संस्था द्वारा एक भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। यह नया धार्मिक स्थल न केवल स्थापत्य कला की दृष्टि से अनोखा होगा, बल्कि अपनी भव्यता और आध्यात्मिक परिवेश के कारण जोधपुर का एक प्रमुख आकर्षण भी बनने जा रहा है।

इस निर्माणाधीन मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह जोधपुरी छीतर पत्थरों से बनाया जा रहा है, जिसमें लोहे का कोई प्रयोग नहीं किया गया है। मंदिर का आधार तल पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है, और कुल मिलाकर परिसर का 90% सिविल कार्य पूरा कर लिया गया है।

अद्भुत शिल्प और वास्तु का संगम

यह मंदिर सिरोही घाट शैली में बनाए जा रहे 225 नक्काशीदार स्तंभों के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय है। हर स्तंभ पर अलग-अलग डिज़ाइन में 3000 से अधिक नक्काशियाँ उकेरी गई हैं, जिनकी बनावट नीचे से चौड़ी और ऊपर से पतली है, जिससे इसकी संरचना बेहद आकर्षक और संतुलित प्रतीत होती है।

सोमपुरा शिल्पशास्त्र के नियमों के अनुसार तैयार किए जा रहे इस मंदिर की कुल ऊंचाई लगभग 125 फीट होगी। गर्भगृह के ऊपर लगाई जा रही पत्थर की जालियाँ, मंदिर की शिल्पकला में एक अनूठा आयाम जोड़ रही हैं।

विशाल परिसर और बहुआयामी उपयोगिता

करीब 40 बीघा भूमि (लगभग 14.5 एकड़) में फैले इस मंदिर परिसर में कुल 2 लाख वर्ग फीट का निर्माण हो रहा है। इसका मुख्य प्रवचन मंडप 16,000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में निर्मित किया जा रहा है। परिसर में धार्मिक और सामाजिक उपयोग के लिए प्रवचन हॉल, सभा स्थल, रसोई, अतिथि गृह और उद्यान जैसी आधुनिक सुविधाओं का भी निर्माण चल रहा है।

आध्यात्मिकता के साथ समाज सेवा का केंद्र

इस पूरे निर्माण कार्य की निगरानी योगी प्रेमस्वामी जी द्वारा की जा रही है। बीएपीएस संस्था के अनुसार, जोधपुर में बन रहा यह पहला ऐसा मंदिर होगा जिसमें केवल जोधपुरी पत्थर का प्रयोग किया गया है और यह अपने आप में एक सांस्कृतिक विरासत बन जाएगा।

इस मंदिर का उद्देश्य केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है — इसे समाज सेवा, नैतिक मूल्यों की शिक्षा और आध्यात्मिक जागरूकता के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%97/feed/ 0