Education & Jobs – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Mon, 29 Jun 2026 20:13:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Education & Jobs – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 गर्मी की छुट्टियों की मस्ती खत्म, कुड़ी स्थित पार्श्व इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों का उत्साहपूर्ण स्वागत https://thebluecitynews.in/%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d/#respond Mon, 29 Jun 2026 20:13:33 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13775 जोधपुर | संवाददाता योगेश बोहरा

गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ कुड़ी स्थित पार्श्व इंटरनेशनल स्कूल एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल और किलकारियों से गुलजार हो उठा। पहले ही दिन विद्यालय में विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दी।

विद्यालय प्रबंधन ने नए विद्यार्थियों का विशेष स्वागत करते हुए उन्हें स्कूल के वातावरण से परिचित कराया। शिक्षकों ने बच्चों का मुस्कुराकर अभिवादन किया और उन्हें कक्षाओं, खेल गतिविधियों तथा विद्यालय की विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे उनका पहला दिन यादगार बन सके।

पार्श्व इंटरनेशनल स्कूल में पहले दिन प्रार्थना सभा के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और विद्यालय के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें नए सत्र की समय-सारिणी, पाठ्यक्रम और सह-शैक्षणिक गतिविधियों से भी अवगत कराया गया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल, कला, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की गई।

पहले दिन स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं और स्वागत कार्यक्रम की सराहना की। बच्चों के उत्साह और विद्यालय के सकारात्मक माहौल ने नए शैक्षणिक सत्र की शानदार शुरुआत का संदेश दिया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d/feed/ 0
National Level Online Olympiad – Math AI 2026: छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर https://thebluecitynews.in/national-level-online-olympiad-math-ai-2026-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7/ https://thebluecitynews.in/national-level-online-olympiad-math-ai-2026-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7/#respond Mon, 29 Jun 2026 19:43:43 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13763 Education Desk: देशभर के स्कूली विद्यार्थियों के लिए National Level Online Olympiad – Math AI 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना, तार्किक क्षमता का विकास करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। आयोजकों के अनुसार यह ओलंपियाड केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सीखने, प्रतिस्पर्धा करने और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का एक बेहतरीन मंच भी है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें ₹50,000 तक के नकद पुरस्कार, IITians के साथ विशेष “Coffee with IITians” सेशन, सभी प्रतिभागियों के लिए ई-सर्टिफिकेट, प्रश्न बैंक तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए वाउचर और DIY किट्स जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ गणितीय सोच, समस्या समाधान की क्षमता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को भी मजबूत बनाती हैं। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होने के कारण देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी इसमें आसानी से भाग ले सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • रजिस्ट्रेशन प्रारंभ: 25 जून 2026
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन परीक्षा: 23 अगस्त 2026

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सीमित सीटें उपलब्ध हैं। ऐसे में इच्छुक विद्यार्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.edumeasy.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए +91 86195 31443 पर संपर्क किया जा सकता है।

MathAI2026 #OnlineOlympiad #EducationNews #MathOlympiad #Students #Olympiad2026 #IITians #SchoolNews #CompetitiveExam #Education

]]>
https://thebluecitynews.in/national-level-online-olympiad-math-ai-2026-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7/feed/ 0
माता का थान स्थित द उम्मेद स्कूल में एनसीसी एटीसी कैंप एवं इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%a6-%e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a6/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%a6-%e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a6/#respond Sun, 24 May 2026 08:34:54 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13663 माता का थान स्थित द उम्मेद स्कूल में एनसीसी एटीसी कैंप एवं इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

माता का थान स्थित The Ummed School में 2 राज आर्म्ड स्क्वाड्रन एनसीसी द्वारा 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (ATC Camp) एवं इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 22 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जा रहा है। शिविर में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। वहीं इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता में लगभग 120 फायरर कैडेट्स अपनी निशानेबाजी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

शिविर का संचालन यूनिट कमांडिंग ऑफिसर Lieutenant Colonel Harshveer Singh के निर्देशन में किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति, आत्मविश्वास एवं सैन्य प्रशिक्षण की भावना विकसित करना है।

कैंप के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग अभ्यास, मैप रीडिंग, शारीरिक दक्षता, आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष रूप से आयोजित इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता कैडेट्स में प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कैंप आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएँ की गई हैं। कैडेट्स के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रहने, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कैंप परिसर में नियमित रूप से हाइजीन एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी की गई है ताकि सभी कैडेट्स सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।

विद्यालय प्रबंधन एवं एनसीसी अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि यह शिविर कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें राष्ट्र सेवा की भावना को और अधिक मजबूत करेगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या Ekta Balia ने सभी कैडेट्स को शुभकामनाएँ दीं और शिविर के सफल आयोजन की कामना की।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%a6-%e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a6/feed/ 0
बालवाटिका फॉस्टर किड्स जोधपुर में “समर फिएस्टा 2026” का आयोजन, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा फोकस https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%89%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%9c/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%89%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%9c/#respond Fri, 15 May 2026 19:05:00 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13622 जोधपुर। बालवाटिका फॉस्टर किड्स जोधपुर प्री-स्कूल चेन द्वारा बच्चों के लिए “बालवाटिका समर फिएस्टा 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह समर कैंप 22 मई 2026 से 14 जून 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें बच्चों के शैक्षणिक, रचनात्मक और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी।

स्कूल डायरेक्टर डॉ. नंदिनी पुरोहित ने बताया कि समर फिएस्टा का उद्देश्य बच्चों की छुट्टियों को मनोरंजक और ज्ञानवर्धक बनाना है, ताकि बच्चे खेल-खेल में नई चीजें सीख सकें और उनका आत्मविश्वास बढ़े। कैंप में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार अलग-अलग गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कैंप में 3 वर्ष से 5 वर्ष एवं 6 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां रखी गई हैं। समर कैंप में फन फिएस्टा, मैथ्स मैनिया, क्रिएटिव कॉर्नर एवं स्किल स्पार्क जैसे ग्रुप्स बनाए गए हैं।

फन फिएस्टा में योगा, डांस, स्टोरी टेलिंग, ड्रॉइंग, पेंटिंग, रीडिंग, हैंडराइटिंग स्किल्स एवं फोनिक्स जैसी गतिविधियां होंगी। वहीं मैथ्स मैनिया में अबेकस, वैदिक मैथ्स, फिंगर मैथ, मेंटल मैथ एवं ब्रेन जिम जैसी गतिविधियां करवाई जाएंगी।

इसके अलावा क्रिएटिव कॉर्नर में मंडला आर्ट, लिप्पन आर्ट, टेक्सचर्ड आर्ट, क्ले आर्ट, डूडल आर्ट एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियां शामिल रहेंगी। स्किल स्पार्क में हिंदी एवं अंग्रेजी रीडिंग-राइटिंग स्किल्स, गीता श्लोक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं कम्युनिकेशन स्किल्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

डॉ. नंदिनी पुरोहित ने बताया कि हर शनिवार को “मस्त की पाठशाला” का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें राहुल बोरा (NSD वाराणसी) द्वारा बच्चों को विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर व्यक्तित्व विकास के लिए इस समर फिएस्टा में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने की अपील की।

समर फिएस्टा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभिभावक कमला नेहरू नगर एक्सटेंशन फर्स्ट, जोधपुर स्थित बालवाटिका फॉस्टर किड्स परिसर में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9251051100 पर संपर्क किया जा सकता है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%89%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%9c/feed/ 0
श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाना के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d/#respond Thu, 14 May 2026 15:47:43 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13615 विज्ञान व वाणिज्य संकाय में चार छात्रों ने 91% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाना के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञान व वाणिज्य संकाय में चार छात्रों ने 91% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

वरकाना, राजस्थान। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाना के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने 91 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

विद्यालय के विज्ञान संकाय में अंकित प्रदीपजी राजपुरोहित ने 92.2 प्रतिशत तथा मोहम्मद हसन साजिद ने 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं वाणिज्य संकाय में हिमेशकुमार विजयकुमार चौधरी ने 91.42 प्रतिशत एवं हितेश मदनलाल सुधार ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का ही परिणाम है कि विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दे रहा है। छात्रों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है तथा विद्यालय परिवार में उत्साह देखा जा रहा है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d/feed/ 0
माता का थान स्थित ‘द उम्मेद स्कूल’ में डिजिटल प्लेनेटोरियम शो का आयोजन https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%a6-%e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%a6-%e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87/#respond Mon, 04 May 2026 14:31:27 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13595 जोधपुर। माता का थान स्थित ‘द उम्मेद स्कूल’ में विद्यार्थियों के लिए एक अनूठे और ज्ञानवर्धक डिजिटल प्लेनेटोरियम शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना और उन्हें अंतरिक्ष व खगोल विज्ञान की रोचक जानकारी देना रहा।

विद्यालय परिसर में लगाए गए अत्याधुनिक 360° डिजिटल डोम प्लेनेटोरियम ने विद्यार्थियों को ऐसा अनुभव कराया, मानो वे वास्तविक रूप से अंतरिक्ष की सैर कर रहे हों। इस दौरान छात्रों ने ग्रहों, तारों, आकाशगंगाओं और ब्रह्मांड के रहस्यों को बेहद रोचक तरीके से समझा।

विशेषज्ञों ने सौरमंडल, ब्लैक होल, तारों के निर्माण और अंतरिक्ष मिशनों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक शो का आनंद लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह पहल नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत एक्सपीरिएंशियल लर्निंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या एकता बालिया ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक आयोजन जारी रहेंगे।

यह प्लेनेटोरियम शो विद्यार्थियों के लिए न केवल मनोरंजक रहा, बल्कि एक प्रेरणादायक और यादगार अनुभव भी साबित हुआ।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%a6-%e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87/feed/ 0
RAS 2024 में मनस्विनी वर्मा की शानदार सफलता: SBI PO से 46वीं रैंक तक का प्रेरणादायक सफर https://thebluecitynews.in/ras-2024-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a4%be/ https://thebluecitynews.in/ras-2024-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a4%be/#respond Mon, 20 Apr 2026 15:55:52 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13485 जोधपुर/पाली: Rajasthan Public Service Commission द्वारा घोषित RAS 2024 के परिणामों में मनस्विनी वर्मा ने पूरे प्रदेश में 46वीं रैंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है।

मनस्विनी की सफलता की नींव उनकी मजबूत शिक्षा रही। उन्होंने प्रारंभिक पढ़ाई पाली के एमानुएल मिशन स्कूल से की, इसके बाद 12वीं Maharana Mewar Public School, उदयपुर से पूरी की। आगे उन्होंने जोधपुर से बी.टेक की डिग्री हासिल कर तकनीकी शिक्षा में भी अपनी पकड़ मजबूत की।

प्रशासनिक सेवा में आने से पहले मनस्विनी State Bank of India में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद पर कार्यरत थीं। बैंक की व्यस्त नौकरी के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और बेहतर टाइम मैनेजमेंट के साथ RAS की तैयारी जारी रखी।

अपनी सफलता का श्रेय मनस्विनी ने अपने परिवार—विशेषकर पति, माता-पिता और सास-ससुर—के सहयोग को दिया। साथ ही उन्होंने गुरुजनों के मार्गदर्शन को भी अपनी उपलब्धि का अहम आधार बताया।

उनकी यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। मनस्विनी की कहानी यह साबित करती है कि स्पष्ट लक्ष्य, मेहनत और परिवार के सहयोग से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

]]>
https://thebluecitynews.in/ras-2024-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a4%be/feed/ 0
जोधपुर की अदिति राठौड़ बनीं सिविल न्यायाधीश, 71वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया शहर का मान https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a0%e0%a5%8c%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ac%e0%a4%a8/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a0%e0%a5%8c%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ac%e0%a4%a8/#respond Wed, 11 Mar 2026 18:25:00 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13199 जोधपुर, 11 मार्च। सूर्य नगरी जोधपुर की एक और प्रतिभा ने न्यायिक सेवा में सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। जोधपुर के नांदड़ी क्षेत्र की निवासी अदिति राठौड़ का चयन गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2024-25 में हुआ है। उन्होंने इस परीक्षा में 71वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार और जिले का गौरव बढ़ाया है।

शिक्षा में भी रही उत्कृष्ट उपलब्धि

अदिति राठौड़ की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी अत्यंत उत्कृष्ट रही है। उन्होंने विधि स्नातक की पढ़ाई राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पटियाला से पूरी की। इसके बाद उन्होंने विधि स्नातकोत्तर की उपाधि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर से प्राप्त की।

वर्तमान में अदिति राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर से बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर शोध कार्य कर रही हैं।

परिवार में खुशी का माहौल

अदिति की माता सूरज कंवर भाटी जोधपुर के माता का थान स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनके पिता रविन्द्र सिंह राठौड़ राजस्थान सरकार के कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग में उपनिदेशक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

अदिति की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a0%e0%a5%8c%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ac%e0%a4%a8/feed/ 0
आईआईटी जोधपुर के शोधकर्ताओं ने विकसित की ‘इलेक्ट्रॉनिक नोज’ तकनीक, सांस से रोगों की पहचान संभव https://thebluecitynews.in/%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4/#respond Wed, 11 Mar 2026 17:57:39 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13181 जोधपुर, 11 मार्च 2026। चिकित्सा विज्ञान में एक महत्वपूर्ण प्रगति की दिशा में कदम बढ़ाते हुए Indian Institute of Technology Jodhpur के शोधकर्ताओं ने ऐसी उन्नत तकनीक विकसित करने पर काम शुरू किया है, जिससे केवल सांस के परीक्षण से ही विभिन्न बीमारियों का संकेत मिल सकेगा। इस तकनीक को “इलेक्ट्रॉनिक नोज” कहा जा रहा है, जो भविष्य में तेज, सटीक और बिना दर्द वाली चिकित्सा जांच को संभव बना सकती है।

यह शोध कार्य आईआईटी जोधपुर के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर Sakshi Dhankar के नेतृत्व में किया जा रहा है। शोधकर्ताओं की टीम अत्याधुनिक Microelectromechanical Systems आधारित सेंसर और नैनो-सेंसर तकनीक का उपयोग कर मानव सांस में मौजूद Volatile Organic Compounds का विश्लेषण कर रही है। इन यौगिकों के आधार पर शरीर में संभावित बीमारियों के संकेतों की पहचान की जा सकती है।

प्रकृति की सूंघने की क्षमता से प्रेरित तकनीक

यह तकनीक प्रकृति में मौजूद घ्राण क्षमता से प्रेरित है। वैज्ञानिकों के अनुसार कुत्ते और सूअर जैसे जानवरों में गंध पहचानने की अद्भुत क्षमता होती है, जिसका उपयोग विस्फोटक या गैसों की पहचान में किया जाता है। इसी सिद्धांत पर आधारित “इलेक्ट्रॉनिक नोज” उन्नत सेंसर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से मानव घ्राण प्रणाली की तरह कार्य करने के लिए विकसित की जा रही है।

डॉ. साक्षी धनकर के अनुसार,
“प्रकृति पहले ही दिखा चुकी है कि सूंघने की क्षमता कितनी शक्तिशाली हो सकती है। हमारा उद्देश्य माइक्रो-स्तरीय इंजीनियरिंग और बुद्धिमान डेटा विश्लेषण के माध्यम से इस क्षमता की नकल करना और इसे अधिक प्रभावी बनाना है।”

माइक्रो गैस क्रोमैटोग्राफी से गैसों का विश्लेषण

परंपरागत गैस विश्लेषण तकनीकें जैसे Gas Chromatography प्रयोगशालाओं में गैसों को अलग करने और विश्लेषण करने के लिए उपयोग की जाती हैं, लेकिन ये प्रणाली बड़ी और जटिल होती हैं। इसी कारण इन्हें पोर्टेबल उपकरणों में इस्तेमाल करना कठिन होता है।

इस चुनौती को दूर करने के लिए आईआईटी जोधपुर की टीम ने माइक्रो गैस क्रोमैटोग्राफी (Micro-GC) आधारित छोटे सेंसर विकसित किए हैं, जिन्हें सिलिकॉन चिप्स और पॉलिमर सब्सट्रेट पर बनाया गया है। ये सूक्ष्म चैनल सांस में मौजूद गैसों—जैसे एथेनॉल, एसीटोन और मेथनॉल—को अलग कर उनका विश्लेषण कर सकते हैं।

डॉ. धनकर के अनुसार भविष्य में इन्हें छोटे और पोर्टेबल उपकरणों में विकसित किया जा सकता है, जिन्हें हैंडहेल्ड डायग्नोस्टिक टूल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

सांस से मिलते हैं स्वास्थ्य के संकेत

वैज्ञानिकों के अनुसार मानव सांस में सैकड़ों प्रकार के वाष्पशील कार्बनिक यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर की चयापचय प्रक्रियाओं से उत्पन्न होते हैं। इन यौगिकों की मात्रा और पैटर्न से व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

उदाहरण के लिए, सांस में एसीटोन का अधिक स्तर Diabetic Ketoacidosis का संकेत हो सकता है, जबकि कुछ विशेष गैस पैटर्न अस्थमा, फेफड़ों की बीमारियों और वायरल संक्रमणों से जुड़े होते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक नोज प्रणाली में धातु ऑक्साइड, 2-डी सामग्री, नैनो-सिलिकॉन और अन्य नैनोमैटेरियल से बने सेंसरों का उपयोग किया जाता है। ये सेंसर अलग-अलग गैसों के संपर्क में आने पर अलग प्रतिक्रिया देते हैं, जिससे विशिष्ट सिग्नल पैटर्न बनते हैं।

मशीन लर्निंग से बढ़ती सटीकता

इन सेंसरों से प्राप्त डेटा का विश्लेषण Machine Learning तकनीक की सहायता से किया जाता है। मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म VOCs की पहचान और उनकी सांद्रता का अनुमान लगाने में मदद करते हैं।

माइक्रोफैब्रिकेशन, नैनोप्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का यह संयोजन एक स्मार्ट डायग्नोस्टिक प्लेटफॉर्म तैयार कर सकता है, जो भविष्य में स्वास्थ्य जांच के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।

मूत्र संक्रमण की पहचान के लिए भी शोध

सांस आधारित निदान के अलावा आईआईटी जोधपुर की टीम मूत्र मार्ग संक्रमण (UTI) की तेज पहचान के लिए भी नई तकनीक विकसित कर रही है। यह संक्रमण प्रायः Escherichia coli बैक्टीरिया के कारण होता है।

वर्तमान में UTI की पहचान के लिए प्रयोगशाला परीक्षणों में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। शोधकर्ता नैनोमैटेरियल से संशोधित इलेक्ट्रोड विकसित कर रहे हैं, जो मूत्र के नमूनों में बैक्टीरिया की तेजी से पहचान कर सकेंगे।

इस शोध कार्य में चिकित्सकीय मानकों को ध्यान में रखते हुए All India Institute of Medical Sciences के विशेषज्ञों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नई संभावनाएं

आईआईटी जोधपुर की MEMS और नैनो सेंसर प्रयोगशाला का उद्देश्य उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान को व्यावहारिक तकनीकों में बदलना है, ताकि समाज को इसका लाभ मिल सके।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह तकनीक सफलतापूर्वक पोर्टेबल उपकरणों में विकसित हो जाती है, तो भविष्य में डॉक्टर केवल एक साधारण सांस परीक्षण से कई बीमारियों की शुरुआती पहचान कर सकेंगे। इससे चिकित्सा जांच तेज, सस्ती और बिना दर्द वाली हो सकती है तथा स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई क्रांति संभव हो सकती है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4/feed/ 0
महाराजा हनवंत सैनिक स्कूल में खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82/#respond Tue, 17 Feb 2026 17:42:25 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13161 जोधपुर, 17 फरवरी। चौपासनी स्थित महाराजा हनवंत सैनिक स्कूल में मंगलवार को खेल दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कंवर शंभू सिंह देवड़ा ने किया।

विद्यालय के प्रिंसिपल-कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अवनीश कुमार त्यागी ने बताया कि खेल दिवस का आयोजन ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें फ्रॉग जंप, हुला हूप जंप, विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं, कप एंड स्ट्राइकिंग, बैलून बैलेंसिंग, पिक एंड ड्रॉप बॉल, 50 मीटर दौड़, जलेबी रेस, लेमन रेस तथा 100 मीटर दौड़ शामिल रहीं। प्रतिभागियों की रंग-बिरंगी वेशभूषा अत्यंत आकर्षक रही और दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उप-प्राचार्या श्रीमती नीना देवड़ा, प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन रुमा पीटर, समिति सदस्य तथा विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82/feed/ 0