Entertainment – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Tue, 25 Aug 2026 06:29:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.2 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Entertainment – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 रंगरेज सावन मेला धूमधाम से संपन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8/#respond Sun, 23 Aug 2026 21:15:00 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13842 जोधपुर, 23 अगस्त। सुरपुरा सफारी पार्क में रविवार को आयोजित “रंगरेज सावन मेला 2026” उत्साह, उमंग और राजस्थानी संस्कृति के रंगों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। सावन की हरियाली, पारंपरिक परिधान, संगीत, नृत्य और मनोरंजन से सजे इस आयोजन में शहरवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद प्रस्तुत किए गए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों ने दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा। ग्रुप डांस, पारंपरिक फैशन शो, सावन थीम पर आधारित प्रस्तुतियां, म्यूजिकल चेयर, लामण रेस सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

पारंपरिक फैशन शो और डांस रहे आकर्षण का केंद्र

मेले में पारंपरिक फैशन शो और रंगारंग डांस प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतिभागियों ने राजस्थानी वेशभूषा और अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति और सावन की खूबसूरती को जीवंत किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों, युवाओं और परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन स्थल पर संगीत और मनोरंजन के बीच उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

संस्कृति और मनोरंजन का अनूठा संगम

वोल्केनो इवेंट्स एंड प्रोमोज के आयोजन में हुए रंगरेज सावन मेले का उद्देश्य शहरवासियों को भारतीय एवं राजस्थानी संस्कृति, मनोरंजन और पारिवारिक उत्सव का एक खूबसूरत मंच उपलब्ध कराना था।

आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों, प्रायोजकों, मीडिया पार्टनर्स, इन्फ्लुएंसर्स, कलाकारों, प्रतिभागियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

आयोजकों के अनुसार, शहरवासियों से मिले प्यार, समर्थन और उत्साह ने “रंगरेज सावन मेला 2026” को यादगार बना दिया। आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन को एक मंच पर लाकर शहर में ऐसे सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों को और बढ़ावा दिया जा सकता है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8/feed/ 0
मेघा फैशन स्टार ऑफ राजस्थान: पहले ऑनलाइन ऑडिशन में 160 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, अगला चरण 16 जुलाई को https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%98-%e0%a4%ab%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%91%e0%a4%ab-%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a4%a5%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2-%e0%a4%91%e0%a4%a8%e0%a4%b2/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%98-%e0%a4%ab%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%91%e0%a4%ab-%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a4%a5%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2-%e0%a4%91%e0%a4%a8%e0%a4%b2/#respond Sun, 28 Jun 2026 06:53:06 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13757 Published: 25 जून 2026

जोधपुर

नई दिल्ली स्थित मेघा कास्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित “मेघा फैशन स्टार ऑफ राजस्थान” प्रतियोगिता का पहला ऑनलाइन ऑडिशन गुरुवार, 25 जून 2026 को आयोजित किया गया। आयोजकों के अनुसार, ऑडिशन में जोधपुर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में मिस्टर (पुरुष), मिस (अविवाहित महिला) और मिसेज़ (विवाहित महिला) श्रेणियों में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान रैंप वॉक, पोज़िंग, कैमरा फेसिंग, एक्टिंग और स्क्रीन प्रेज़ेंस जैसे मानकों को आधार बनाया गया।

निर्णायक मंडल में पूर्व मिस इंडिया अर्थ एवं ग्रूमिंग कोच डॉ. सोनल परिहार, मिसेज़ राजस्थान इंडिया 2022 की विजेता दुर्गा तंवर, मिस्टर जोधपुर 2008 विशाल बोहरा तथा जीत कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग विभाग से ट्विकल शर्मा शामिल रहे। चयनित प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

आयोजन की व्यवस्थाओं में एजेंसी की मैनेजमेंट टीम के सदस्य राहुल, पंकज, खुशी, माही, वंदना, ईशा, किशन, देव, सानिया, जन्नत, स्वरूप और लक्ष्य राव ने सहयोग किया।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का अगला ऑनलाइन ऑडिशन 16 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर और अजमेर सहित राजस्थान के विभिन्न शहरों में लाइव ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे।

मेघा कास्टिंग एजेंसी का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य मॉडलिंग और फैशन क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में चयनित प्रतिभागियों को ट्रॉफी, क्राउन, प्रमाण पत्र तथा अन्य पेशेवर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।


]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%98-%e0%a4%ab%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%91%e0%a4%ab-%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a4%a5%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2-%e0%a4%91%e0%a4%a8%e0%a4%b2/feed/ 0
बालवाटिका फोस्टर किड्स में समर फिएस्टा 2.0 के दूसरे बैच की शुरुआत, बच्चों को मिल रहा सीखने और मनोरंजन का अनोखा अवसर https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ae/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ae/#respond Wed, 03 Jun 2026 09:12:48 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13711 बालवाटिका फोस्टर किड्स में समर फिएस्टा 2.0 के दूसरे बैच की शुरुआत, बच्चों को मिल रहा सीखने और मनोरंजन का अनोखा अवसर

जोधपुर। शहर के कमला नेहरू नगर एक्सटेंशन स्थित बालवाटिका फोस्टर किड्स प्री-स्कूल चेन द्वारा आयोजित “Summer Fiesta 2.0” समर कैंप के पहले बैच की शानदार सफलता के बाद अभिभावकों की मांग पर दूसरे बैच की शुरुआत की गई है।

समर कैंप 5 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों का विशेष समावेश किया गया है। कैंप का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करना है।

कैंप में म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस क्लासेज तथा फॉनिक्स एवं अकादमिक स्किल्स जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। म्यूजिक सेक्शन में कैसियो, पियानो, तबला, हारमोनियम एवं वोकल प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट में क्ले आर्ट, टेक्सचर्ड आर्ट और अन्य रचनात्मक गतिविधियां शामिल हैं। डांस क्लासेज में बॉलीवुड, फ्री स्टाइल, गुजराती, पंजाबी, राजस्थानी एवं कथक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अलावा बच्चों के लिए फॉनिक्स, रीडिंग इम्प्रूवमेंट, हैंडराइटिंग इम्प्रूवमेंट, वैदिक मैथ्स और फिंगर मैथ्स जैसी शैक्षणिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।

कैंप का समय प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा। पंजीकरण शुल्क ₹100 तथा प्रति गतिविधि शुल्क ₹1000 निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभिभावक ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 9251051100 पर संपर्क किया जा सकता है। बालवाटिका फोस्टर किड्स प्रबंधन ने बताया कि समर फिएस्टा बच्चों के लिए सीखने, खेलने और अपनी प्रतिभा को निखारने का एक उत्कृष्ट मंच साबित हो रहा है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ae/feed/ 0
बालवाटिका फॉस्टर किड्स जोधपुर में “समर फिएस्टा 2026” का आयोजन, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा फोकस https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%89%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%9c/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%89%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%9c/#respond Fri, 15 May 2026 19:05:00 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13622 जोधपुर। बालवाटिका फॉस्टर किड्स जोधपुर प्री-स्कूल चेन द्वारा बच्चों के लिए “बालवाटिका समर फिएस्टा 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह समर कैंप 22 मई 2026 से 14 जून 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें बच्चों के शैक्षणिक, रचनात्मक और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी।

स्कूल डायरेक्टर डॉ. नंदिनी पुरोहित ने बताया कि समर फिएस्टा का उद्देश्य बच्चों की छुट्टियों को मनोरंजक और ज्ञानवर्धक बनाना है, ताकि बच्चे खेल-खेल में नई चीजें सीख सकें और उनका आत्मविश्वास बढ़े। कैंप में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार अलग-अलग गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कैंप में 3 वर्ष से 5 वर्ष एवं 6 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां रखी गई हैं। समर कैंप में फन फिएस्टा, मैथ्स मैनिया, क्रिएटिव कॉर्नर एवं स्किल स्पार्क जैसे ग्रुप्स बनाए गए हैं।

फन फिएस्टा में योगा, डांस, स्टोरी टेलिंग, ड्रॉइंग, पेंटिंग, रीडिंग, हैंडराइटिंग स्किल्स एवं फोनिक्स जैसी गतिविधियां होंगी। वहीं मैथ्स मैनिया में अबेकस, वैदिक मैथ्स, फिंगर मैथ, मेंटल मैथ एवं ब्रेन जिम जैसी गतिविधियां करवाई जाएंगी।

इसके अलावा क्रिएटिव कॉर्नर में मंडला आर्ट, लिप्पन आर्ट, टेक्सचर्ड आर्ट, क्ले आर्ट, डूडल आर्ट एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियां शामिल रहेंगी। स्किल स्पार्क में हिंदी एवं अंग्रेजी रीडिंग-राइटिंग स्किल्स, गीता श्लोक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं कम्युनिकेशन स्किल्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

डॉ. नंदिनी पुरोहित ने बताया कि हर शनिवार को “मस्त की पाठशाला” का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें राहुल बोरा (NSD वाराणसी) द्वारा बच्चों को विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर व्यक्तित्व विकास के लिए इस समर फिएस्टा में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने की अपील की।

समर फिएस्टा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभिभावक कमला नेहरू नगर एक्सटेंशन फर्स्ट, जोधपुर स्थित बालवाटिका फॉस्टर किड्स परिसर में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9251051100 पर संपर्क किया जा सकता है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%89%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%9c/feed/ 0