Politics – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Mon, 29 Jun 2026 19:58:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Politics – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 JNVU में फीस वृद्धि पर छात्र संगठनों का विरोध तेज, NSUI ने किया हवन तो ABVP ने दिया धरना https://thebluecitynews.in/jnvu-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a5%83%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82/ https://thebluecitynews.in/jnvu-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a5%83%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82/#respond Mon, 29 Jun 2026 19:56:55 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13766 जोधपुर | संवाददाता

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) में फीस वृद्धि के विरोध को लेकर छात्र संगठनों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। फीस बढ़ोतरी के फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को पहले राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) और बाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। दोनों संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से फीस वृद्धि का निर्णय तत्काल वापस लेने की मांग की।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में हवन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि बढ़ी हुई फीस का सबसे अधिक प्रभाव आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों पर पड़ेगा। संगठन ने प्रशासन से छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए फीस वृद्धि का निर्णय वापस लेने की मांग की।

इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया तथा मुख्य प्रवेश द्वार पर धरना देकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि यदि फीस वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।

इसी बीच विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में आंतरिक मतभेदों की चर्चाएं भी सामने आईं। पहले एनएसयूआई के भीतर विभिन्न गुटों की सक्रियता चर्चा का विषय बनी थी, वहीं एबीवीपी के प्रदर्शन के दौरान भी कुछ कार्यकर्ताओं की नाराज़गी और अलग रुख को लेकर चर्चाएं होती रहीं।

विश्वविद्यालय परिसर में दिनभर विरोध प्रदर्शनों का माहौल बना रहा। दोनों छात्र संगठनों ने अलग-अलग माध्यमों से अपनी मांगें प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे और उन्होंने फीस वृद्धि के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग दोहराई।

फीस वृद्धि का मुद्दा अब विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति का प्रमुख विषय बन गया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर छात्र संगठनों की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। छात्रों की निगाहें अब विश्वविद्यालय प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि फीस वृद्धि के संबंध में आगे क्या निर्णय लिया जाता है।

]]>
https://thebluecitynews.in/jnvu-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a5%83%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82/feed/ 0
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव 2026: जोधपुर में उभरती युवा नेतृत्व की नई पहचान – मोनालिसा पुरोहित https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%9a/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%9a/#respond Tue, 28 Apr 2026 05:15:38 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13552 राजस्थान में युवा कांग्रेस चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। जोधपुर जिले में इस बार युवा नेतृत्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच जिला अध्यक्ष पद की सशक्त दावेदार मोनालिसा पुरोहित अपने विचारों और विज़न के चलते चर्चा में हैं। हाल ही में हुई खास बातचीत में उन्होंने संगठन, युवाओं और प्रदेश के भविष्य को लेकर अपनी स्पष्ट और प्रभावशाली सोच साझा की।

मोनालिसा पुरोहित ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता अधिक से अधिक युवाओं और मातृशक्ति को संगठन से जोड़ना है। उनका मानना है कि जब महिलाएं और युवा एक साथ आगे बढ़ते हैं, तभी समाज और राजनीति में वास्तविक बदलाव संभव होता है।

छात्र राजनीति को लेकर उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी होते हैं। “यहीं से युवा नेतृत्व की शुरुआत होती है, यहीं से संगठन की नींव मजबूत होती है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्रसंघ चुनावों को नियमित रूप से करवाना चाहिए ताकि युवाओं को सीखने और आगे बढ़ने का सही मंच मिल सके।

अपने प्रेरणा स्रोत के बारे में बात करते हुए मोनालिसा ने बताया कि बचपन से ही उन्होंने अपने दादा एडवोकेट मुरलीधर जी पुरोहित और परिवार के वरिष्ठ एडवोकेट आनंद पुरोहित को समाज सेवा करते हुए देखा है। “उनका समर्पण और समाज के प्रति उनकी निष्ठा मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है,” उन्होंने भावुकता के साथ कहा।

मोनालिसा पुरोहित का विज़न केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज में फैली नकारात्मक सोच को बदलने का भी संकल्प रखती हैं। उनका मानना है कि सिर्फ शिकायत करने से बदलाव नहीं आता, बल्कि युवाओं को खुद राजनीति में आकर जिम्मेदारी निभानी होगी। “जब युवा खुद आगे बढ़ेंगे, तभी हम अपने सपनों का राजस्थान और देश बना पाएंगे,” उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा।

जोधपुर में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरी मोनालिसा पुरोहित आज युवा शक्ति और मातृशक्ति की मजबूत आवाज़ बनकर उभर रही हैं। उनकी सोच, ऊर्जा और जमीनी जुड़ाव यह संकेत दे रहे हैं कि इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प और निर्णायक होने वाला है।

क्या जोधपुर को मिलेगा एक नया युवा नेतृत्व? इसका फैसला भले ही चुनाव में होगा, लेकिन मोनालिसा पुरोहित ने अपनी दमदार मौजूदगी से राजनीति में नई हलचल जरूर पैदा कर दी है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%9a/feed/ 0
पचपदरा रिफाइनरी का CM भजनलाल शर्मा ने किया निरीक्षण, आग की घटना की होगी विस्तृत जांच https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-cm-%e0%a4%ad%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-cm-%e0%a4%ad%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be/#respond Tue, 21 Apr 2026 17:41:36 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13520 जोधपुर/पचपदरा, 21 अप्रैल। भजनलाल शर्मा ने सोमवार को पचपदरा स्थित रिफाइनरी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। हाल ही में रिफाइनरी परिसर में हुई आग की घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विस्तृत जांच के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने CDU यूनिट में लगी आग पर समय रहते काबू पाने वाले अग्निशमन कर्मियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों से बातचीत की। उनकी तत्परता और साहस की सराहना करते हुए उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली।

Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) के अधिकारियों के अनुसार आग से हुआ नुकसान सीमित क्षेत्र तक ही रहा है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द से जल्द पुनः संचालित करने के लिए HPCL को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि सुरक्षा मानकों की व्यापक समीक्षा की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-cm-%e0%a4%ad%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be/feed/ 0
जोधपुर में 25 साल बाद बड़ी सौगात: लौहार कॉलोनी में 3 करोड़ के सीवरेज व सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-25-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8c/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-25-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8c/#respond Mon, 20 Apr 2026 16:08:31 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13491 जोधपुर, 20 अप्रैल: शहर के वार्ड नंबर 52 स्थित लौहार कॉलोनी (इंडियाबुल्स मॉल के पीछे), झालामंड क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज और सड़क समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यहां करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज लाइन और सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

यह शिलान्यास भाजपा पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। वर्षों से गंदगी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह परियोजना बड़ी राहत मानी जा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष Rajendra Paliwal ने कहा कि यह कार्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन को स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे क्षेत्र में स्वच्छता, यातायात और जीवन स्तर में सुधार होगा।

वर्चुअल माध्यम से जुड़े शहर विधायक Atul Bhansali ने कहा कि क्षेत्र का हर नागरिक उनके लिए परिवार का सदस्य है और विकास कार्य उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

विधायक भंसाली ने यह भी कहा कि Narendra Modi और Bhajanlal Sharma के नेतृत्व में सरकार अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि विकास केवल वादा नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रतिबद्धता है और आने वाले समय में क्षेत्र में और भी कार्य किए जाएंगे।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-25-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8c/feed/ 0
राजस्थान की गौरवशाली विरासत को सम्मान दिलाने की दिशा में बड़ा कदमः राज्यसभा में सांसद राजेंद्र गहलोत ने राजस्थानी भाषा को संविधान 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0/#respond Sat, 04 Apr 2026 06:03:26 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13314 जोधपुर।
देश विदेश में बसे करोड़ों राजस्थानियों के गौरव एवं उनकी मातृभाषा राजस्थानी को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने सदन अपनी मांग रखी।

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि राजस्थानी भाषा केवल एक बोली नहीं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपरा और ऐतिहासिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाना केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि करोड़ों राजस्थान वासियों के स्वाभिमान, पहचान और भावनाओं से जुड़ा हुआ विषय है। राजस्थानी भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करना न केवल भाषा को सम्मान देगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा भी देगा।

गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार से विनम्रता के साथ आग्रह किया कि इस अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर प्राथमिकता के आधार पर सकारात्मक, संवेदनशील और समयबद्ध निर्णय लिया जाए। राजस्थानी भाषा राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और लोकजीवन की आत्मा है। इसे संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करना करोड़ों राजस्थान वासियों की वर्षों पुरानी भावनाओं, उनके स्वाभिमान और पहचान को सम्मान देने जैसा होगा, साथ ही, यह निर्णय भारत की भाषाई विविधता को और अधिक सशक्त करते हुए “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को भी मजबूती प्रदान करेगा।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0/feed/ 0
जोधपुर में हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में निशुल्क दंत जांच शिविर आयोजित https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7/#respond Mon, 16 Mar 2026 16:42:38 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13215 जोधपुर में हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में निशुल्क दंत जांच शिविर आयोजित

जोधपुर में भारतीय हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् 2083 के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत निशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लघु उद्योग भारती महिला इकाई, जोधपुर एवं नववर्ष महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में Smile Max Dental Clinic में आयोजित हुआ।

महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने भारतीय हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् 2083 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नववर्ष के अवसर पर समाज हित में इस प्रकार के सेवा कार्यों का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. शिप्रा जैन ने महिलाओं और बच्चों के दांतों की जांच की तथा उन्हें दांतों की देखभाल, स्वच्छता और विभिन्न दंत रोगों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नियमित दंत परीक्षण कराने, सही तरीके से ब्रश करने और संतुलित आहार अपनाने की सलाह भी दी।

शिविर में महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने दांतों की जांच करवाई और दंत स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।

कार्यक्रम में शिल्पा अग्रवाल, ममता मनानी, भावना मोटवानी, पूनम चौपड़ा, मालती मनसुखानी, दिव्या दंडवानी, हेमलता भण्डारी एवं उषा टाक सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7/feed/ 0
जेएनवीयू में सरकारी प्रदर्शनी में तोड़फोड़ निंदनीय, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6/#respond Mon, 16 Mar 2026 16:41:20 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13212 जेएनवीयू में सरकारी प्रदर्शनी में तोड़फोड़ निंदनीय, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

जोधपुर, 16 मार्च। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय परिसर में हुई तोड़फोड़ और अराजकता की घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में बताया कि विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय परिसर में भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा था। आरोप है कि बीती रात NSUI से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर हंगामा किया, सरकारी कार्यक्रम के बैनर-पोस्टर फाड़ दिए और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने के संवैधानिक तरीके होते हैं, लेकिन रात के समय सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और कानून को हाथ में लेना गुंडागर्दी को दर्शाता है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित ने कहा कि यह ओछी राजनीति का उदाहरण है और अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए किया गया कृत्य है, जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि घटना के दौरान हंगामा करने वाले युवाओं की चिकित्सीय जांच कराई जाए कि उन्होंने किसी नशीले पदार्थ का सेवन तो नहीं किया था। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो जिले की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

इस अवसर पर पवन वैष्णव, विकास चाण्डा, हिमांशु कच्छवाहा, सौरभ आचार्य, दीपक राजोरिया, रमेश व्यास, राजीव बारासा, गणपत सागर, मुरलीधर गौड़, हितेश गौड़, सचिन आचार्य, भेरू शर्मा, गजेंद्र चौहान, वेदांत जोशी सहित भाजपा युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6/feed/ 0
समाजसेवी व युवा उद्यमी नरेश बोहरा को ‘श्री परशुराम रत्न सीजन 7 – गुरु गोविन्द रत्न 2026’ से सम्मानित https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%b5-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b0/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%b5-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b0/#respond Wed, 11 Mar 2026 17:49:54 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13175 जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवी एवं युवा उद्यमी नरेश बोहरा को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए “श्री परशुराम रत्न सीजन 7 – गुरु गोविन्द रत्न 2026” से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जोधपुर के चौपासनी रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परिषद के प्रतिनिधि संजीव व्यास ने बताया कि संस्था द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से इस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंगदान, काया दान और नेत्रदान करने वाले व्यक्तियों के परिवारजनों के साथ-साथ दिव्यांगजन, समाजसेवी, खिलाड़ी, रक्तदाता, संगीत एवं कला के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिभाएं, विधि एवं न्याय क्षेत्र के विशेषज्ञ तथा धर्म और ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों सहित कुल 101 प्रतिभाओं और संस्थानों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की प्रशासनिक अधिकारी मनमीत सोलंकी, साध्वी एवं गादीपति इंदु राठौड़ (माँ काली माता मंदिर), रणजीत जोशी अध्यक्ष राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन, महेश श्रीमाली उपाधीक्षक राजस्थान पुलिस, सिद्धि जोहरी, पंडित विजय दत्त पुरोहित, जिला उपभोक्ता मंच की सदस्य डॉ. अनुराधा व्यास तथा राजेंद्र जैन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पारंपरिक साफा और दुपट्टा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित ओम श्री राम द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कई गणमान्य व्यक्तियों और समाजसेवियों ने सहयोग प्रदान किया। इनमें जीयराम विश्नोई, महेश जोशी, अंकित पुरोहित, अविनाश मुथा, सुनील ओझा, मैना व्यास, सुनील परमार, कृष्णा पंवार, भरत सिंह चौहान, मोहित चौधरी, श्वेता देवड़ा, अक्षिता कच्छवाहा, उर्वशी, राम, आनंद व्यास और कुलदीप सारस्वत सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए समाजसेवी एवं युवा उद्यमी नरेश बोहरा को “श्री परशुराम रत्न सीजन 7 – गुरु गोविन्द रत्न 2026” सम्मान से अलंकृत किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन आनंद प्रकाश कल्ला और पूर्णिमा चौहान ने किया। कार्यक्रम के अंत में संजीव व्यास ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया गया और समाज सेवा के प्रति लोगों को प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%b5-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b0/feed/ 0
होली के सतरंगी रंग आपसी भाईचारे का प्रतीक : ओंकार वर्मा https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%be/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%be/#respond Fri, 06 Mar 2026 18:08:48 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13190 जोधपुर। शहर में Holi के अवसर पर Jodhpur City District Congress Committee की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन मोटर मर्चेंट एसोसिएशन हॉल में धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संजय गौड़ ने बताया कि समारोह का आयोजन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी कांग्रेसजन एकत्रित होकर आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ होली पर्व का उत्सव मनाते नजर आए।

पारंपरिक फाग गीतों ने बांधा समां

स्नेह मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हाउसिंग बोर्ड प्रीतम शर्मा ने अपनी फाग मंडली के साथ पारंपरिक होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके द्वारा प्रस्तुत प्रसिद्ध फाग गीत “आज बिरज में होली रे रसिया” पर उपस्थित सभी लोग झूम उठे।

इसके बाद डॉ. अनीता परिहार ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में रंग जमा दिया। वहीं ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान खेमराज नवल ने कालूराम प्रजापति का प्रसिद्ध गीत “ब्याव बीनणी बिल्खु मैं तो” प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

होली प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओंकार वर्मा ने कहा कि होली का यह पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी प्रकार के मनमुटाव और बैर को भुलाकर एक-दूसरे को रंगों में रंगने और प्रेम का संदेश देने का अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि होली हमारी समृद्ध परंपरा और संस्कृति को दर्शाने वाला पर्व है। वहीं पूर्व विधायक मनीष पवार ने कहा कि यह त्योहार समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

पूर्व महापौर कुंती देवड़ा ने भी अपने संबोधन में कहा कि होली भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश टाटिया, गणपत सिंह चौहान, शांतिलाल मेहता, रघुवीर सेन, शांति प्रसाद काका, भूराराम सीरवी, नरेश जोशी, रमेश बोराणा, सुपारस भंडारी, कीर्ति भील, बिनाका मालू, हेमलता चौधरी, अजीत पुरोहित, जगदीश सांखला, कन्हैयालाल जांगिड़, सज्जाद खान, भंवरलाल हटवाल, लियाकत अली रंगरेज, प्रदीप गांग, हेमंत शर्मा, मनीष राठी, जगदीश गांधी, राजेश रामदेव, हरेंद्र सिंह राठौड़, धनपत गुजर, परम सुख पुरोहित, त्रिलोक मेहरा, विशाल शर्मा, फिरोज फेम, दानिश फौजदार, इलियास मोहम्मद, हकीम खान मारवाड़, स्नेहलता गज्जा, वर्षा चौहान, शबनम अब्बासी, लता व्यास, विजयलक्ष्मी पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%be/feed/ 0