Religion – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Wed, 01 Jul 2026 11:41:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Religion – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 इस्कॉन जोधपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्री जगन्नाथ स्नान यात्रा महोत्सव, 108 कलशों से हुआ दिव्य अभिषेक https://thebluecitynews.in/%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7/#respond Wed, 01 Jul 2026 11:39:10 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13781 जोधपुर | रिपोर्ट: योगेश बोहरा

अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) जोधपुर द्वारा बालसमंद स्थित कार्यक्रम स्थल पर श्री श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी के दिव्य स्नान यात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

महोत्सव के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का 108 पवित्र कलशों से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दिव्य अभिषेक एवं स्नान कराया गया। हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और भक्तों के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

इस्कॉन जोधपुर के मंदिर अध्यक्ष सुंदरलाल प्रभु जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री जगन्नाथ स्नान यात्रा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस पावन उत्सव के दर्शन एवं सेवा से भक्तों को आध्यात्मिक उन्नति के साथ भगवान श्री जगन्नाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के दौरान भव्य हरिनाम संकीर्तन एवं भक्तिमय नृत्य का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की महाआरती संपन्न हुई तथा सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कराया। उपस्थित भक्तों ने भगवान श्री जगन्नाथ से सुख, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7/feed/ 0
पाली में नरसिंह चतुर्दशी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गोपाल जी मंदिर में दिनभर चला धार्मिक आयोजन https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%9a%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%b6%e0%a5%80/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%9a%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%b6%e0%a5%80/#respond Sat, 02 May 2026 06:40:14 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13561 पाली में नरसिंह चतुर्दशी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गोपाल जी मंदिर में दिनभर चला धार्मिक आयोजन

पाली। नरसिंह चतुर्दशी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध गोपाल जी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला।

मंदिर में दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान नरसिंह के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पुष्करणा समाज के अध्यक्ष ने बताया कि यह उत्सव कई वर्षों से परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है और हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व का धार्मिक और सामाजिक महत्व भी काफी अधिक है, जो समाज को एकजुट करने का कार्य करता है।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जिससे पूरे दिन दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%9a%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%b6%e0%a5%80/feed/ 0
कांची कामकोटि पीठम में यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्नमानव जीवन का मूल उद्देश्य अपने वास्तविक स्वरूप को पहचान कर परमात्मा में लीन होना है https://thebluecitynews.in/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a0%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%af%e0%a4%9c/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a0%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%af%e0%a4%9c/#respond Tue, 21 Apr 2026 17:39:36 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13517 चैनपुरा, न्यू नागौर रोड। स्थित श्री कांची कामकोटि पीठम (शंकर मठम) में आदि शंकराचार्य जी की 2535वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय द्वितीय महाकुम्भाभिषेकम महोत्सव का मंगलवार को भव्य समापन हुआ।

ब्रह्मलीन मृगेन्द्र सरस्वती जी के आशीर्वाद एवं शिवेंद्र आश्रम जी महाराज (राजलदेसर पीठ) के पावन सानिध्य में आयोजित इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक लाभ उठाया।

गादीपति राजेश गुर्जर ने बताया कि महोत्सव के तीसरे मंगलवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से कुंभाभिषेक एवं श्रीमद् भगवतपाद का शिष्यों सहित अभिषेक, भगवान चंद्र मौलीश्वर महादेव का दिव्य अभिषेक एवं दोपहर में यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ऋत्विक (वैदिक विद्वान) जोधपुर पहुंचे थे। मध्याह्न काल में विशेष आहुतियों के साथ यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं।

दण्डी स्वामी शिवेंद्र आश्रम महाराज ने भगवान आदि शंकराचार्य की 2535वीं जयंती पर सनातन धर्म एवं श्री भगवान आदि शंकराचार्य विषय पर अपने आशीर्वचन दिए। स्वामीजी ने मर्मस्पर्शी व्याख्या करते हुए कहा कि मानव जीवन का मूल उद्देश्य अपने वास्तविक स्वरूप को पहचान कर परमात्मा में लीन होना है। उन्होंने श्रीमद् भगवतपाद रचित विवेक चूड़ामणि के प्रमुख स्तंभों- विवेक, वैराग्य, षट्संपत्ति और मुमुक्षुत्व पर विस्तार से चर्चा कर भक्तों का मार्गदर्शन किया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a0%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%af%e0%a4%9c/feed/ 0
धूमधाम से सम्पन्न हुआ सामूहिक वर्षीतप का विराट पारणा-महोत्सवदेश भर और शहर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने 108 तपस्वियों का किया अनुमोदना और अभिनंदन https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae/#respond Tue, 21 Apr 2026 17:36:43 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13511 जोधपुर, 21 अप्रेल। देश भर और शहर से आए हजारों श्रद्धालुओं के बीच कायलाना रोड स्थित प्रसिद्ध साधना स्थली संबोधि धाम के पास मंगलम निकुंज में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सामूहिक वर्षीतप पारणा का विराट महोत्सव का आयोजन हुआ। राष्ट्रसंत महोपाध्याय ललितप्रभ सागर, राष्ट्रसंत पूज्य चन्द्रप्रभ सागर एवं डॉ. मुनि शांतिप्रिय सागर महाराज साहब और साध्वी कीर्ति प्रभा महाराज आदि साधु-साध्वियों के सान्निध्य में आयोजित इस महोत्सव में सर्वप्रथम अष्टापद मंदिर में विराजमान आदिनाथ भगवान की दिव्य प्रतिमा का अठ्ठारह अभिषेक महापूजन किया गया, जिसमें इक्षुरस से अभिषेक करने का लाभ श्रीमती विमला भंडारी एवं महाआरती का सौभाग्य प्रकाश बोहरा, श्रीमती प्रीति बोहरा ने लिया। प्रकाशचंद, अशोककुमार दफ्तरी परिवार ने मंदिरजी का वार्षिक ध्वजारोहण सम्पन्न किया।

वर्षीतप आराधकों के सम्मान में संबोधि धाम से विराट वरघोड़ा का आयोजन हुआ। इस शोभायात्रा में सम्मिलित सभी तपस्वियों का तिलक कर हरी झंडी दिखाने का सौभाग्य सुधा सुकन राज धारीवाल, सुनील मेहता एवं अर्जुन राज भंसाली ने प्राप्त किया। इस शोभा यात्रा में बाइक रैली, 108 फीट जैन ध्वज की आकर्षक यात्रा, घोड़ा बग्गियों पर बैठे तपस्वियों को देखकर पूरा शहर तपोमय हो गया।

संबोधि धाम के अध्यक्ष अशोक पारख के अनुसार पारणा महोत्सव के अवसर पर देश के अलग-अलग कोनों से आए 35 तपस्वी और जोधपुर के 73 वर्षीतप तपस्वियों का सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। तपस्वियों को तिलक-श्रीफल-माला से सम्मानित करने का कार्य जीतो अपेक्स के डायरेक्टर महावीर सिंह चौधरी ने किया, जबकि अभिनंदन पत्र कालूलाल जैन (उदयपुर) द्वारा समर्पित किया गया। तपस्वियों को इक्षुरस से पारणा करवाने का सौभाग्य सुकन राज धारीवाल परिवार ने प्राप्त किया।

वर्षभर कठिन तपस्या करने वाले तपस्वियों का विधिवत पारणा करते हुए उनके दृढ़ साधना, संयम और त्याग की भावना को देखकर उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा। इस दौरान इंडिगो पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने भगवान आदिनाथ को राजा श्रेयांश कुमार द्वारा करवाए गए पारणे की भाव-नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे देखकर सभी के चेहरे खिल उठे।

इस अवसर पर संत ललितप्रभ ने वर्षीतप आराधकों की अनुमोदना करते हुए तपस्वियों का इंटरव्यू लिया, जिसमें उन्होंने वर्षभर की तपस्या से जुड़े खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित लोग अभिभूत हो उठे।

इस अवसर पर संत चन्द्रप्रभ ने तपस्वियों को गृहस्थ संत की उपमा देते हुए कहा कि हम तपस्या के साथ मन में पलने वाली क्रोध और वैर-विरोध की गांठों का भी त्याग करें, प्रतिदिन माता-पिता को प्रणाम करने का लाभ लें, धर्मशास्त्र का 10 मिनट अध्ययन करने की आदत डालें और रोज एक जरूरतमंद की सेवा करें। उन्होंने कहा कि जब हम पुराना कैलेंडर घर में नहीं रखते तो पुरानी बातों को मन में क्यों ढोते रहें।

समारोह में मधुर गायिका सीमा दफ्तरी (जयपुर) ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किए, जिससे भक्तगण झूम उठे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप, महावीर युवा संस्थान, वीर प्रभु संस्थान, बाड़मेर जैन युवा मंडल, कुशल मणि बहू मंडल, खरतर गच्छ महिला परिषद, संबोधी सेवा परिषद सहित अनेक मंडलों ने अपनी सक्रिय सेवाएं समर्पित की।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae/feed/ 0
अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: जोधपुर में परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य सम्मान समारोह https://thebluecitynews.in/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ab-%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8d/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ab-%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8d/#respond Mon, 20 Apr 2026 17:56:50 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13498 अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: जोधपुर में परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य सम्मान समारोह

जोधपुर, 20 अप्रैल: Parshuram Jayanti के अवसर पर Parshuram Mahadev Temple में सर्व ब्राह्मण महासभा जोधपुर इकाई के तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में न्यायाधीश संजीत पुरोहित ने कहा कि अधर्म और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना ही सच्चा ब्राह्मणत्व है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श त्याग और कर्तव्य पर आधारित हैं, जिन्हें अपनाकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है।

सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि भगवान परशुराम से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने और उनकी जन्मस्थली को राष्ट्रीय स्मारक बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

जिला परिषद सीईओ आशीष मिश्रा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के जीवन और ज्ञान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परशुराम केवल एक योद्धा नहीं बल्कि धर्म और शास्त्रों के ज्ञाता भी थे।

विशिष्ट अतिथि डॉ. नगेन्द्र शर्मा ने भगवान परशुराम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया, जिनमें अर्चना व्यास, डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. रितु पुरोहित, डॉ. शैलेंद्र व्यास, कमल व्यास, हार्दिक घोष, कुसुम व्यास, महेंद्र प्रकाश व्यास, ललित शर्मा, अनिल जोशी, डॉ. एस.एन. हर्ष, अजय व्यास, विकास पुरोहित एवं संतोष लोढ़ा शामिल रहे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेंद्र छंगानी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा ने स्वागत भाषण दिया। अंत में डॉ. आनंद राज पुरोहित ने आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन अजय व्यास ने किया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ab-%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8d/feed/ 0
परमात्मा के शाही रथ के साथ निकला वर्षीतप के तपस्वियों का भव्य वरघोड़ा https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5/#respond Mon, 20 Apr 2026 16:11:32 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13494 जोधपुर। 20 अप्रैल । भैरूबाग पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर तीर्थ में श्रीमद विजय आचार्य जयानंद सुरीश्वर एवं गणिवर्य जयकीर्ति महाराज के पावन सानिध्य में अक्षय तृतीया दिवस पर वर्षीतप के तपस्वियों का पारणा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। तीर्थ के दिलीप जैन ने बताया कि इससे पूर्व सकल संघ की उपस्थिति में कमला देवी हस्तीमल भंडारी परिवार द्वारा परमात्मा का ईक्षु रस से अभिषेक किया गया। तीर्थ के अध्यक्ष गणेश भंडारी एवं उपाध्यक्ष मांगीलाल वडेरा ने बताया कि इसके पश्चात चतुर्विद संघ की उपस्थिति में बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों एवं शाही बग्गियों के साथ परमात्मा को भव्य रथ में विराजमान कर तपस्वियों का भव्य वरघोड़ा निकाला गया। तीर्थ के ट्रस्टी महेंद्र भंडारी ने बताया कि इसके पश्चात गुरु पूजन एवं तपस्वियों के चरण प्रक्षालन भी किए गए। इस अवसर पर गुरु भगवन्तों एवं तपस्वियों का अक्षत से वधामणा कैलाश एवं प्रमिला पटवा परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर गणिवर्य जयकीर्ति महाराज के दूसरे वर्षीतप के उपलक्ष्य में पवन बेन मदनलाल जैन परिवार ने उन्हें ईक्षु रस से पारणा करवाया। ट्रस्टी कैलाश मोहनोत ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य जयानंद सुरीश्वर ने परमात्मा आदिनाथ की महिमा बतलाते हुए वर्षीतप की महत्ता को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंतिम में लाभार्थियों, मेहमानों एवं तपस्वियों का संघ की ओर से बहुमान एवं गौतम प्रसादी का आयोजन भी किया गया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5/feed/ 0
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर जोधपुर में भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस ने किया स्वागत https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b5/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b5/#respond Sun, 19 Apr 2026 18:57:53 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13472 भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर जोधपुर में भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस ने किया स्वागत

जोधपुर | 19 अप्रैल
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जोधपुर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कटला बाजार क्षेत्र में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया।

भव्य स्वागत और सम्मान समारोह

कार्यक्रम का आयोजन शोभायात्रा स्वागत समिति के संयोजक मनीष लोढ़ा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान समाज के गणमान्य व्यक्तियों का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

ओमकार वर्मा का संदेश

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र के समन्वय तथा पराक्रम के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उनका जीवन हमें धैर्य, साहस और सत्य की रक्षा की प्रेरणा देता है, जिसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में रमेश बोराणा, नरेश जोशी, अनिल जोशी सहित कई कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

श्रद्धा और उत्साह का माहौल

समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b5/feed/ 0
भगवान परशुराम जयंती 2026: जोधपुर में 17 से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय भव्य समारोह, संत महंतों को निमंत्रण https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-2026-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-2026-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa/#respond Fri, 10 Apr 2026 14:35:17 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13379 जोधपुर। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर इस वर्ष जोधपुर में तीन दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में सिवांची गेट स्थित परशुराम महादेव मंदिर में 17 से 19 अप्रैल 2026 तक यह कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित होगा।

संत महंतों को दिया जा रहा निमंत्रण

समारोह को भव्य बनाने के लिए संत महंतों को आमंत्रित किया जा रहा है। गुरुवार को संत समागम हेतु संत तारादेवी सहित अन्य संतों को निमंत्रण देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा और जिलाध्यक्ष आनंदराज पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम इस प्रकार होंगे:

  • 17 अप्रैल: संत समागम और गणेश पूजन के साथ शुभारंभ
  • 18 अप्रैल: भगवान परशुराम का पंचामृत, शहद और केसर से विशेष अभिषेक, सामूहिक रुद्राभिषेक और भव्य भजन संध्या
  • 19 अप्रैल: भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं 16वां परशुराम पुरस्कार समारोह

परशुराम पुरस्कार में होगा सम्मान

मुख्य दिन 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले 16वें परशुराम पुरस्कार समारोह में ब्राह्मण समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

संत तारा देवी को दिया निमंत्रण

महासभा के युवा प्रकोष्ठ महासचिव नरेश बोहरा, समाजसेवी नरेश व्यास और अंकित पुरोहित ने लटियाल माता मंदिर पहुंचकर संत शिरोमणि तारा देवी को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया और उपस्थित होने का आग्रह किया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-2026-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa/feed/ 0
भीतरी शहर में गूंजे गवर माता के जयकारे, तीजणियों ने निभाई परंपरा – स्वांग, श्रद्धा और परंपरा का संगम, धींगा गवर में महिलाओं की धूम https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%ae-%e0%a4%97%e0%a4%9c-%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%a4-%e0%a4%95-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a4%9c/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%ae-%e0%a4%97%e0%a4%9c-%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%a4-%e0%a4%95-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a4%9c/#respond Mon, 06 Apr 2026 06:20:56 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13339 भीतरी शहर में रविवार रात महिलाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। नवचौकिया, आसोपा की पोल, आड़ा बाजार, कुम्हारिया कुआं, सुनारों की घाटी, चाचा की गली, कबूतरों का चौक, जालप मोहल्ला, मोती चौक, हाथी चौक, पुंगलपाड़ा सहित अनेक स्थानों पर गवर माता को स्वर्णाभूषणों से सुसज्जित कर विराजित किया गया।

सुनारों की घाटी स्थित गवर माता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गवर माता को सुबह-शाम विशेष श्रृंगार के साथ हजारों रुपए की पोशाक और 11 किलो से अधिक आभूषण धारण करवाए गए, जो समाजबंधुओं व परिवारजनों के सहयोग से संभव हुआ।

रंगीन रोशनी से सजे भीतरी शहर में रात 10 बजे से तीजणियों की भीड़ उमड़ पड़ी। तीजणियां गवर माता के स्वांग, श्रीनाथजी, राम-हनुमान, शिव-पार्वती, खाटूश्याम, झांसी की रानी और अन्य विभिन्न रूपों में नजर आईं। यह उत्सव अलसुबह करीब 4 बजे तक जारी रहा। पूरे शहर में गवर माता के जयकारे गूंजते रहे और मोई की प्रसादी का वितरण किया गया।

परंपरा के अनुसार तीजणियों ने पुरुषों और युवाओं को छड़ी मारते हुए रस्म निभाई। अलसुबह सभी तीजणियां पूजन स्थल पर पहुंचकर रातीजोगा का समापन करते हुए भोळावणी की।

चाचा की गली में विशेष आयोजन, पूर्व राज परिवार रहा शामिल

चाचा की गली में करीब सात फीट ऊंची गवर माता को विराजित किया गया। यहां पिछले 50 वर्षों से यह परंपरा निभाई जा रही है। गवर माता को लगभग 5 किलो सोने के आभूषणों से सजाया गया।

पूर्व नरेश गजसिंह और हेमलता राजे ने पूजन किया। करीब 35 वर्ष पूर्व राजमाता कृष्णा कुमारी के सुझाव के बाद यहां गवर माता को किलंगी के स्थान पर मुकुट पहनाने की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी जारी है।

समिति के अध्यक्ष अनिल गोयल, सचिव रतन पुरोहित सहित कई सदस्यों ने आयोजन में सेवाएं दीं। कार्यक्रम में विधायक अतुल भंसाली ने वर्चुअल पूजा की। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हाथी चौक में तीजणियों का सम्मान, दिया गया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

हाथी चौक में आयोजित कार्यक्रम में तीजणियों को मंच प्रदान कर सम्मानित किया गया। 48 वर्षों से निरंतर पूजन कर रही 68 वर्षीय उषा बोहरा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी राधेश्याम रंगा, डॉ. अजय शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सैकड़ों तीजणियों ने गीतों के माध्यम से गवर माता की आराधना की।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भीतरी शहर में सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा 30 से अधिक नाके लगाए गए। पुलिस कमिश्नर शरत कविराज और डीसीपी (पूर्व) मनीष कुमार चौधरी के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी गई।

शहर में प्रवेश करने वालों की आईडी जांच की गई तथा सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी गई। नशे की हालत में आने वाले युवाओं को प्रवेश नहीं दिया गया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%ae-%e0%a4%97%e0%a4%9c-%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%a4-%e0%a4%95-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a4%9c/feed/ 0
सात दिवसीय कार्यक्रमों का समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित महावीर की जयघोष व अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ सात दिवसीय समारोह संपन्न https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/#respond Mon, 06 Apr 2026 05:48:26 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13333 जोधपुर में भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रमों का समापन रविवार को श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। “महावीर की जयघोष” और अगले वर्ष पुनः मिलने के संकल्प के साथ समारोह संपन्न हुआ।

श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान में 5 से 13 अप्रैल तक विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन एवं सम्मान समारोह पाल रोड स्थित खरतरगच्छ जैन सेवा ट्रस्ट प्रांगण में आयोजित हुआ।

समिति अध्यक्ष बलवंत खिंवसरा के अनुसार अंतिम दिन शोभायात्रा में भाग लेने वाली विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, लाभार्थी परिवारों एवं अतिथियों का माला, जैन दुपट्टा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि शहर की अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं युवा संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में सभी सहभागी संस्थाओं का अभिनंदन किया गया।

विशेष आकर्षण के रूप में गोठी परिवार की तीन वर्षीय रित्वी ने साध्वी वेश में 8 घंटे तक एक ही स्थान पर बैठकर सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसके लिए उसे विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में समाज के कई गणमान्य लोग, महिला मंडल, युवा मंडल एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंत में समिति द्वारा मीडिया, प्रशासन, नगर निगम, पुलिस विभाग सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया और “महावीर की जय” के उद्घोष के साथ सात दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/feed/ 0