Uncategorized – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Sun, 03 May 2026 16:08:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Uncategorized – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 जननायक अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिवस पर सेवा व सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%95-%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-75%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%95-%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-75%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c/#respond Sun, 03 May 2026 16:08:52 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13585 जोधपुर।
Ashok Gehlot के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न सामाजिक सरोकार एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना के लिए यज्ञ व धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए।

प्रवक्ता डॉ. संजय गौड़ ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Omkar Verma के नेतृत्व में विभिन्न प्रकोष्ठों, मंडल कांग्रेस कमेटियों, पूर्व पार्षदों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रमुख कार्यक्रमों में चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, गौसेवा, पक्षियों के लिए परिंडे लगाना सहित अनेक जनसेवा गतिविधियां शामिल रहीं।

इस अवसर पर Ramesh Borana द्वारा सिद्ध नाकोड़ा भैरव नाथ का विधि-विधान से पूजन कर जननायक के मंगलमय भविष्य की कामना की गई। उनके साथ Binaka Malu भी उपस्थित रहीं। इसके अलावा वृद्धाश्रम में भोजन व्यवस्था, बच्चों में लड्डू वितरण, आर्य समाज पाबूपुरा में यज्ञ, चित्रकला प्रतियोगिता एवं विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आयोजन किए गए।

इसी क्रम में विमला जलवानिया के नेतृत्व में अशोक गहलोत के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शाम को 7:00 बजे शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर भव्य आतिशबाजी कर जन्मदिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में Rajendra Singh Solanki, Manisha Panwar, Kunti Devda सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और जन्मदिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%95-%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-75%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c/feed/ 0
भगवान परशुराम पुरस्कार समारोह की तैयारियां तेज, बालाजी मंदिर में दी निमंत्रण पत्रिका https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/#respond Thu, 16 Apr 2026 10:31:42 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13445 जोधपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा, जोधपुर इकाई द्वारा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले 16वें भगवान परशुराम पुरस्कार समारोह की तैयारियों के तहत आज सिवांची गेट स्थित प्रत्यक्ष महावीर बालाजी मंदिर में विधिवत निमंत्रण पत्रिका अर्पित की गई।

महासभा के पदाधिकारियों ने भगवान के चरणों में निमंत्रण अर्पित कर आयोजन की सफलता की कामना की। इस दौरान मंदिर के पंडित गोपीकिशन वैष्णव को कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण दिया गया, जिस पर उन्होंने मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा एवं जिला अध्यक्ष डॉ. आनंदराज पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश और प्रेरणा का संचार होगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर समाज में खासा उत्साह है और निमंत्रण देने का सिलसिला लगातार जारी है। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंदिर के पंडित गोपीकिशन वैष्णव ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को भी सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बालाजी महाराज की कृपा से यह समारोह भव्य और ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।

#परशुराम_जयन्ती #ब्राह्मण_समाज #जोधपुर #सम्मान_समारोह #BalajiBlessings

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/feed/ 0
उड़ान फाउंडेशन ने शुरू किया “परिंडे लगाओ अभियान”, पक्षियों के लिए दाना-पानी की सेवा का लिया संकल्प https://thebluecitynews.in/%e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%bf/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%bf/#respond Wed, 15 Apr 2026 09:13:52 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13440 उड़ान फाउंडेशन ने शुरू किया “परिंडे लगाओ अभियान”, पक्षियों के लिए दाना-पानी की सेवा का लिया संकल्प

जोधपुर। भीषण गर्मी में पक्षियों की सेवा एवं संरक्षण के उद्देश्य से उड़ान फाउंडेशन द्वारा “परिंडे लगाओ अभियान” की शुरुआत की गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था ने समाज को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।

संस्था के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और दाने की भारी कमी हो जाती है, ऐसे में यह अभियान अत्यंत आवश्यक हो जाता है। अभियान की शुरुआत रतनाडा स्थित गणेश मंदिर रतनाडा से की गई, जहां प्रथम दिन 101 परिंडे वितरित किए गए और लोगों को पक्षियों के लिए नियमित दाना-पानी की व्यवस्था करने का संकल्प दिलाया गया।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा और शहरभर में परिंडे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

गणेश मंदिर के महंत महेश अबोटी ने भी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरों एवं आसपास परिंडे लगाकर पक्षियों की सेवा में सहयोग करें।

इस अवसर पर दुष्यंत व्यास, किशोर सिंह सोलंकी, नीलेश सोनी, पंडित गौरव अबोटी, मदन सेन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%bf/feed/ 0