The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Wed, 20 May 2026 08:47:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 AI के दौर में बच्चों के लिए शुरू हुआ खास Algebra Summer Camp https://thebluecitynews.in/ai-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b6%e0%a5%81/ https://thebluecitynews.in/ai-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b6%e0%a5%81/#respond Wed, 20 May 2026 08:47:18 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13658 प्रेस नोट

Edumasy द्वारा विद्यार्थियों के लिए 5 दिवसीय “समर कैंप ऑन अलजेब्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कैंप विद्यार्थियों में लॉजिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स एवं AI रेडीनेस विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित होगा।

कैंप में कक्षा 6-7 के विद्यार्थियों को बेसिक्स ऑफ अलजेब्रा, जबकि कक्षा 8-9 के विद्यार्थियों को फाउंडेशनल अलजेब्रा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं एडवांसिंग स्किल्स इन अलजेब्रा सत्र में पॉलीनोमियल्स, ऑपरेशन्स, लीनियर एवं क्वाड्रेटिक इक्वेशन्स, HCF एवं LCM जैसे विषयों पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।

कार्यक्रम 8 जून से 17 जून 2026 तक विभिन्न चरणों में आयोजित होगा। कैंप के दौरान लाइव क्लासेस, डेली प्रैक्टिस प्रॉब्लम शीट्स एवं IITians के साथ इंटरैक्शन भी कराया जाएगा। साथ ही बेसिक्स एवं फाउंडेशनल अलजेब्रा के टॉप 10 प्रतिभागियों को एडवांसिंग स्किल्स इन अलजेब्रा वर्कशॉप में निःशुल्क सीट प्रदान की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार कैंप की रजिस्ट्रेशन फीस ₹200 निर्धारित की गई है तथा सीमित सीटों के कारण विद्यार्थियों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की गई है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 जून 2026 रखी गई है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक www.edumeasy.com पर संपर्क कर सकते हैं।

]]>
https://thebluecitynews.in/ai-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b6%e0%a5%81/feed/ 0
आयुक्त ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा https://thebluecitynews.in/%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/#respond Mon, 18 May 2026 19:41:20 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13650 उम्मेद उद्यान में निर्माणाधीन लाइब्रेरी कार्य का भी किया निरीक्षण

जोधपुर, 18 मई। नगर निगम आयुक्त Rahul Jain ने नगर निगम की ओर से शहर में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयुक्त राहुल जैन ने उदय मंदिर, महामंदिर, शिव शक्ति नगर एवं मानजी का हत्था क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एईएन प्रार्थना दहिया एवं जेईएन पीयूष अवस्थी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे सीवरेज एवं सीसी सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मानसून जल्द आने वाला है, ऐसे में निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूर्ण किया जाए ताकि बारिश के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन कार्यों की मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता एवं प्रगति सुनिश्चित की जाए।

जल्द तैयार होगा राजकीय सुमेर सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय

आयुक्त राहुल जैन ने Ummed Udyan में नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन राजकीय सुमेर सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया।

एईएन सुनील व्यास ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है तथा वर्तमान में इलेक्ट्रिफिकेशन, एसी फिटिंग एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिए कि लाइब्रेरी में अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों हेतु आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि वे यहां बैठकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। साथ ही उन्होंने पिंक टॉयलेट निर्माण के भी निर्देश दिए।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/feed/ 0
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम का अभियान जारी, करीब 500 किलो प्लास्टिक सामग्री जब्त https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87-2/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87-2/#respond Mon, 18 May 2026 19:39:31 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13646 4100 रुपए की जुर्माना राशि वसूली, महामंदिर व भदासिया क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

जोधपुर, 18 मई। शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को नगर निगम की पॉलिथीन कैरी बैग रोकथाम टीम ने महामंदिर एवं भदासिया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की।

अभियान के दौरान करीब 325 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग तथा बड़ी संख्या में डिस्पोजल आइटम जब्त किए गए। साथ ही नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों से 4100 रुपए की जुर्माना राशि भी वसूली गई।

नगर निगम आयुक्त Rahul Jain ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम का विशेष अभियान जारी है। अभियान के तहत पॉलिथीन कैरी बैग रोकथाम प्रभारी पंकज पंडित के नेतृत्व में टीम ने महामंदिर एवं भदासिया क्षेत्र में दुकानों और गोदामों की जांच की।

कार्रवाई के दौरान 10 कट्टों में भरे लगभग 325 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त 5 कार्टन में पैक करीब 11 हजार डिस्पोजल गिलास भी जब्त किए गए।

आयुक्त ने बताया कि कई व्यापारियों को पूर्व में भी प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी जा चुकी थी, बावजूद इसके नियमों का उल्लंघन जारी रखने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई।

वहीं पॉलिथीन कैरी बैग रोकथाम प्रभारी अनिल सियोता की टीम ने स्टेशन रोड पर संदिग्ध टैक्सी की जांच के दौरान 6 कट्टों में भरे पॉलिथीन बैग जब्त किए, जिनका वजन लगभग 180 किलोग्राम बताया गया।

नगर निगम टीम ने व्यापारियों को भविष्य में प्लास्टिक थैलियों एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा कपड़े एवं कागज के थैलों को बढ़ावा देने की हिदायत दी। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87-2/feed/ 0
प्रमुख शासन सचिव ने एमडीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f/#respond Mon, 18 May 2026 19:37:43 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13643 मरीजों को गर्मी में राहत देने के लिए व्यवस्थाएं और सुदृढ़ करने के निर्देश

जोधपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव Gayatri Rathore ने सोमवार को Mathuradas Mathur Hospital का औचक निरीक्षण कर विभिन्न चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचार व्यवस्था, ट्रॉमा सेवाओं, आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं तथा मरीजों एवं उनके परिजनों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ट्रॉमा सेंटर से आईसीयू तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान श्रीमती राठौड़ ने ट्रॉमा सेंटर, सीटी स्कैन एवं एक्स-रे विंग, ओपीडी सेक्शन, आपातकालीन विभाग, आईसीयू-डी रेड जोन, ट्रॉमा कैजुअल्टी वार्ड तथा मल्टी लेवल आईसीयू वार्ड का अवलोकन किया।

उन्होंने विभिन्न इकाइयों में उपचाराधीन मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर चिकित्सा सुविधाओं, उपचार व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

गर्मी को देखते हुए कूलिंग सिस्टम एवं पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

प्रमुख शासन सचिव ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों एवं उनके साथ आने वाले परिजनों को अधिकतम राहत उपलब्ध करवाई जाए।

उन्होंने अस्पताल परिसर में कूलिंग सिस्टम, छायादार टेंट, पेयजल एवं बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए किसी भी मरीज को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

रजिस्ट्रेशन एवं ओपीडी व्यवस्था की समीक्षा

ओपीडी एवं पंजीयन व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए श्रीमती राठौड़ ने मरीजों के रजिस्ट्रेशन एवं पर्ची बनवाने में लगने वाले समय की जानकारी ली।

उन्होंने आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त काउंटर संचालित करने तथा भीड़ प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

ट्रॉमा सेवाओं को और अधिक मजबूत करने पर जोर

ट्रॉमा सेंटर निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रॉमा प्रबंधन एवं आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि एमडीएम अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रॉमा केस पहुंच रहे हैं, ऐसे में ट्रॉमा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

उन्होंने मैनपावर की प्रभावी तैनाती तथा लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

निशुल्क उपचार व्यवस्था पर सरकार की प्रतिबद्धता

मीडिया से संवाद करते हुए श्रीमती गायत्री राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को निशुल्क दवा, निशुल्क जांच, निशुल्क इलाज एवं निशुल्क ऑपरेशन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर मरीज को सुविधा उपलब्ध नहीं होने की शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

चिकित्सा संसाधनों एवं मानव संसाधन विस्तार पर फोकस

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेजों को आवश्यकता अनुसार स्पॉट परचेज की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है ताकि आपात परिस्थितियों में संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

श्रीमती राठौड़ ने कहा कि एमडीएम अस्पताल सहित संभागीय अस्पतालों में लगातार बढ़ रही मरीज संख्या को देखते हुए अतिरिक्त नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर Alok Ranjan, प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर बी.एस. जोधा, एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f/feed/ 0
प्रमुख शासन सचिव ने मेडिकल कॉलेज सभागार में चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%95/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%95/#respond Mon, 18 May 2026 19:36:14 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13640 भीषण गर्मी में मरीजों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

जोधपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव Gayatri Rathore ने सोमवार को Dr. Sampurnanand Medical College सभागार में चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मानव संसाधन, आधारभूत संरचना एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर बी.एस. जोधा ने पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पतालों की व्यवस्थाओं की जानकारी प्रस्तुत की। प्रस्तुतीकरण में स्वीकृत एवं कार्यरत पदों, चिकित्सा अधिकारियों एवं नर्सिंग स्टाफ की स्थिति, ओपीडी-आईपीडी में मरीजों की संख्या, उपलब्ध बेड क्षमता, ऑपरेशन थिएटरों, निर्माण कार्यों, चिकित्सा उपकरणों एवं दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी दी गई।

गर्मी को देखते हुए विशेष व्यवस्थाओं के निर्देश

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने निर्देश दिए कि भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पतालों में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पर्याप्त छायादार स्थान, पेयजल, बैठने एवं शीतलन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के उपचार एवं सुविधा प्रबंधन पर ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि वृद्ध मरीजों को अनावश्यक प्रतीक्षा का सामना नहीं करना पड़े और उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर संबोधित किया जाए।

मैनपावर एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर जोर

बैठक में उपलब्ध मानव संसाधन एवं अन्य संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर बल देते हुए निर्देश दिए गए कि आवश्यकता अनुसार स्टाफ बढ़ाकर कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए तथा विभिन्न इकाइयों में संसाधनों एवं मानव संसाधन का समुचित रोटेशन सुनिश्चित किया जाए।

एक्सपायर्ड दवाइयों एवं उपकरणों के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश

प्रमुख शासन सचिव ने अस्पतालों में उपयोग में नहीं आने वाली एवं एक्सपायर्ड दवाइयों तथा अनुपयोगी उपकरणों का निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध एवं वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में संसाधनों का उचित प्रबंधन एवं नियमित मॉनिटरिंग अत्यंत आवश्यक है।

एसओपी अनुसार कार्यवाही एवं सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर

श्रीमती राठौड़ ने ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने तथा गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना के निर्देश दिए।

साथ ही अस्पताल परिसरों में सूचना तंत्र एवं डिस्प्ले व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी आवश्यक सूचनाएं एवं दिशा-निर्देश स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएं ताकि मरीजों एवं परिजनों को सुविधाजनक रूप से जानकारी उपलब्ध हो सके।

बैठक में मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%95/feed/ 0
21 मई को जोधपुर शहर में जलापूर्ति रहेगी बंद https://thebluecitynews.in/21-%e0%a4%ae%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%82/ https://thebluecitynews.in/21-%e0%a4%ae%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%82/#respond Mon, 18 May 2026 19:34:44 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13638 जोधपुर। ग्रीष्म ऋतु के लिए जल भंडारण तथा शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस एवं पाइप लाइनों के आवश्यक रखरखाव और सफाई कार्य के चलते 21 मई को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि कायलाना, चौपासनी एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में 21 मई को होने वाली जलापूर्ति अब 22 मई को तथा 22 मई की जलापूर्ति 23 मई को की जाएगी।

वहीं झालामण्ड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों तथा पाल बाईपास एवं शिल्पग्राम के आसपास के क्षेत्रों में 21 मई को सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी।

इन क्षेत्रों में 22 मई को होने वाली जलापूर्ति 23 मई को तथा 23 मई की जलापूर्ति 24 मई को की जाएगी।

विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे पानी का आवश्यक भंडारण पूर्व में कर लें तथा जल का संयमित उपयोग करें।

]]>
https://thebluecitynews.in/21-%e0%a4%ae%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%82/feed/ 0
भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए उड़ान फाउंडेशन का सराहनीय अभियान, लगाए गए मिट्टी के परिंडे https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/#respond Mon, 18 May 2026 19:32:50 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13635 जोधपुर। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से Udaan Foundation द्वारा जीव सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल करते हुए विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई।

इस सेवा अभियान का नेतृत्व फाउंडेशन अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने किया। अभियान में निलेश सोनी, सुनील पवार सहित क्षेत्र के कई समाजसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जोधपुर पुलिस के वरिष्ठ पुलिसकर्मियों का भी विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही। इनमें अनिल कुमार यादव, फरीद खान, जेल सिंह, दीपाराम, मनोज कुमार, सुनील कुमार, नारायण राम, प्रभु राम और धर्म सिंह शामिल रहे।

अभियान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों, मोहल्लों एवं आसपास के क्षेत्रों में मिट्टी के परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें, ताकि भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं को राहत मिल सके।

“एक परिंडा – अनेक जीवन” की भावना के साथ चलाया गया यह अभियान समाज में सेवा, संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दे रहा है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/feed/ 0
मायड़ फाउंडेशन ने स्थापना दिवस पर आयोजित की विशेष हेरिटेज वॉक https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%a8/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%a8/#respond Mon, 18 May 2026 19:30:18 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13632 मायड़ फाउंडेशन ने स्थापना दिवस पर आयोजित की विशेष हेरिटेज वॉक

जोधपुर। मायड़ फाउंडेशन ने अपने स्थापना दिवस को अनोखे और यादगार अंदाज में मनाते हुए फाउंडेशन एवं इनटेक जोधपुर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में विशेष हेरिटेज वॉक का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित बच्चों को जोधपुर की समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर से परिचित कराना रहा।

हेरिटेज वॉक के दौरान बच्चों ने ऐतिहासिक Mehrangarh Fort और Umaid Bhawan Palace का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान जोधपुर के स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स ने बच्चों का मनोरंजन करते हुए पूरे माहौल को उत्साह और खुशी से भर दिया। शहरवासियों ने भी आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे विशेष बना दिया।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजित समारोह में सहयोगी नागरिकों एवं कंटेंट क्रिएटर्स को मायड़ फाउंडेशन के प्रोजेक्ट “तोषाखाना” से जुड़ी सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक “गार्जियन बेल बर्ड” स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट किया गया।

इस अवसर पर फाउंडेशन की निदेशक तरनिजा मोहन राठौड़, इनटेक जोधपुर चैप्टर के संयोजक डॉ. महेंद्र सिंह तंवर सहित संस्था की ग्रामीण एवं शहरी टीम के सदस्य तथा शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह हेरिटेज वॉक बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रेरणादायक प्रयास साबित हुई।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%a8/feed/ 0
मारवाड़ का कुंभ ‘भागीशैल परिक्रमा-2026’ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, विभागवार जिम्मेदारियां निर्धारित https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%b6%e0%a5%88%e0%a4%b2/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%b6%e0%a5%88%e0%a4%b2/#respond Mon, 18 May 2026 19:28:32 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13629 जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परिक्रमा मार्ग, सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल एवं विश्राम व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा

25 से 31 मई तक आयोजित होगी सात दिवसीय परिक्रमा, विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्व

जोधपुर, 18 मई। मारवाड़ का कुंभ कहे जाने वाले “भागीशैल परिक्रमा-2026” की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के संबंध में सोमवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में जिला कलक्टर Alok Ranjan की अध्यक्षता तथा जोधपुर विधायक Atul Bhansali एवं सूरसागर विधायक Devendra Joshi की विशिष्ट उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी, नगर निगम आयुक्त राहुल जैन, एसडीएम (उत्तर) प्रीतम कुमार, एडीएम (द्वितीय) सुरेंद्र पुरोहित, एडीएम (शहर प्रथम) अंजुम ताहिर सम्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं श्री हिन्दू सेवा मण्डल, जोधपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने निर्देश दिए कि परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित आवागमन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति को देखते हुए प्रत्येक स्तर पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं संवेदनशील तरीके से सुनिश्चित की जाएं।

परिक्रमा व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

बैठक में बताया गया कि सम्पूर्ण परिक्रमा यात्रा के लिए दिनांकवार प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सम्पूर्ण परिक्रमा के लिए श्रीमती अदिति पुरोहित, उपायुक्त, जोधपुर विकास प्राधिकरण को ओवरऑल नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सात दिवसीय परिक्रमा का मार्ग निर्धारित

25 मई से शुरू होने वाली सात दिवसीय भागीशैल परिक्रमा हिन्दू सेवा मण्डल कार्यालय, घंटाघर से ध्वज पूजन के साथ प्रारम्भ होगी। परिक्रमा विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों से होते हुए 31 मई को पुनः घंटाघर स्थित हिन्दू सेवा मण्डल कार्यालय पहुंचकर विधिवत सम्पन्न होगी।

परिक्रमा के दौरान भाटी चौराहा, चौपासनी, बड़ली, वैद्यनाथ महादेव, बेरीगंगा एवं मंडोर सहित विभिन्न स्थानों पर रात्रि विश्राम रहेगा।

यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं पर विशेष फोकस

बैठक में पुलिस विभाग को यातायात दबाव वाले मार्गों पर पैदल यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष परिक्रमा पथ चिन्हित करने तथा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम, जेडीए एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग को विश्राम स्थलों पर कूलर, पंखे, प्रकाश व्यवस्था, जनरेटर, साफ-सफाई एवं सड़क मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

चिकित्सा, पेयजल एवं आपदा प्रबंधन की तैयारी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को गर्मी को देखते हुए चिकित्सा टीमों, मोबाइल एम्बुलेंस एवं चिकित्सकीय व्यवस्थाएं 24 घंटे उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

पीएचईडी एवं नगर निगम द्वारा सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग एवं पड़ाव स्थलों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वहीं एसडीआरएफ एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा स्नान स्थलों एवं जलकुण्डों पर तैराकों की तैनाती की जाएगी।

मोबाइल टॉयलेट, दूध-पानी एवं बिजली की रहेगी व्यवस्था

नगर निगम द्वारा सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग एवं पड़ाव स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। सरस डेयरी द्वारा पानी एवं दूध के टैंकर लगाए जाएंगे।

वन विभाग द्वारा सर्प रेस्क्यू विशेषज्ञ टीमों की तैनाती की जाएगी, वहीं जोधपुर डिस्कॉम को सभी विश्राम स्थलों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला कलक्ट्रेट, नगर निगम एवं जेडीए द्वारा यात्रा के दौरान नियंत्रण कक्ष की स्थापना एवं संचालन भी सुनिश्चित किया जाएगा।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%b6%e0%a5%88%e0%a4%b2/feed/ 0
बाबा रामदेव पुरस्कार सम्मान समारोह में 36 प्रतिभाओं का सम्मान https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d/#respond Mon, 18 May 2026 19:19:22 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13626 जोधपुर के स्टील भवन में रविवार को बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान द्वारा बाबा रामदेव पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 लोगों को सम्मानित किया गया।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह राठौड़ ने बताया कि वर्ष 2007 में शुरू हुआ यह प्रयास आज एक वटवृक्ष का रूप ले चुका है। कार्यक्रम में 1008 महामंडलेश्वर कुशाल गिरी जी महाराज का सानिध्य रहा। उन्होंने मानव सेवा और गौ सेवा को सर्वोत्तम बताते हुए लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने की प्रेरणा दी।

मुख्य अतिथि कानून एवं न्याय मंत्री Jogaram Patel ने कहा कि “कला और कलम यदि साथ आ जाएं तो दुनिया में कोई भी काम कठिन नहीं रहता। मारवाड़ और बाबा एक-दूसरे के पूरक हैं।”

कार्यक्रम में भोपालगढ़ विधायक Geeta Barwar, पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेंद्र सिंह सोलंकी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह में परेश कौशिक, विकास चौधरी, सुनील घोष, रमेश सारस्वत, डॉ. मोहन मकवाना, डॉ. विकास राजपुरोहित, डॉ. छवर लाल सोलंकी, डॉ. विरम पंवार, डॉ. रामदयाल भील, डॉ. सुरेंद्र देवड़ा, डॉ. राजेश कंवर राठौड़, प्रमोद धाणदिया, हरदीप सिंह सलूजा, गोपाराम मेघवाल, कौशल्या चौधरी, मनोज कुमार परिहार, काजी वाहिद अली, मोहम्मद नियामत पठान, गुलाब भाटी, नरपत सिंह सांखला, सरदार चरणजीत सिंह छाबड़ा, प्रेम प्रकाश चौहान, पिंटू राणा, सज्जन बारासा, डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित, भागीरथ विश्नोई, कालूराम प्रजापत, गोपाल सिंह भाटी, मनीष माथुर, धापू चौधरी, परिणिति विश्नोई और नविता चांवरिया सहित अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुरस्कार चयन समिति के सदस्य एवं संस्थान से जुड़े कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण सिंह चौहान ने किया तथा अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d/feed/ 0