ambedkarjayanti – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Wed, 15 Apr 2026 07:47:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg ambedkarjayanti – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती, शोभायात्रा में झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%86/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%86/#respond Wed, 15 Apr 2026 07:47:45 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13429 लवली कंडारा लोक एवं समाज कल्याण संस्थान ने किया गणमान्यों का नागरिक अभिनंदन, महिलाओं को भेंट की सिलाई मशीनें

जोधपुर। विश्व विभूति डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती जोधपुर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य समारोह लवली कंडारा लोक एवं समाज कल्याण संस्थान के तत्वावधान में नागौरी गेट स्थित आंबेडकर सर्किल पर आयोजित हुआ।

संस्थान के सचिव किशन मोंटू कंडारा ने बताया कि संविधान शिल्पी बाबा साहब के जन्मदिवस पर विभिन्न समाजों एवं संगठनों की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महापुरुषों, भारतीय संस्कृति, सभ्यता और देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों के माध्यम से सामाजिक समानता, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नागौरी गेट स्थित आंबेडकर सर्किल पहुंचने पर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसके बाद संस्थान द्वारा गणमान्य अतिथियों का साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह देकर नागरिक अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर संस्थान की ओर से 11 विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें भेंट की गईं। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं।

कार्यक्रम से पूर्व आंबेडकर सर्किल एवं प्रतिमा स्थल को आकर्षक रोशनी से सजाया गया तथा छाया व अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष उषादेवी, सचिव किशन मोंटू कंडारा सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बाबा साहब के विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%86/feed/ 0
भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0/#respond Wed, 15 Apr 2026 07:44:15 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13425 जोधपुर, 14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नागौरी गेट सर्कल स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही समाज में समानता, न्याय एवं बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, त्रिभुवन सिंह भाटी, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह कच्छवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी, पूर्व महापौर वनीता सेठ, महामंत्री ओमप्रकाश दैया, गौरव जैन, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, शिवकुमार सोनी, पवन आसोपा, रवि गहलोत, नरेश सुराणा, कार्यक्रम सहसंयोजक महेश चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेश तेजी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं में मंजू भील, मंजू मेवाड़ा, प्रियंका त्यागी, सीमा माथुर सहित अन्य ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों को अपनाने और समाज में समरसता स्थापित करने का संकल्प लिया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0/feed/ 0