ArtOfLiving – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Tue, 16 Jun 2026 18:22:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg ArtOfLiving – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 The Art of Living का Creator’s Meet सम्पन्न, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर बना उत्साह https://thebluecitynews.in/the-art-of-living-%e0%a4%95%e0%a4%be-creators-meet-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d/ https://thebluecitynews.in/the-art-of-living-%e0%a4%95%e0%a4%be-creators-meet-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d/#respond Tue, 16 Jun 2026 18:22:55 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13720 The Art of Living का Creator’s Meet सम्पन्न, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर बना उत्साह

जोधपुर, 16 जून। The Art of Living द्वारा सोमवार शाम AIIMS रोड स्थित Arabica Club Café में Creator’s Meet का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के अनेक कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और सोशल मीडिया स्टोरीटेलर्स ने भाग लिया।

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य 21 जून को ऐतिहासिक मेहरानगढ़ दुर्ग में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के भव्य कार्यक्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना था।

बैठक के दौरान योग, स्वास्थ्य, सकारात्मक जीवनशैली और समाज में जागरूकता फैलाने में डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने योग दिवस से जुड़े रचनात्मक कंटेंट, जनसहभागिता और सोशल मीडिया अभियानों पर अपने विचार साझा किए।

The Art of Living की ओर से सभी क्रिएटर्स को 21 जून प्रातः 5:30 बजे मेहरानगढ़ दुर्ग में आयोजित “Yoga for Healthy Ageing” थीम आधारित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा सभी प्रतिभागियों ने योग और स्वस्थ जीवन के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

]]>
https://thebluecitynews.in/the-art-of-living-%e0%a4%95%e0%a4%be-creators-meet-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d/feed/ 0