baba Ramdev Award 2026 – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Mon, 18 May 2026 19:19:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.1 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg baba Ramdev Award 2026 – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 बाबा रामदेव पुरस्कार सम्मान समारोह में 36 प्रतिभाओं का सम्मान https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d/#respond Mon, 18 May 2026 19:19:22 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13626 जोधपुर के स्टील भवन में रविवार को बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान द्वारा बाबा रामदेव पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 लोगों को सम्मानित किया गया।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह राठौड़ ने बताया कि वर्ष 2007 में शुरू हुआ यह प्रयास आज एक वटवृक्ष का रूप ले चुका है। कार्यक्रम में 1008 महामंडलेश्वर कुशाल गिरी जी महाराज का सानिध्य रहा। उन्होंने मानव सेवा और गौ सेवा को सर्वोत्तम बताते हुए लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने की प्रेरणा दी।

मुख्य अतिथि कानून एवं न्याय मंत्री Jogaram Patel ने कहा कि “कला और कलम यदि साथ आ जाएं तो दुनिया में कोई भी काम कठिन नहीं रहता। मारवाड़ और बाबा एक-दूसरे के पूरक हैं।”

कार्यक्रम में भोपालगढ़ विधायक Geeta Barwar, पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेंद्र सिंह सोलंकी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह में परेश कौशिक, विकास चौधरी, सुनील घोष, रमेश सारस्वत, डॉ. मोहन मकवाना, डॉ. विकास राजपुरोहित, डॉ. छवर लाल सोलंकी, डॉ. विरम पंवार, डॉ. रामदयाल भील, डॉ. सुरेंद्र देवड़ा, डॉ. राजेश कंवर राठौड़, प्रमोद धाणदिया, हरदीप सिंह सलूजा, गोपाराम मेघवाल, कौशल्या चौधरी, मनोज कुमार परिहार, काजी वाहिद अली, मोहम्मद नियामत पठान, गुलाब भाटी, नरपत सिंह सांखला, सरदार चरणजीत सिंह छाबड़ा, प्रेम प्रकाश चौहान, पिंटू राणा, सज्जन बारासा, डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित, भागीरथ विश्नोई, कालूराम प्रजापत, गोपाल सिंह भाटी, मनीष माथुर, धापू चौधरी, परिणिति विश्नोई और नविता चांवरिया सहित अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुरस्कार चयन समिति के सदस्य एवं संस्थान से जुड़े कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण सिंह चौहान ने किया तथा अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d/feed/ 0