BalajiBlessings – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Thu, 16 Apr 2026 10:31:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg BalajiBlessings – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 भगवान परशुराम पुरस्कार समारोह की तैयारियां तेज, बालाजी मंदिर में दी निमंत्रण पत्रिका https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/#respond Thu, 16 Apr 2026 10:31:42 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13445 जोधपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा, जोधपुर इकाई द्वारा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले 16वें भगवान परशुराम पुरस्कार समारोह की तैयारियों के तहत आज सिवांची गेट स्थित प्रत्यक्ष महावीर बालाजी मंदिर में विधिवत निमंत्रण पत्रिका अर्पित की गई।

महासभा के पदाधिकारियों ने भगवान के चरणों में निमंत्रण अर्पित कर आयोजन की सफलता की कामना की। इस दौरान मंदिर के पंडित गोपीकिशन वैष्णव को कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण दिया गया, जिस पर उन्होंने मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा एवं जिला अध्यक्ष डॉ. आनंदराज पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश और प्रेरणा का संचार होगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर समाज में खासा उत्साह है और निमंत्रण देने का सिलसिला लगातार जारी है। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंदिर के पंडित गोपीकिशन वैष्णव ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को भी सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बालाजी महाराज की कृपा से यह समारोह भव्य और ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।

#परशुराम_जयन्ती #ब्राह्मण_समाज #जोधपुर #सम्मान_समारोह #BalajiBlessings

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/feed/ 0