Bhogisely Parikrama 2026 – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Mon, 25 May 2026 15:41:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Bhogisely Parikrama 2026 – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 भोगीशैल परिक्रमा-2026 का विधिवत शुभारम्भ, ध्वज पूजन के साथ यात्रा प्रारंभ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%b6%e0%a5%88%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%be-2026-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%bf/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%b6%e0%a5%88%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%be-2026-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%bf/#respond Mon, 25 May 2026 15:41:22 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13667 विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने घण्टाघर प्रांगण में शुभारम्भ समारोह में की शिरकत

जोधपुर, 25 मई। हिन्दू सेवा मण्डल, जोधपुर द्वारा आयोजित मारवाड़ की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक परम्परा “भोगीशैल परिक्रमा-2026” का शुभारम्भ सोमवार को घण्टाघर प्रांगण में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। ध्वज पूजन के साथ परिक्रमा यात्रा का विधिवत प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी एवं जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम सैनाचार्य स्वामी श्री अचलानन्दगिरि जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हिन्दू सेवा मण्डल के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सनातन संस्कृति और लोकआस्था का प्रतीक है भोगीशैल परिक्रमा

आयोजन समिति के अनुसार विक्रम संवत 2083 के अधिक मास ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के पावन अवसर पर आयोजित यह परिक्रमा मारवाड़ क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक परम्पराओं में विशेष स्थान रखती है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु इस परिक्रमा में भाग लेते हैं। यह यात्रा क्षेत्र की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत से जनमानस को जोड़ने का कार्य करती है।

विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि भोगीशैल परिक्रमा जोधपुर की समृद्ध ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, लोकआस्था एवं आध्यात्मिक चेतना की जीवंत पहचान है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, जनभागीदारी और सनातन परम्पराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ परिक्रमा में सहभागिता निभाएं तथा नशामुक्त वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं

मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भोगीशैल परिक्रमा के सफल आयोजन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सफाई व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा सहायता एवं मार्ग सुगमता सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित किया गया है।

उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का पूर्ण सहयोग इस आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

भक्तिमय वातावरण में निकलेगी परिक्रमा

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि परिक्रमा के दौरान सम्पूर्ण शहर भक्तिमय वातावरण में रंगा रहेगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता होने की संभावना है। आयोजन को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

समिति ने आमजन से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि भोगीशैल परिक्रमा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मारवाड़ की सांस्कृतिक एकता एवं आध्यात्मिक विरासत का उत्सव है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%b6%e0%a5%88%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%be-2026-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%bf/feed/ 0