BJPMahilaMorcha – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Thu, 16 Apr 2026 18:42:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg BJPMahilaMorcha – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 भारतीय महिला मोर्चा द्वारा निरूपा पटवा सम्मानित, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों की सराहना https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be/#respond Thu, 16 Apr 2026 18:40:56 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13450 जोधपुर। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हॉल में एक भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए निरूपा पटवा को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नाहर सिंह जोधा ने निरूपा पटवा को सम्मानित करते हुए उनके महिला सशक्तिकरण, दिव्यांग वर्ग के उत्थान, पर्यावरण संरक्षण, चिकित्सा सेवा एवं सामाजिक कार्यों में किए गए सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में राजेंद्र पालीवाल, देवेंद्र जोशी, संतोष अहलावत, अरुणा सियाग, इंदिरा राज पुरोहित, सीमा भुवन माथुर, सोनिया रामचंदानी एवं प्रियंका त्यागी सहित कई प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

निरूपा पटवा पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर भी कई सम्मान प्राप्त किए हैं और निरंतर विभिन्न सेवा कार्यों में सहयोग करते हुए समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके कार्यों ने न केवल जरूरतमंदों की सहायता की है, बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा प्रदान की है।

कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया तथा ऐसी प्रेरणादायक हस्तियों को आगे लाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be/feed/ 0