BloodDonation – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Fri, 17 Apr 2026 16:09:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg BloodDonation – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 तिवरी में विशाल चिकित्सा व रक्तदान शिविर, 200 मरीजों का उपचार, 21 ने किया रक्तदान https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%be/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%be/#respond Fri, 17 Apr 2026 16:09:45 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13457 तिवरी में विशाल चिकित्सा व रक्तदान शिविर, 200 मरीजों का उपचार, 21 ने किया रक्तदान

जोधपुर। ग्रामीण क्षेत्र में सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए रक्तकोष फाउंडेशन एवं व्यास हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में तिवरी स्थित खोखरी माता धाम में संत नारायणगिरी जी महाराज के सानिध्य में विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में व्यास हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम ने करीब 200 मरीजों की निशुल्क जांच एवं उपचार किया। विभिन्न रोगों से संबंधित परामर्श के साथ दवाइयों का भी वितरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

रक्तदान शिविर में युवाओं और ग्रामीणों का उत्साह उल्लेखनीय रहा। कुल 21 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी महात्मा गांधी ब्लड बैंक द्वारा निभाई गई।

इस अवसर पर रक्तकोष फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बांता ने कहा कि “रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी को जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा और जागरूकता की नई ऊर्जा भरते हैं।”

शिविर के आयोजक अनिल भार्गव ने बताया कि ग्रामीण अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम में अनिल भार्गव, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बांता, उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह मेड़तिया, संयोजक कैलाश मेघवाल, व्यास हॉस्पिटल के मैनेजमेंट हेड भूपेंद्र सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%be/feed/ 0