Blucityyogaday – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Sun, 21 Jun 2026 11:38:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.1 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Blucityyogaday – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सम्राट अशोक उद्यान में उमड़ा जनसैलाब https://thebluecitynews.in/12%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%a6/ https://thebluecitynews.in/12%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%a6/#respond Sun, 21 Jun 2026 11:38:09 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13738 हजारों नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

जोधपुर, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सम्राट अशोक उद्यान में जिला स्तरीय भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। योगमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वस्थ जीवनशैली और जन-जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने ध्यानपूर्वक सुना। इसके पश्चात योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा (विद्यालयी एवं संस्कृत), पंचायती राज एवं जोधपुर जिला प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के अनेक देशों में योग को अपनाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के उपरांत संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक परंपरा एवं स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक उद्यान में चार हजार से अधिक लोगों ने लगभग एक घंटे तक सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि आज विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है, जो भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रतीक है। योग भारतत्व और बंधुत्व का संदेश देता है तथा समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, पाली सांसद पी.पी. चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, जिला कलक्टर आलोक रंजन, जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी, नगर निगम आयुक्त राहुल जैन, आईपीएस डॉ. विकास पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सम्राट अशोक उद्यान में आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम ने जनभागीदारी, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामूहिक चेतना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व को और अधिक सशक्त बनाया।

]]>
https://thebluecitynews.in/12%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%a6/feed/ 0