Election – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Mon, 20 Apr 2026 15:51:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Election – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 निर्विरोध अध्यक्ष बने राजेश बारासा, सेनेटरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a7-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a7-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be/#respond Mon, 20 Apr 2026 15:51:24 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13482 जोधपुर: नगर निगम सेनेटरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन की बैठक रविवार को नेहरू पार्क में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से राजेश बारासा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। यह बैठक पूर्व सेनेटरी अध्यक्ष स्वर्गीय राजेश तेज़ी की पुण्यतिथि के अवसर पर सम्पन्न हुई।

बैठक में एससी मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश तेज़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के सभी पदों पर निर्विरोध चयन किया गया है। इसके तहत राजेश बारासा को अध्यक्ष, रवि प्रकाश बारासा को कार्यकारी अध्यक्ष तथा रजनीश बारासा को महामंत्री नियुक्त किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश बारासा शीघ्र ही अपनी पूरी कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। इस दौरान पूर्व एचओ कुंदन कण्डारा एवं समाजसेवी राजू सांड़ ने बताया कि बैठक में स्वर्गीय राजेश तेज़ी को साक्षी मानते हुए सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a7-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be/feed/ 0