GiantsGroup – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Wed, 01 Jul 2026 14:26:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg GiantsGroup – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 डॉक्टर्स डे पर जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज ने चिकित्सकों का किया सम्मान, केंद्रीय जेल में लगाया नेत्र जांच शिविर https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%97%e0%a5%8d/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%97%e0%a5%8d/#respond Wed, 01 Jul 2026 14:26:57 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13785 जोधपुर | 1 जुलाई 2026 | रिपोर्ट: योगेश बोहरा

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज द्वारा फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा के नेतृत्व में सेवा एवं सम्मान के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल के चिकित्सकों डॉ. अरविंद चौहान, डॉ. रानू शर्मा, डॉ. सिमरन सिंह सहित कई डॉक्टरों का माला एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रुप की अध्यक्ष तारा सोलंकी एवं सचिव पूनम राठी ने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं और संकट के समय उनकी सेवाएं अमूल्य होती हैं।

फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि संस्था द्वारा केंद्रीय जेल, जोधपुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में करीब 150 बंदियों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें निशुल्क चश्मों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह शेखावत, जेलर डॉ. उपेन्द्र सिंह, कालूराम एवं डिप्टी जेलर सुखबीर सिंह ने निरूपा पटवा एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मंजू अग्रवाल, शालू गोलिया, अंकिता परिहार सहित संस्था की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं। संस्था की ओर से बताया गया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज वर्षभर विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों का निरंतर आयोजन करता रहता है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%97%e0%a5%8d/feed/ 0