hanumanjayanti – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Fri, 03 Apr 2026 05:52:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg hanumanjayanti – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का संगम, सुंदरकांड पाठ व महाआरती में उमड़ा जनसैलाब https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%9a%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%9a%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6/#respond Fri, 03 Apr 2026 05:52:11 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13272 जोधपुर, 3 अप्रैल। पृथ्वीराज नगर विकास समिति द्वारा संचालित महारानी पार्क परिसर स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर सुबह से ही भजन, मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।

समिति अध्यक्ष डॉ. महेंद्र भंसाली ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान श्री हनुमानजी के पंचामृत अभिषेक एवं विशेष श्रृंगार से हुई। आकर्षक सजावट और दिव्य श्रृंगार से मंदिर की छटा अत्यंत मनोहारी एवं अलौकिक दिखाई दी।

इसके बाद मिलन श्रीवास्तव मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया गया। भजनों, चौपाइयों और रामभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरे आयोजन स्थल पर “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारे गूंजते रहे।

कार्यक्रम के अगले चरण में पंडित यशवंत व्यास के सानिध्य में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। दीपों की ज्योति और भक्ति के वातावरण में श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर भगवान का स्मरण किया। महाआरती के उपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर समिति के राजेंद्र बजारी, मुकेश दवे, डूंगर राम गौड़, मंत्रमुग्ध कटारिया, डॉ. हरि सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह पवार, सुगन सिंह भाटी, अशोक शर्मा, एडवोकेट अंकित भास्कर, डॉ. राजीव मांडा, जे. जे. पटेल, सूर्य किरण शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, महेंद्र भट्टी और रमेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। सुजाता भंसाली, सरजू बजारी, पुष्पा गौड़, हर कंवर शेखावत, सविता राठौड़, अनु भाटी, तरुणा यादव, अंजलि राठौड़, दीपशिखा राठौड़, नम्रता जैन, विनोद कटारिया, अदिति भंसाली, मनीता मांडा, अनीता गौड़, पूजा गौड़, शोभा चौहान, नैनी पटेल, मोना त्रिवेदी, रीटा शर्मा, सुशीला शर्मा, आराधना फूलवानी, मृदुल रानी भास्कर, रिटा शेखावत एवं कशीश भंसाली की गरिमामयी उपस्थिति रही।

हनुमान जन्मोत्सव के इस भव्य आयोजन ने श्रद्धालुओं के मन में आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया तथा पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत कर दिया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%9a%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6/feed/ 0
हनुमान जयंती पर 5100 हनुमान चालीसा का होगा निशुल्क वितरण https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-5100-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9a%e0%a4%be/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-5100-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9a%e0%a4%be/#respond Sun, 22 Mar 2026 20:42:00 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13239 हनुमान जयंती पर 5100 हनुमान चालीसा का होगा निशुल्क वितरण

सर्व ब्राह्मण महासभा जोधपुर युवा प्रकोष्ठ की बैठक चौपासनी रोड स्थित Hotel AR Excellency में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक सरोकार और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

बैठक में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा व जोधपुर जिलाध्यक्ष डॉ. आनंदराज पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर 5100 हनुमान चालीसा का निशुल्क वितरण किया जाएगा।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पुरोहित ने बताया कि शहर के विभिन्न मंदिरों, आश्रमों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रकोष्ठ के सदस्य आमजन व राहगीरों को हनुमान चालीसा वितरित करेंगे। साथ ही युवाओं को हनुमान चालीसा के नियमित जाप से होने वाले आध्यात्मिक और मानसिक लाभों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

महासचिव नरेश बोहरा ने कहा कि हनुमान चालीसा भारतीय भक्ति परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो श्रद्धा, शक्ति और मानसिक संतुलन का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं व समाज के लोगों से धर्म और सेवा कार्यों से जुड़ने की अपील की।

बैठक में कोषाध्यक्ष अनिकेत कल्ला ने बताया कि युवा टीम के सदस्य पंकज चांडा, मयंक पुरोहित, पुनीत बोहरा, महेंद्र आचार्य, महेंद्र पुरोहित, अंकित पुरोहित, आशीष पुरोहित और कुलदीप सारस्वत सहित पूरी टीम इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएगी।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-5100-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9a%e0%a4%be/feed/ 0