HarinamSankirtan – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Wed, 01 Jul 2026 11:41:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg HarinamSankirtan – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 इस्कॉन जोधपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्री जगन्नाथ स्नान यात्रा महोत्सव, 108 कलशों से हुआ दिव्य अभिषेक https://thebluecitynews.in/%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7/#respond Wed, 01 Jul 2026 11:39:10 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13781 जोधपुर | रिपोर्ट: योगेश बोहरा

अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) जोधपुर द्वारा बालसमंद स्थित कार्यक्रम स्थल पर श्री श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी के दिव्य स्नान यात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

महोत्सव के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का 108 पवित्र कलशों से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दिव्य अभिषेक एवं स्नान कराया गया। हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और भक्तों के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

इस्कॉन जोधपुर के मंदिर अध्यक्ष सुंदरलाल प्रभु जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री जगन्नाथ स्नान यात्रा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस पावन उत्सव के दर्शन एवं सेवा से भक्तों को आध्यात्मिक उन्नति के साथ भगवान श्री जगन्नाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के दौरान भव्य हरिनाम संकीर्तन एवं भक्तिमय नृत्य का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की महाआरती संपन्न हुई तथा सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कराया। उपस्थित भक्तों ने भगवान श्री जगन्नाथ से सुख, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7/feed/ 0