Jalori Gate Traffic – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Sun, 19 Apr 2026 19:01:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Jalori Gate Traffic – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 जोधपुर में ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्ती के संकेत, जालोरी गेट-चौपासनी रोड पर पुलिस-व्यापारी संवाद https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%a4%e0%a4%bf/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%a4%e0%a4%bf/#respond Sun, 19 Apr 2026 19:01:29 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13475 जोधपुर में ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्ती के संकेत, जालोरी गेट-चौपासनी रोड पर पुलिस-व्यापारी संवाद

जोधपुर | 19 अप्रैल
शहर के व्यस्त इलाके जालोरी गेट-चौपासनी रोड में बढ़ती ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण की समस्या को लेकर पुलिस और व्यापारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

एसीपी वेस्ट छवि शर्मा ने व्यापारियों के साथ सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक व्यास हवेली बैंक्विट हॉल में आयोजित हुई, जिसमें सरदारपुरा सीआई जयकिशन सोनी भी मौजूद रहे।

ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी

समिति सचिव महेश मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में लगातार ट्रैफिक जाम, सड़क पर ठेला संचालकों द्वारा अतिक्रमण और अव्यवस्थित रोड क्रॉसिंग आमजन और व्यापारियों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है।

संवेदनशील क्षेत्र बना ट्रैफिक हॉटस्पॉट

व्यापारियों के अनुसार महात्मा गांधी अस्पताल (MGH), उम्मेद अस्पताल, प्रमुख बैंक, अभय चैंबर मार्केट और बस स्टैंड के कारण इस क्षेत्र में भारी ट्रैफिक दबाव बना रहता है, जिससे यह इलाका ट्रैफिक की दृष्टि से बेहद संवेदनशील हो गया है।

पुलिस का आश्वासन: जल्द होंगे ठोस कदम

एसीपी छवि शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से “RajCop App” डाउनलोड कर सीधे शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

पुलिस-व्यापारी समन्वय पर जोर

बैठक में पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%a4%e0%a4%bf/feed/ 0