Jodhpur Education News – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Sat, 24 Oct 2026 17:20:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.4 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Jodhpur Education News – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में महेश पब्लिक स्कूल का परचम, राजस्थान में प्रथम ,फ्यूचर रेडी सस्टेनेबल स्कूल अवार्ड श्रेणी में देशभर में पांचवां स्थान, को-एड डे स्कूल श्रेणी में जोधपुर में छठी रैंक https://thebluecitynews.in/%e0%a4%8f%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%8f%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95/#respond Sat, 24 Oct 2026 17:20:03 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13876 जोधपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शैक्षणिक वातावरण विकसित करने की दिशा में महेश पब्लिक स्कूल, जोधपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 के अंतर्गत विद्यालय ने ‘फ्यूचर रेडी सस्टेनेबल स्कूल अवार्ड’ श्रेणी की ग्रैंड ज्यूरी रैंकिंग में पूरे भारत में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, राजस्थान और जोधपुर में विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। विद्यालय के चेयरमैन माननीय श्री कैलाश मोदी के मार्गदर्शन में हासिल यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की निरंतर प्रगति, दूरदर्शी सोच और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों को दर्शाती है। राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं, राजस्थान और जोधपुर में प्रथम स्थान हासिल करने से विद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को नई पहचान मिली है।

को-एड डे स्कूल श्रेणी में जोधपुर में छठी रैंक

एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 की ‘को-एड डे स्कूल’ श्रेणी में भी महेश पब्लिक स्कूल ने जोधपुर में छठा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करती है।

दिल्ली में आयोजित समारोह में प्राचार्या ने प्राप्त किया सम्मान

दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पुनीता बोहरा ने सम्मान प्राप्त किया। यह अवसर विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रसन्नता का क्षण रहा।एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान और राजस्थान एवं जोधपुर में प्रथम स्थान हासिल करना महेश पब्लिक स्कूल की शैक्षणिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सफलता विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार के निरंतर प्रयासों को नई पहचान प्रदान करती है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%8f%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95/feed/ 0
गर्मी की छुट्टियों की मस्ती खत्म, कुड़ी स्थित पार्श्व इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों का उत्साहपूर्ण स्वागत https://thebluecitynews.in/%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d/#respond Mon, 29 Jun 2026 20:13:33 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13775 जोधपुर | संवाददाता योगेश बोहरा

गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ कुड़ी स्थित पार्श्व इंटरनेशनल स्कूल एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल और किलकारियों से गुलजार हो उठा। पहले ही दिन विद्यालय में विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दी।

विद्यालय प्रबंधन ने नए विद्यार्थियों का विशेष स्वागत करते हुए उन्हें स्कूल के वातावरण से परिचित कराया। शिक्षकों ने बच्चों का मुस्कुराकर अभिवादन किया और उन्हें कक्षाओं, खेल गतिविधियों तथा विद्यालय की विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे उनका पहला दिन यादगार बन सके।

पार्श्व इंटरनेशनल स्कूल में पहले दिन प्रार्थना सभा के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और विद्यालय के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें नए सत्र की समय-सारिणी, पाठ्यक्रम और सह-शैक्षणिक गतिविधियों से भी अवगत कराया गया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल, कला, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की गई।

पहले दिन स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं और स्वागत कार्यक्रम की सराहना की। बच्चों के उत्साह और विद्यालय के सकारात्मक माहौल ने नए शैक्षणिक सत्र की शानदार शुरुआत का संदेश दिया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d/feed/ 0