Jodhpurbjp – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Tue, 17 Mar 2026 13:18:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.1 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Jodhpurbjp – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 जेएनवीयू में सरकारी प्रदर्शनी में तोड़फोड़ निंदनीय, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6/#respond Mon, 16 Mar 2026 16:41:20 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13212 जेएनवीयू में सरकारी प्रदर्शनी में तोड़फोड़ निंदनीय, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

जोधपुर, 16 मार्च। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय परिसर में हुई तोड़फोड़ और अराजकता की घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में बताया कि विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय परिसर में भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा था। आरोप है कि बीती रात NSUI से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर हंगामा किया, सरकारी कार्यक्रम के बैनर-पोस्टर फाड़ दिए और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने के संवैधानिक तरीके होते हैं, लेकिन रात के समय सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और कानून को हाथ में लेना गुंडागर्दी को दर्शाता है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित ने कहा कि यह ओछी राजनीति का उदाहरण है और अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए किया गया कृत्य है, जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि घटना के दौरान हंगामा करने वाले युवाओं की चिकित्सीय जांच कराई जाए कि उन्होंने किसी नशीले पदार्थ का सेवन तो नहीं किया था। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो जिले की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

इस अवसर पर पवन वैष्णव, विकास चाण्डा, हिमांशु कच्छवाहा, सौरभ आचार्य, दीपक राजोरिया, रमेश व्यास, राजीव बारासा, गणपत सागर, मुरलीधर गौड़, हितेश गौड़, सचिन आचार्य, भेरू शर्मा, गजेंद्र चौहान, वेदांत जोशी सहित भाजपा युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6/feed/ 0