Jointsgroupjodhpur – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Sun, 10 May 2026 05:15:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Jointsgroupjodhpur – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 भीषण गर्मी में डंपयार्ड कर्मियों के लिए आगे आया जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज, छाया व पेयजल की व्यवस्था की https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a1%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%95/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a1%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%95/#respond Sun, 10 May 2026 05:15:36 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13601 जोधपुर। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां अधिकांश लोग घरों में कूलर और एसी की ठंडक में राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं शहर के डंपयार्ड में कार्यरत श्रमिक तेज धूप और कठिन परिस्थितियों में दिन-रात अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे कर्मवीरों के सम्मान और राहत के लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने सराहनीय पहल करते हुए गर्मी से बचाव हेतु छाया और पेयजल की व्यवस्था की।

संस्था द्वारा डंपयार्ड क्षेत्र में चारों ओर छाया के लिए पर्दे, बांस-बल्लियां, लोहे के पाइप तथा पेयजल हेतु 10 पानी की मटकियां भेंट की गईं, ताकि वहां कार्यरत लोगों को भीषण गर्मी में कुछ राहत मिल सके।

ग्रुप की सहयोगी तारा सोलंकी, अंजू बुरड़ एवं जया जैन ने बताया कि सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और समाज के हर उस व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाना जरूरी है, जो निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा में जुटा हुआ है।

फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने कहा कि छोटी-छोटी सेवाएं भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। यदि हर व्यक्ति अपने सामर्थ्य अनुसार सेवा का संकल्प ले, तो जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना और आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संवेदनशील पहल श्रमिक परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और मानवीय गरिमा के प्रति संस्था की सकारात्मक सोच को दर्शाती है।

इस सेवा कार्य के दौरान शिशिर पुरोहित, जया जैन, अंजू बुरड़, आशु सिंह, लीना, सोनल, तारा सोलंकी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a1%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%95/feed/ 0