LagubhartijOdhpur – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Mon, 30 Mar 2026 11:34:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg LagubhartijOdhpur – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा जोधपुर में होली स्नेह मिलन सह भोज एवं मासिक बैठक का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b2%e0%a4%98%e0%a5%81-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%95/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b2%e0%a4%98%e0%a5%81-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%95/#respond Mon, 30 Mar 2026 11:34:03 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13234 जोधपुर में लघु उद्योग भारती महिला इकाई का होली स्नेह मिलन आयोजित

लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा जोधपुर में होली स्नेह मिलन सह भोज एवं मासिक बैठक का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी स्नेह व सहयोग की भावना को मजबूत किया।

महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। साथ ही नव-निर्वाचित एवं नए जुड़े सदस्यों का दुपट्टा व बैच प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

अध्यक्ष ने महिला इकाई द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए महिला उद्यमिता, स्वरोजगार और उद्योग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा की। बैठक में संगठनात्मक विषयों, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रांत संयुक्त महामंत्री बिन्दु जैन ने महिला उद्यमिता और स्वरोजगार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौपडा, प्रांत उपाध्यक्ष हरीश लोहिया, प्रांत सचिव मीनू दूगड़ सहित महिला इकाई की पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

अंत में महिला इकाई सचिव कंचन लोहिया ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b2%e0%a4%98%e0%a5%81-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%95/feed/ 0