mdmhospital – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Wed, 01 Jul 2026 14:26:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg mdmhospital – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 डॉक्टर्स डे पर जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज ने चिकित्सकों का किया सम्मान, केंद्रीय जेल में लगाया नेत्र जांच शिविर https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%97%e0%a5%8d/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%97%e0%a5%8d/#respond Wed, 01 Jul 2026 14:26:57 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13785 जोधपुर | 1 जुलाई 2026 | रिपोर्ट: योगेश बोहरा

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज द्वारा फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा के नेतृत्व में सेवा एवं सम्मान के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल के चिकित्सकों डॉ. अरविंद चौहान, डॉ. रानू शर्मा, डॉ. सिमरन सिंह सहित कई डॉक्टरों का माला एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रुप की अध्यक्ष तारा सोलंकी एवं सचिव पूनम राठी ने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं और संकट के समय उनकी सेवाएं अमूल्य होती हैं।

फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि संस्था द्वारा केंद्रीय जेल, जोधपुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में करीब 150 बंदियों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें निशुल्क चश्मों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह शेखावत, जेलर डॉ. उपेन्द्र सिंह, कालूराम एवं डिप्टी जेलर सुखबीर सिंह ने निरूपा पटवा एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मंजू अग्रवाल, शालू गोलिया, अंकिता परिहार सहित संस्था की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं। संस्था की ओर से बताया गया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज वर्षभर विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों का निरंतर आयोजन करता रहता है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%97%e0%a5%8d/feed/ 0
Doctors’ Day 2026: एमडीएम अस्पताल, जोधपुर में अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण, लगाए गए 11 पौधे https://thebluecitynews.in/doctors-day-2026-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0/ https://thebluecitynews.in/doctors-day-2026-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0/#respond Wed, 01 Jul 2026 11:34:31 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13778 जोधपुर | 30 जून 2026
रिपोर्ट: योगेश बोहरा

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) के अवसर पर जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल की गैस्ट्रो बिल्डिंग के सामने एवं पीजी हॉस्टल परिसर में अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित के नेतृत्व में लगभग 15 फीट ऊंचाई के 11 पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे पर्यावरण प्रेमी एवं भामाशाह प्रमोद धानदिया द्वारा चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में भेंट किए गए।

समाजसेवी भवानी शंकर नायक एवं देवराज चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों के सेवा भाव के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना था।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने कहा कि चिकित्सक केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाते हैं। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. हरीश अग्रवाल ने कहा, “वृक्ष हैं तो जीवन है।” वहीं न्यूरो फिजिशियन डॉ. नवीन सीरवी ने प्रत्येक व्यक्ति से पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश जाट ने भी मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. करणी प्रताप सिंह (उप अधीक्षक), डॉ. निशा, अरशद कुरैशी (कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक), प्रमोद धानदिया, भवानी शंकर नायक, देवराज चौहान, दीपक सोनी, करणसिंह राठौड़, मुकुल परिहार, घमण्डाराम चौधरी, ओम सारण, चूनाराम चौधरी, अजीत चौधरी, सुनील तालणिया, सुमेरसिंह, वसीम सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

“एक पेड़ – अनेक जीवन” के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और चिकित्सा सेवा के प्रति समाज की साझा जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

DoctorsDay2026 #Jodhpur #MDMHospital #TreePlantation #Environment #DrVikasRajpurohit #Healthcare #RajasthanNews #JodhpurNews #DoctorsDay #GoGreen #PlantationDrive #MedicalNews #SaveTrees #YogeshBohra

]]>
https://thebluecitynews.in/doctors-day-2026-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0/feed/ 0
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर MDM अस्पताल में मरीजों हेतु जल मंदिर का लोकार्पण https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa/#respond Wed, 15 Apr 2026 07:43:02 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13417 जोधपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस (14 अप्रैल 2026) के अवसर पर मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल में आमजन एवं मरीजों की सुविधा के लिए जल मंदिर (प्याऊ) का लोकार्पण किया गया। यह पहल अनुसूचित जाति/जनजाति विकास परिषद लूणी की प्रेरणा से भामाशाह ठेकेदार चेतन सोनेल एवं जेसल भाटी के सहयोग से साकार हुई।

समाजसेवी भवानी शंकर नायक ने बताया कि अस्पताल की डायग्नोस्टिक बिल्डिंग एवं आउटडोर कनेक्टिविटी क्षेत्र में निर्मित इस जल मंदिर का लोकार्पण मुख्य अतिथि डॉ. बी.एस. जोधा (प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज) एवं डॉ. विकास राजपुरोहित (अधीक्षक, MDM अस्पताल) सहित अन्य अतिथियों के करकमलों से किया गया।

इस अवसर पर एडवोकेट मनीष पटेल (विधायक प्रतिनिधि, लूणी), कालूराम सोनल (प्रदेश उपाध्यक्ष, अजा-जजा समिति), कालूराम भील (अध्यक्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति विकास परिषद लूणी), आलोक भंडारी, श्रीमती कंचन रावल (नर्सिंग अधीक्षक), तेजाराम चौधरी (सरपंच, सांगरिया), मानाराम गर्ग (पंचायत समिति सदस्य, धवा) एवं संतोष सारण (पूर्व अध्यक्ष, सांगरिया व्यापार मंडल) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. जोधा ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर इस जनहितकारी पहल की सराहना की। वहीं अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने भामाशाहों एवं सोनेल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह जल मंदिर अस्पताल आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए गर्मी के मौसम में राहत का बड़ा साधन साबित होगा।


]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa/feed/ 0