MedicalNews – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Wed, 01 Jul 2026 11:34:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg MedicalNews – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 Doctors’ Day 2026: एमडीएम अस्पताल, जोधपुर में अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण, लगाए गए 11 पौधे https://thebluecitynews.in/doctors-day-2026-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0/ https://thebluecitynews.in/doctors-day-2026-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0/#respond Wed, 01 Jul 2026 11:34:31 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13778 जोधपुर | 30 जून 2026
रिपोर्ट: योगेश बोहरा

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) के अवसर पर जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल की गैस्ट्रो बिल्डिंग के सामने एवं पीजी हॉस्टल परिसर में अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित के नेतृत्व में लगभग 15 फीट ऊंचाई के 11 पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे पर्यावरण प्रेमी एवं भामाशाह प्रमोद धानदिया द्वारा चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में भेंट किए गए।

समाजसेवी भवानी शंकर नायक एवं देवराज चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों के सेवा भाव के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना था।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने कहा कि चिकित्सक केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाते हैं। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. हरीश अग्रवाल ने कहा, “वृक्ष हैं तो जीवन है।” वहीं न्यूरो फिजिशियन डॉ. नवीन सीरवी ने प्रत्येक व्यक्ति से पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश जाट ने भी मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. करणी प्रताप सिंह (उप अधीक्षक), डॉ. निशा, अरशद कुरैशी (कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक), प्रमोद धानदिया, भवानी शंकर नायक, देवराज चौहान, दीपक सोनी, करणसिंह राठौड़, मुकुल परिहार, घमण्डाराम चौधरी, ओम सारण, चूनाराम चौधरी, अजीत चौधरी, सुनील तालणिया, सुमेरसिंह, वसीम सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

“एक पेड़ – अनेक जीवन” के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और चिकित्सा सेवा के प्रति समाज की साझा जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

DoctorsDay2026 #Jodhpur #MDMHospital #TreePlantation #Environment #DrVikasRajpurohit #Healthcare #RajasthanNews #JodhpurNews #DoctorsDay #GoGreen #PlantationDrive #MedicalNews #SaveTrees #YogeshBohra

]]>
https://thebluecitynews.in/doctors-day-2026-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0/feed/ 0