phed – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Fri, 24 Apr 2026 12:52:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.1 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg phed – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 जलापूर्ति संबंधी महत्वपूर्ण सूचना – 28 अप्रैल को सप्लाई रहेगी बंद https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%aa%e0%a5%82/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%aa%e0%a5%82/#respond Fri, 24 Apr 2026 12:52:21 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13534 जोधपुर, 24 अप्रैल।
ग्रीष्म ऋतु के लिए जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस तथा पाइप लाइनों के अति आवश्यक रख-रखाव व सफाई के कार्य के कारण 28 अप्रैल को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी।

अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में:

  • 28 अप्रैल को होने वाली जलापूर्ति 29 अप्रैल को की जाएगी।
  • 29 अप्रैल को होने वाली जलापूर्ति 30 अप्रैल को की जाएगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता श्री राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र — सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाईपास एवं शिल्पग्राम के आसपास के क्षेत्रों में 28 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी।

इन क्षेत्रों में:

  • 29 अप्रैल को की जाने वाली जलापूर्ति 30 अप्रैल को होगी।
  • 30 अप्रैल को की जाने वाली जलापूर्ति 1 मई को होगी।

नागरिकों से अनुरोध है कि जलापूर्ति बाधित रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक जल का पूर्व में ही संग्रह कर लें।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%aa%e0%a5%82/feed/ 0