Sarsawatsamaj – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Thu, 25 Jun 2026 18:49:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.1 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Sarsawatsamaj – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 समाजसेवी मांगीलाल सारस्वत की स्मृति में 55 यूनिट रक्तदान https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5/#respond Thu, 25 Jun 2026 18:49:22 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13753 जोधपुर। समाजसेवी स्वर्गीय मांगीलाल सारस्वत की प्रथम पुण्य स्मृति पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तशाला परिसर में किया गया। शिविर में 55 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिनमें 48 युवक एवं 7 युवतियां शामिल रहीं।

शिविर संयोजक अश्वनी व्यास एवं कुलदीप सारस्वत ने बताया कि रोटरी ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ (प्रभु), विधायक अतुल भंसाली, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद पुरोहित, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, एडीसीपी रविन्द्र बोथरा, डॉ. नगेन्द्र शर्मा, हस्तीमल सारस्वत, डॉ. विकास राजपुरोहित, डॉ. मोहन मकवाना, समाजसेवी आदर्श शर्मा, सुनील तलवार, अजय मेहता एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया।

इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि “रक्तदान एक छोटी सी पहल है, लेकिन किसी के जीवन की बड़ी उम्मीद बन जाती है।” निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से स्व. मांगीलाल सारस्वत की स्मृति में उनके पोते ने अपने पिता के साथ रक्तदान कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

शिविर में चिकित्सा, पुलिस, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों में सहभागिता की अपील की।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5/feed/ 0