Servebrahminmahasabha – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Mon, 30 Mar 2026 11:46:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Servebrahminmahasabha – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 हनुमान जयंती पर 5100 हनुमान चालीसा का होगा निशुल्क वितरण https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-5100-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9a%e0%a4%be/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-5100-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9a%e0%a4%be/#respond Sun, 22 Mar 2026 20:42:00 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13239 हनुमान जयंती पर 5100 हनुमान चालीसा का होगा निशुल्क वितरण

सर्व ब्राह्मण महासभा जोधपुर युवा प्रकोष्ठ की बैठक चौपासनी रोड स्थित Hotel AR Excellency में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक सरोकार और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

बैठक में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा व जोधपुर जिलाध्यक्ष डॉ. आनंदराज पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर 5100 हनुमान चालीसा का निशुल्क वितरण किया जाएगा।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पुरोहित ने बताया कि शहर के विभिन्न मंदिरों, आश्रमों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रकोष्ठ के सदस्य आमजन व राहगीरों को हनुमान चालीसा वितरित करेंगे। साथ ही युवाओं को हनुमान चालीसा के नियमित जाप से होने वाले आध्यात्मिक और मानसिक लाभों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

महासचिव नरेश बोहरा ने कहा कि हनुमान चालीसा भारतीय भक्ति परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो श्रद्धा, शक्ति और मानसिक संतुलन का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं व समाज के लोगों से धर्म और सेवा कार्यों से जुड़ने की अपील की।

बैठक में कोषाध्यक्ष अनिकेत कल्ला ने बताया कि युवा टीम के सदस्य पंकज चांडा, मयंक पुरोहित, पुनीत बोहरा, महेंद्र आचार्य, महेंद्र पुरोहित, अंकित पुरोहित, आशीष पुरोहित और कुलदीप सारस्वत सहित पूरी टीम इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएगी।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-5100-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9a%e0%a4%be/feed/ 0