Social Harmony Program Jodhpur – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Fri, 03 Apr 2026 16:08:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Social Harmony Program Jodhpur – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 समरसता, सेवा और संस्कारों की त्रिवेणी: 22 फरवरी को 24 जोड़ों का सामूहिक विवाह https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82/#respond Thu, 19 Feb 2026 10:12:00 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13168 जोधपुर, 19 फरवरी। सेवा भारती समिति, जोधपुर के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (फाल्गुन शुक्ल पंचमी) को आदर्श विद्या मंदिर, केशव परिसर में श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह–2026 का भव्य आयोजन होगा। इस समारोह में 24 नवयुगल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे। आयोजन का उद्देश्य समाज में समरसता, सेवा, संस्कार और आत्मनिर्भरता का संदेश देना है।

आयोजन समिति के महामंत्री वरुण धनाडिया के अनुसार यह आयोजन केवल विवाह संस्कार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का उत्सव है, जो जाति-वर्ग के भेद से ऊपर उठकर समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करेगा। नववधुओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीन भी प्रदान की जाएगी।

समिति के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी निर्मल गहलोत ने बताया कि इस बार नवाचार के रूप में नवदंपतियों को सात फेरों के साथ सात सामाजिक संकल्प भी दिलाए जाएंगे—
नारी सम्मान, नशामुक्ति, शिक्षा-संस्कार, सेवा-राष्ट्रभक्ति, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता।

महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी की आवश्यक सामग्री—पलंग, बिस्तर, साड़ियां, बर्तन, गैस चूल्हा, अलमारी आदि—भेंट किए जाएंगे, ताकि वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन शुरू कर सकें।

संत-महात्माओं के सान्निध्य में वैदिक रीति से विवाह संस्कार सम्पन्न होंगे तथा दूल्हों की भव्य बारात जूना खेड़ापति से बैंड-बाजे के साथ विवाह स्थल पहुंचेगी, जिससे शहर में सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बनेगा।

आयोजकों ने मीडिया व नागरिकों से इस सामाजिक अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82/feed/ 0