Uddanfoundation – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Mon, 18 May 2026 19:32:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.2 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Uddanfoundation – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए उड़ान फाउंडेशन का सराहनीय अभियान, लगाए गए मिट्टी के परिंडे https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/#respond Mon, 18 May 2026 19:32:50 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13635 जोधपुर। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से Udaan Foundation द्वारा जीव सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल करते हुए विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई।

इस सेवा अभियान का नेतृत्व फाउंडेशन अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने किया। अभियान में निलेश सोनी, सुनील पवार सहित क्षेत्र के कई समाजसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जोधपुर पुलिस के वरिष्ठ पुलिसकर्मियों का भी विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही। इनमें अनिल कुमार यादव, फरीद खान, जेल सिंह, दीपाराम, मनोज कुमार, सुनील कुमार, नारायण राम, प्रभु राम और धर्म सिंह शामिल रहे।

अभियान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों, मोहल्लों एवं आसपास के क्षेत्रों में मिट्टी के परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें, ताकि भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं को राहत मिल सके।

“एक परिंडा – अनेक जीवन” की भावना के साथ चलाया गया यह अभियान समाज में सेवा, संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दे रहा है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/feed/ 0