Verkanaschool – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Thu, 14 May 2026 15:47:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Verkanaschool – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाना के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d/#respond Thu, 14 May 2026 15:47:43 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13615 विज्ञान व वाणिज्य संकाय में चार छात्रों ने 91% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाना के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञान व वाणिज्य संकाय में चार छात्रों ने 91% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

वरकाना, राजस्थान। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाना के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने 91 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

विद्यालय के विज्ञान संकाय में अंकित प्रदीपजी राजपुरोहित ने 92.2 प्रतिशत तथा मोहम्मद हसन साजिद ने 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं वाणिज्य संकाय में हिमेशकुमार विजयकुमार चौधरी ने 91.42 प्रतिशत एवं हितेश मदनलाल सुधार ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का ही परिणाम है कि विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दे रहा है। छात्रों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है तथा विद्यालय परिवार में उत्साह देखा जा रहा है।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d/feed/ 0