World Champion – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Mon, 13 Jul 2026 17:11:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg World Champion – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 विश्व व एशियन चैंपियनों की मौजूदगी में होगा जोधपुर का योगासन महाकुंभ, 18-19 जुलाई को जिला स्तरीय प्रतियोगिता व राज्य चयन ट्रायल https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b5-%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b5-%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/#respond Mon, 13 Jul 2026 17:10:58 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13796 रिपोर्टर : योगेश बोहरा

जोधपुर। योगासन जोधपुर के तत्वावधान में सातवीं जोधपुर जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता एवं सातवीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के जिला चयन ट्रायल का आयोजन 18 एवं 19 जुलाई को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, जोधपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिनके प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जोधपुर जिला टीम का चयन किया जाएगा।

प्रतियोगिता की तैयारियों के तहत योगासन जोधपुर के पदाधिकारियों ने जिला कलक्टर आलोक रंजन से शिष्टाचार भेंट कर प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन कराया। इस दौरान पदाधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं अन्य तैयारियों की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे जिले में योग एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया और सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

योगासन जोधपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों में विशेष उत्साह है। संगठन को उम्मीद है कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में सर्वाधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

सचिव गजराज सिंह शेखावत ने बताया कि प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को निःशुल्क टी-शर्ट, सहभागिता पदक एवं सहभागिता प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। वहीं विजेता खिलाड़ियों को मेरिट सर्टिफिकेट, टी-शर्ट एवं पदकों से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण जारी हैं तथा आवेदन की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सातवीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जोधपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इस बार प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता तथा एशियन चैंपियन खिलाड़ी भी भाग लेंगे। इससे नए खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और उनसे सीखने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

इस अवसर पर इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के चेयरमैन रेशम राम हुडा, सेक्रेटरी अमित लोहिया, एमबीएम 1972 वेलफेयर ट्रस्ट के सेक्रेटरी मनमोहन अग्रवाल, चेयरमैन रवि अग्रवाल, दुष्यंत व्यास, किशोर सिंह सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

योगासन जोधपुर ने जिले के सभी योगासन खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता को सफल बनाने का आह्वान किया।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b5-%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/feed/ 0